Skip to main content

Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर की जीत पर तारीफ तो बनती है




मैथिली ठाकुर जब चुनाव में खड़ी हुई, तब शायद ही किसी ने उम्मीद की थी कि एक लोकगायिका भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिख जाएगी ।
 महज 25 साल की उम्र में एक विधायक बन जाएगी। कल बिहार के विधानसभा चुनाव का परिणाम आया। जिसमें NDA ने 243 सीटों में 202 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

वहीं दूसरी तरफ अलीनगर की सीट भाजपा उम्मीदवार मैथिली  ठाकुर ने शानदार जीत हासिल की है। मैथिली ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों के अंतर से हारकर विधानसभा चुनाव में एक नयी कहानी लिख दी है ।
बरहाल ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि मैथिली का बतौर एक युवा नेता करियर कैसा रहा। लेकिन एक युवा नेता का राजनीति में आना एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है जहां वो युवा का प्रतिनिधित्व होगा जिससे अब भी हमारा लोकतंत्र अछूता है। 





Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..