बहुत देर में ये समझ आता है जिंदगी की आधी लड़ाई केवल इस बात पर निर्भर करती है कि किसी चीज को देखने का हमारा नजरिया कैसा है। हर कोई किसी न किसी से एक मतलब के लिए ही जुड़ा है जब उसका वो मतलब खत्म हो जाएगा तब वो उससे अलग होने में देरी नहीं करेगा।
आज सत्य परेशान और असत्य हर जगह जीत रहा है। आज जब दुनिया में ज्यादातर लोग बनावटी हो चुके हैं ऐसे में साधारण लोगों की तलाश करना मुश्किल काम है। हम लोगों को झूठ बोल सकते हैं लेकिन हम झूठे भाव नहीं दे सकते।
शर्म ये नहीं कि हमें ये नहीं आया शर्म ये है कि हम उसे सीखना नहीं चाहते। दूसरों की कहानी वहीं तक ही बनावटी लगती है जहां तक हमने उसे अनुभव न किया हो। हम सब की सबसे बड़ी गलतफहमी ही यही है कि हम सर्वश्रेष्ठ है।
जो लोग संविधान दिवस को यूं मान रहे हैं उन्हें ये याद रखना चाहिए कि संविधान के कारण ही कितने लोगों को बराबरी पर खड़े होने का हक मिला वरना कितनों को तो इंसान तक नहीं समझा जाता था। संविधान दिवस एक ऐसा दिवस है जब हम जानते हैं कि हम सब समान है।
कड़वा पर सच है आज चालकों की हर जगह पहुंच है सीधा सादा इंसान आज दुनिया की नजरों में महामूर्ख है। ये दुनिया किसी की भी नहीं बस वो अपने किसी मतलब के चलते हमें झेलती हैं और जब मतलब निकल जाता है तब वो आपको अलग कर देती है। इंसान हर समय परिस्थितियों के मुताबिक बदलता है उसके बाद भी हम उस पर भरोसा कर लेते हैं।
अपने करियर में 300 से अधिक फिल्म करने वाले हिंदी सिनेमा के ही -मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उनके निधन के साथ सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है जिससे सिनेमा जगत में दुख की लहर है। आज हम बात करेंगे उनकी कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें उन्होंने दमदार भूमिका निभाई शोले शोले मूवी में अभिनेता ने वीरू के किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया है ।इस मूवी में उनका संवाद बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना। आज भी लोगों को मुंह जबानी याद है। फूल और पत्थर इस मूवी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड का ही मैन बना दिया। जिसके कारण वो एक मजबूत एक्टर के रूप में उभरे। उनके साथ ही हमने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया जिसने अवार्ड से ज्यादा जनता के प्यार को महत्व दिया।
अपनी प्रगति का मतलब ये भी है कि हम ये समझ जाए कि हम कहां गलत कर रहे हैं और कहां हम सही कर रहे हैं। लोगों से ईर्ष्या करने की जगह अगर हम अपनी जगह उनको रखकर देखें तो कभी परेशानी खत्म हो जाएगी।
बहुत देर में हमें समझ आता है कि हमें अपनी लड़ाई अकेले लड़नी होगी । जब तक हम नहीं बोलेंगे तब तक हमारी सुनने वाला कोई नहीं होगा। दुनिया हमें सीखती है कि अगर अपने लिए खुद न बोलों तो तुम एक ऐसे अन्याय का हिस्सा बनोगे जिसके बारे में तुमने सोचा भी नहीं। जरूरत के समय समझ आता है कि कौन अपना है कौन पराया।
वो एहसास अलग सा होता है जब तुम अपने पैसे खुद देते हो जब तुम खुद पेटीएम करते हो। ये खुशी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब ये काम कोई लड़की करती है जिसे जिसे बात पर सुनाया जाता है कि सिर्फ खाना खाना नहीं बनाना सीखों जब वो खाने के अलावा कमाना सीख जाती है ये एहसास उसके लिए अलग ही होता है।
तो यकीन करना तुम तुम यकीन करना जब तुम्हें कुछ बेहतर मिले तब तुम यकीन करना विश्वास करना तुम अपने पर अपने संघर्ष पर तुम अपने संघर्ष पर यक़ीन करना जब मिलेगा कुछ बेहतर तब तुम खुद पर यकीन करना क्योंकि वो तुम्हारे संघर्ष का परिणाम है जिसमें केवल और केवल तुम थे तो तुम खुद पर यकीन करना।
दुनिया हमें सीखती है किसी पर भरोसा करना सबसे ज्यादा खतरनाक है। अपनी बातें अपने तक सबसे सुरक्षित होती है। दूसरों की फीलिंग को समझना के लिए सबसे ज्यादा हिम्मत चाहिए।
