Skip to main content

Posts

Showing posts from July 7, 2022

बारिश में पानी का महत्व

बरसात का मौसम शुरू होते हुए ही हमारे चारों तरफ एक अलग ही नजारा होता है ∣ जहां जिस ओर देखें उस और हरियाली नजर आती है ∣ जिसे देख हर किसी का मन गुनगुनाने लगता है∣  जहां पर  सूखे हुए भी पेड़ हरे भरे होने लगते हैं ∣ उनमें जान आ जाती है ∣ आम और जामुन के फल का हम आनंद लेते हैं ∣  इसी बीच एक अलग चीज भी होती है ∣ जिस चीज़ का महत्व भले हमें गर्मी में मालूम चलें किन्तु बरसात में उसके होने से हमारी एक परेशानी खत्म होती है ∣ वो है पानी जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ∣ बरसात के समय में जहां एक तरफ नदी, तालाब भरने लगते हैं ∣ वही दूसरी तरफ कुएं और टूयबेल में भी पानी आने लगता है जो गर्मी के कारण सूख गए होते है∣ बारिश का मौसम हमें हमारी एक गलती सुधारने का मौका देता है ∣ जिसका सबसे ज्यादा खेद हमें गर्मी के मौसम में होता है ∣ जब हम पानी के उपयोग को सीमित करके उसके संरक्षण पर विचार करते हैं ∣