Skip to main content

दो पल की जिंदगी में




कितना अजीब है न ये दुनिया का दस्तुर जहां इंसान के आने पर ही नहीं, उसके इस दुनिया को छोड़कर जाने में भी दुनिया क्या कहेगी इस बात का ध्यान रखके हर काम को करते हैं ∣
अमीर हो या गरीब वो चाहे जिस धर्म या जाति का हो सबको एक दिन इस मिट्टी में ही मिलना है ∣ इसे जानते हुए भी अपने धर्म और जाति पर गर्व करते हैं ∣
अभिमान अपनी शक्ल सूरत का करते हैं ∣ जिसका एक समय के बाद अस्तित्व ही नहीं रहता उस चीज से दूसरे से अपनी तुलना करते हैं ∣ राजा से लेकर रंक ( गरीब) तक अपने साथ एक टुकड़ा नहीं ले जाने वाला इस बात को जानते हुए भी गर्व भी अपनी दौलत पर करते हैं ∣
सच में वो लोग बहुत महान होते हैं जिन्हें  पैसे या पद का लालच नहीं होता है ∣ वो अपना सारा जीवन दूसरे की अच्छाई में लगा देते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..