Skip to main content

Posts

Showing posts from November 15, 2020

बच्चे मन के सच्चे

जिनकी मासूमियत पर कितने लोग  कायल हो जाते हैं मन न हो फिर भी उनके साथ खेलने लगते हैं. बच्चे जिनके प्रश्न कभी खत्म नही होते हैं ' जे का जे का ' करके वो हम से हर वो चीज पूछ लेते हैं जो उन्हें नहीं मालूम होती  क ई बार तो वो किसी चीज को देखकर हमें ही उसके बारे में बताने लगते हैं कि जे सेव है '.  उनकी मासूमियत देख लगता है कि इनकी दुनिया में एक बार फिर घुस जाएं जहाँ पर किसी दुनिया की कोई चिंता नहीं अपने काम को हर हाल में करने का जुनून है गिरने के बावजूद चलने का जुनून है .  बच्चे जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है .  आज समकालीन समय में जब भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख से ज्यादा मौत हो चुकी है 87 लाख संक्रमित कुल केस हो चुके हैं ऐसे में बच्चे को जीवन सुरक्षित रखना हमें जरूरी है उन्हें इस वायरस के बारे में नहीं मालूम किन्तु हम तो इस वायरस को जानते हैं हम खुद सुरक्षित रहे और बच्चों को इस वायरस से दूर रखें.