Skip to main content

Posts

Showing posts from March 4, 2021

कुछ ख्वाब

जीवन हमारा एक खेल की तरह है जिसमें हर कोई नहीं खेलता है कुछ लोग उसके लिए तैयारी करते हैं तो कुछ लोग तैयार होते हैं कुछ खेलने से पहले ही हार जाते हैं इस खेल में वो ही टिक पाते हैं जिनके सपने बड़े इरादे मजबूत होते हैं जो गिरकर उठना जानते हैं वहीं लोग अक्सर तराशे जाते हैं जिंदगी हर दिन खुद को तराशने के लिए एक मौका देती है कुछ उसे पा लेते हैं कुछ उसे गबां देते हैं कुछ के सिर्फ बहाने रह जाते हैं ये बात गौर फरमाने वाली है कि हर किसी की आरजू होती है आसमान में उड़ान भरने की , समुद्र में छलांग लगाने की, तारे से बात करने की, हवा से भी तेज दौड़ने की ,इन सब चीजों में अक्सर वो भूल जाते है वो खुद के उन इरादों की जिसके लिए वो  आये थे मुश्किलों भरे इस चौखट में अगर जीत गए तो वो हीरा कहलाते हैं अगर हार गए तो  नाकाबिल कहलाते हैं    जिंदगी में सिर्फ एक चीज होती है कि खुद को कल से बेहतर कितना आज बना पाएं है . कुछ ख्वाब बुन लिए है आंखों में कुछ ख्वाब बुनना बाकी है इम्तिहान अधूरा है अभी पूरा करने के लिए तूफानों से लड़ना बाकी है