Skip to main content

Posts

Showing posts from February 11, 2024

आज एक वादा तुम खुद से करना

किसी के लिए भले हो तुम लाख बुरें  पर अपने लिए कभी कोई बुरा काम न करना जिंदा रखना अपने सपनों को हर हाल में अपने सपनों के लिए संघर्ष हर हाल में करना।  कोई करें भरोसा या न करें पर तुम अपने ऊपर विश्वास रखना दुनिया चाहे जो कहे पर तुम अपने सपनों को पाने की हर कोशिश करना।  जब लगे न तुम्हें इस दुनिया में अकेले हो तुम तब तुम अपने उस संघर्ष को याद रखना जिसने तुम्हें जीने का मतलब सिखाया तुम अपने सपनों को पाने का प्रयास हर हाल में करना।  आज एक वादा तुम खुद से करना जिंदगी चाहे जिस मोड़ पर ले आएं पर तुम जिंदगी से हर हाल में आशा की एक उम्मीद रखना।