Skip to main content

Posts

Showing posts from July 31, 2022

हर चमकता सितारा ऐसे ही नहीं चमकदार होता

किसी की सफलता को देखकर उस पर टीका टिप्पणी करना बहुत आसान होता है ∣ मुश्किल तो उससे बराबरी करना होता है ∣ बहुत आसान होता है किसी को कम आंकना मुश्किल तो केवल उसके साथ खड़े होना होता है ∣ त्याग की कोई सीमा नहीं रह जाती, सहनशीलता की कोई रेखा नहीं रह जाती  तब भी पथ पर चलते जाना होता है ∣ जिंदगी है अनुभवों का घर जिसे बसना खुद ही होता है ∣ बरसो लग जाते हैं किसी चीज को सीखकर उसमें निपुण होने में, आसान तो केवल उसे कमजोर समझना होता है ∣ दिक्कतें इस दुनिया में सबकी जिंदगी में होती है पर महान तो केवल वो ही होते हैं जो अहा ! भी न करके अपने काम को करते हैं ∣ अनुभव सब से न कहकर कुछ से कहते हैं∣ "बिना मेहनत सबको सबकुछ मिल जाएं ये जरूरी नहीं होता है ∣ खामोशी किसी को पसंद नहीं होती है ∣ एक समय के बाद सबको खामोश रहना ही होता है ∣ जिंदगी किसी की हीरे की तरह चमकदार नहीं होती है उसे चमकदार बनाने के लिए बहुत परिश्रम करना होता है ∣" वर्तमान समय में जब हम युवाओं को  थोड़ी सी मेहनत कर सब पाने की लालसा होती है तो ऐसे समय में हमें नहीं भुलना चाहिए ∣ कि आसान तो केवल इस दुनिया में बातें बनाना होता है जिंद...