इस दुनिया के कुछ नियम है

 




इस दुनिया में हर चीज की अपनी कीमत है

 यहां बिना खोएं कुछ पाया नहीं जा सकता

बिना सोए जागा नहीं जा सकता,


यहां खुद को साबित हर समय 

करना पड़ता है 

बिना मेहनत के इस दुनिया में कुछ नहीं मिला करता है

यहां सबकी अपनी अपनी कहानी है

पर हर कहानी का अंत अच्छा हो जरूरी नहीं होता, 


दुनिया के उसूलों से चाहे कितना बचने की कोशिश करें हम

पर उन उसूलों का पालन हमें भी करना पड़ता

क ई बार सबको यहीं लगता है कि वो इस चीज के लिए नहीं बना

फिर भी उसे उस काम को हर हाल में है करना होता, 


नाराज़गी होने की अपनी वजह हो सकती है इस दुनिया से

पर जिंदगी में कुछ बनने के लिए हर हाल में चलाना है पड़ता


ये दुनिया उसकी ही तो होती जो मेहनत करता , 

फिजूल की चीजों का स्वाद भले हर कोई लेता 

पर अपने घर में  अच्छी चीज रखने की चाहत हर कोई है करता 


इस दुनिया में अगर जीना है तो

 शान से जीओं  

खुद को बेहतर करने की कोशिश हर हाल में करों

वरना बिना पके फल की तरह तुम्हारा इस दुनिया में कोई मोल भी आखिर है बचता? 

Comments