Skip to main content

बारिश में पानी का महत्व






बरसात का मौसम शुरू होते हुए ही हमारे चारों तरफ एक अलग ही नजारा होता है ∣ जहां जिस ओर देखें उस और हरियाली नजर आती है ∣ जिसे देख हर किसी का मन गुनगुनाने लगता है∣ जहां पर सूखे हुए भी पेड़ हरे भरे होने लगते हैं ∣ उनमें जान आ जाती है ∣ आम और जामुन के फल का हम आनंद लेते हैं ∣ 

इसी बीच एक अलग चीज भी होती है ∣ जिस चीज़ का महत्व भले हमें गर्मी में मालूम चलें किन्तु बरसात में उसके होने से हमारी एक परेशानी खत्म होती है ∣

वो है पानी जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ∣ बरसात के समय में जहां एक तरफ नदी, तालाब भरने लगते हैं ∣ वही दूसरी तरफ कुएं और टूयबेल में भी पानी आने लगता है जो गर्मी के कारण सूख गए होते है∣

बारिश का मौसम हमें हमारी एक गलती सुधारने का मौका देता है ∣ जिसका सबसे ज्यादा खेद हमें गर्मी के मौसम में होता है ∣ जब हम पानी के उपयोग को सीमित करके उसके संरक्षण पर विचार करते हैं ∣ 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..