Skip to main content

Posts

Showing posts from March 19, 2022

इस दुनिया के कुछ नियम है

  इस दुनिया में हर चीज की अपनी कीमत है  यहां बिना खोएं कुछ पाया नहीं जा सकता बिना सोए जागा नहीं जा सकता, यहां खुद को साबित हर समय  करना पड़ता है  बिना मेहनत के इस दुनिया में कुछ नहीं मिला करता है यहां सबकी अपनी अपनी कहानी है पर हर कहानी का अंत अच्छा हो जरूरी नहीं होता,  दुनिया के उसूलों से चाहे कितना बचने की कोशिश करें हम पर उन उसूलों का पालन हमें भी करना पड़ता क ई बार सबको यहीं लगता है कि वो इस चीज के लिए नहीं बना फिर भी उसे उस काम को हर हाल में है  करना होता,  नाराज़गी होने की अपनी वजह हो सकती है इस दुनिया से पर जिंदगी में कुछ बनने के लिए हर हाल में चलाना है पड़ता ये दुनिया उसकी ही तो होती जो मेहनत करता ,  फिजूल की चीजों का स्वाद भले हर कोई लेता  पर अपने घर में  अच्छी चीज रखने की चाहत हर कोई है करता  इस दुनिया में अगर जीना है तो  शान से जीओं   खुद को बेहतर करने की कोशिश हर हाल में करों वरना बिना पके फल की तरह तुम्हारा इस दुनिया में कोई मोल भी आखिर है बचता?