दुनिया हमें सीखती है दिखावे से ज्यादा दिमाग चलाना जरूरी होता है। चालाक लोगों के बीच रहकर थोड़ी चालाकियां सीख लेना चाहिए। लोग तो कुछ भी कहेंगे लेकिन ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे देखते हैं।
बिहार का चुनाव हमें सीखा गया जनता करती नहीं विश्वास जुमलों पर वो तो धरातल पर चाहती विकास बिहार का चुनाव हमें सीखा गया लोग तो कुछ भी कहेंगे लेकिन जनता बातों से नहीं जनता करती विश्वास नोट पर वो चाहती पैसा, वो चाहती विकास वो अब नहीं देखती ख्याली पुलाव बिहार का चुनाव हमें सीखता महिलाओं का अधिकार अगर उन्हें दिया जाए तो वो पलट देती अच्छी से अच्छी सरकार बना देती किसी एक को।
मैथिली ठाकुर जब चुनाव में खड़ी हुई, तब शायद ही किसी ने उम्मीद की थी कि एक लोकगायिका भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिख जाएगी । महज 25 साल की उम्र में एक विधायक बन जाएगी। कल बिहार के विधानसभा चुनाव का परिणाम आया। जिसमें NDA ने 243 सीटों में 202 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ अलीनगर की सीट भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत हासिल की है। मैथिली ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों के अंतर से हारकर विधानसभा चुनाव में एक नयी कहानी लिख दी है । बरहाल ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि मैथिली का बतौर एक युवा नेता करियर कैसा रहा। लेकिन एक युवा नेता का राजनीति में आना एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है जहां वो युवा का प्रतिनिधित्व होगा जिससे अब भी हमारा लोकतंत्र अछूता है।
एक समय के बाद हमें समझ आता है जिन लोगों को हम अपना मानते हैं वो भी पहले अपना देखते है। हर चीज कीमत मांगती है मुफ्त में कुछ भी नहीं मिलता है। लोग असल में क्या है ये तब पता चलता है जब वो गुस्से में होते हैं। झूठी तारीफ से कहीं है बेहतर सच्ची आलोचना जो तुम्हें बेहतर करने को मजबूर करती है।
तारीख 10 नवंबर 2025 दिल्ली में लाल किले के गेट नंबर एक के सामने एक भयानक विस्फोट जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गयी। जिसके चलते कितने परिवार जीते जीते मर सा गए। उस हादसे में किसी ने अपना पति, किसी ने अपना भाई किसी ने अपना बेटा खोया। जिस हादसे का शिकार हम से कोई भी हो सकता था। जिस हादसे ने हमें सबसे बड़ा जो पाठ पढ़ाया। वो शायद ये है कि आतंकवाद वाले धर्म से न जोड़कर न देखा जाए लेकिन वो धर्म से कहीं न कहीं ताल्लुक रखता है। जहां लोग अपने ही देश से धोखा करते हैं। दिल्ली में हुए आतंकवादी हमला वाइट कॉलर टैरिस्ट के द्वारा किया गया हमला है । सरल शब्दों में कहे तो इस हमले में पेशेवर लोगों के द्वारा आतंकी हमले की कहानी लिखी गयी। जिन्होंने विश्वास के दम पर एक कायरना हरक़त को अंजाम दिया। जिस मामले सख्त से सख्त जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि वो लोग सपने में भी ऐसा न करने के बारे में न सोच सके।
किसी को देखकर कभी उसके भविष्य का अनुमान नहीं लगाना चाहिए। जो अक्सर कम समझे जाते हैं वहीं अक्सर बेहतर कर जाते हैं। दुनिया नहीं हमारे काम डिसाइड करते हैं हमारी पहचान इसलिए अपने आपको को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए।
इस दुनिया में जरूरी नहीं की तुम्हारे साथ सब अच्छा ही होगा । क ई बार तुम्हारे साथ बुरा से बुरा होगा। जब तुम चाहोगे कि कोई तुम्हारा साथ दे तब तुम खुद को अकेला खड़ा पाओगे। उस समय दुनिया की एक अलग वास्तविकता से तुम्हारा वास्ता होगा। उस दिन टूटना नहीं तुम्हें संभालना होगा ।
एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां भले हम चले न पर हमारा वहां मौजूद होना जरूरी होता है। लोगों का काम है कहना उनकी बातों को तुम न दिल लगाना क्योंकि हर किसी की कहानी में तुम हीरो हो ये जरूरी नहीं ।
