Skip to main content

Posts

Showing posts from September 1, 2021

शुरूआत

  इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ कल के मिले लोगों की आज मिलने की सम्भावना कम होती है वहीं हार के बाद जीत के लिए एक कोशिश शुरू होती है कुछ खोना ,कुछ पाना यहीं तो जिंदगी है जहाँ एक कहानी खत्म तो दूसरी शुरू होती है,  किसी को जिंदगी से भले हो  कितनी शिकायत  पर हर उलझन के बावजूद एक  स्पष्ट रास्तें की चाह सब की होती है,  भले कोई कितना भी हो  अगम्भीर अपने जीवन को लेकर पर एक अच्छे भविष्य की चाह  सबकी आंखों में होती है,  यहीं तो है जिंदगी  जहाँ एक उम्मीद खत्म तो हजारों उम्मीदों एक दुनिया शुरू होती है,  चलते जाना इस जिंदगी में गिरते पड़ते जहाँ कुछ चोटों की निशानी नयी- पुरानी होती है,  भागते दौड़ते आगे चलते जाना  कभी सुबह तो कभी शाम जिंदगी को एक न ए अहसास के साथ  जीना ही तो जिंदगी होती है ∣