Skip to main content

Posts

Showing posts from November 28, 2023

तब समझ आता है

किसी को भी कुछ कह देना उसे भला बुरा सुन देना  बिना जानें वजह उसे हर कुछ सुना देना बड़ा आसान होता है।  पर जब हम खड़े होते हैं उसके स्थान पर तब जैसे हमें समझ में आता है उसके गुस्सा करने का कारण उसके चुप रहने की वजह वो क्यों हुआ इतना मतलबी  सब स्पष्ट नजर आता है जब हम खड़े होते हैं संघर्ष के सीमा पर तब हर झूठ से परदा उठ जाता है ∣