हम सब में इतनी हिम्मत तो होनी चाहिए कि हम अपना दुख खुद बांट सकें। किसी और की हमदर्दी की हमें जरूरत न पड़े। हम सब एक ऐसी रेस का हिस्सा हो गए है जिसका अंत कहां है ये हमें पता ही नहीं है। दूसरे हमारे बारे में जो सोचे इसे भले हमें ज्यादा फर्क न पड़े। लेकिन हम अपने बारे में क्या सोचते हैं ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मन की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं जो तुम्हें बुरे से बुरे हालातों में मजबूत बनाती है।
एक समय के बाद ये पता चलता है कि दुनिया ईमानदारों की नहीं बल्कि चालक लोगों की है। जिनसे लड़ने के लिए तुम्हें उन जैसा बनना पड़ेगा। हम जितना जानते हैं उसका एक अंश ही हमारे पास बचता है। जो जितना जानता है वो उतना ज्ञानी हो ये ज़रूरी नहीं कम जानकार भी जो दुनिया जान ले वो असल में सर्वश्रेष्ठ होता है। दुनिया तो कुछ भी कहेगी लेकिन हमें असल बनना क्या है ये हम पर निर्भर करता है।
तुमने जीता सिर्फ खेल नहीं तुमने जीता अपने लिए खुला आसमां है तुमने तोड़ सारे बंधन हर लड़की को दिया संदेश है अपने सपनों के लिए लड़ना हर लड़की का जन्म सिद्ध हक है।
आसान नहीं होता घर से निकलना जहां तुम्हें समझने वाला कोई न हो उस जगह में जाकर खुद को बनाने की हर कोशिश करना। पसंद न आने वाली चीजों को भी पसंद कर लेना बहुत कुछ जो तुम नहीं सुन सकते उसे सुन लेना।
काश हम शब्दों की कीमत समझ पाते क्या सही है क्या गलत इसमें फर्क समझ पाते हर कुछ बोलने से पहले थोड़ा सोच लेते काश हम किसी का दिल दुखाने से पहले उसे समझ पाते जहां केवल और केवल हम नहीं जहां केवल हमारी भावनाएं नहीं ये हम जान पाते काश हम बोलने से पहले समझ पाते।
क्या हादसे अब इतने आम हो गए है क्या हादसे आम इतने आम हो ग ए है कि अब मृतकों की संख्या से हमें फर्क नहीं पड़ता अखबारों में कितनी खबरें आ जाए उसके बारे में जानने का हमें मन नहीं करता क्या अब हम इतने ज्यादा असंवेदनशील हो गए है कि अब हमें ऐसी चीजों को जानने का मन नहीं करता जहां इंसान की जिंदगी की कोई कीमत नहीं जहां मुआवजे तक सीमित हमारी संवेदनाशीलता है।
मिसालें दी जाती है बोली नहीं जाती है । आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एक ऐसी मिसाल पेश की है जो हमेशा याद रखी जाएगी। जिन्होंने पूरे 52 साल के बाद टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की है जो कई मायनों में खास हैं। आज जब हम क्रिकेट का नाम लेते हैं तो हमारे मुंह से जो नाम निकलता है उसमें विराट कोहली , रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ही हमें याद आते हैं। लेकिन कल की जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम हमें याद करने को मजबूर किया। जिनके नाम से महिला क्रिकेट जाना जाएगा फिर वो चाहे कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी हो या ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जिन्होंने ये सिद्ध किया कि मैदान में कोई भी खेले वो क्रिकेट ही होगा। उसे महिलाएं खेल रही है इससे उसका नाम नहीं बदलेगा। जो अब भारत की हर उस लड़की को मैच को बतौर अपना व्यवसाय चुनने की आजादी देगा। जिन्हें ये कहा जाता है कि ये खेल लड़कियों के बस का नहीं है। पूरे मैच का अगर हम विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा। जहां कभी भारत और कभी साउथ अफ्रीका ...
जिंदगी का एक पहलू ये भी है जहां तुम अच्छा नहीं बुरा से बुरा सुनोगे तुम काबिल नहीं हो किसी चीज के लिए तुम हर पल ये सुनोगे जहां तुम्हारी क्षमताएं कम तुम्हारी कमजोरियों पर प्रहार हर पल किया जाएगा जहां तुम काबिल नहीं हो तुम ये हर पल सुनोगे इसके बावजूद अगर तुम लड़ते रहे हारे नहीं तब तुम किसी की नजरों में कुछ बनों या न बनों तुम एक अच्छा इंसान बनोगे।
सब कहीं न कहीं किसी न किसी की हाथ की कठपुतली है बस हम सब को वहम ये है कि हम अपनी डोर खुद पकड़े है। एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां कब हमें अपनी जिंदगी का जरूरी फैसला लेना पड़ता है हमें ही नहीं पता होता है। सबकी जिंदगी में कुछ ऐसा है जो केवल वो जानता है जिसे केवल वो भोग रहा है लोगों को तो केवल उसका जीवन अच्छा ही नजर आता है।