Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

कुछ अनोखा सा

आज सुबह मैंने एक अलग सी घटना देखी  कि करीब  तीन से चार साल का लड़का जिसके सामने एक मारने वाली गाय आ गयी पर वो लड़का उस स्थान से हटाने की वजह  वहीं खड़ा रहा और उस गाय ने उसे अपनी आधी टूटी  सींग से वार किया हालांकि इस बीच वो लड़का घायल नहीं हुआ। और अपने रास्ते निकल गया। हम सब को ये जरूर सोचना चाहिए कि अगर हम उस की जगह होते तो क्या करते? रास्ते छोड़ दूसरे रास्ते निकल जाते या उससे बचने की कोशिश करते। 

विचार

जीवन में हर दिन हमें एक  नया संघर्ष करना  पड़ता है हमारा मन भी न हो पर हमें  सुबह उठना पड़ता है  सुबह उठकर ही हमें अपने काम के  लिए जाना पड़ता है।  कभी -कभी तो मन  भी  करता है कि कुछ दिन का आराम कर ले लेकिन  फिर   हमें अपने काम में जाने का मन करने लगता है। ये हमारी काम के प्रति प्रतिबद्धता को दिखता है।

रोबोट बनना छोड़ दो

 अगर सिर्फ तुम काम करते ही रह गए और तुमने  जिंदगी ही नहीं जी तो तुम रोबोट बन कर रह जाओगे।  तुम में संवेदना ही खत्म हो गई तो तुम एक कठपुतली बन कर रह जाओगे। तुम खुश होना सीखा जाओ नही तो तुम केवल देवदास बन कर रह जाओगे।  मैं ये नहीं कहती कि तुम अपने काम के प्रति लापरवाह बन जाओ, लेकिन तुम  जिदंगी जीना ही छोड़ दो ये गलत  बात है। 

विचार करना जरूरी है

बहुत  पहले मैंने एक' प्रेरक प्रसंग' पढ़ा था  जिसका शीर्षक तो मुझें याद नहीं। उसकी कहानी ने मुझे ं बहुत प्रभावित किया। एक युवक दूसरे देश पढ़ाई करने जाता है जहाँ कि लाईब्रेरी  से पुस्तक ले जाना औंर उसके पेज फाटना  मना होता है  एक दूसरे देश से आया छात्र   एक किताब से कुछ दुर्लभ चित्र को फाट लेता है और अपने पास छिपा लेता है उसकी तलाशी लेने पर वो पकड़ा जाता है और  उसके साथ -साथ उस देश  से आने वाले सभी छात्र को वहाँ पढाई करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाता है। जबकि दूसरे प्रसंग में एक विदेशी युवक को ताजे फलों की जरूरत होती है वो बहुत छानबीन करता है पर उसे ताजे फल नहीं मिलते हैं  विदेशी युवक वहां के स्थानीय युवक से ताजे फल के बारे में पूछता है  वो    स्थानीय   युवक उसे बड़ी दूर से ताजे सेव के फल लाकर देता है  विदेशी युवा के दूूवारा सेेेव  के   मूल्य   पूंछने पर  वो कहता है  कि"आप अपने देश में जाकर ये न कहना कि इस देश में ताजे फल नहीं मिलते। " एक तरफ जहाँ छात्र की गलती  से उ...

हम ही न रहे तो किस चीज का होगा विकास

    "  जहाँ विकास हुआ वहां- वहां  पेड़ों को कांटा"  क्या किसी ने सोचा कि  जिसनें उस पेड़ को लगाया होगा   उसने ये सोचा होगा कि  विकास के नाम पर उसका अस्तित्व ही खत्म  हो जाऐगा ।  आज जहाँ हर कोई केवल अपने बारे में सोच रहा हैं उसे किसी की फ्रिक ही नहीं है  और वो वस्तुओं का उपभोग कर रहा है। उसने क्या  सोचा कि कल वो किस तरह का जीवन  जिऐगा  जब उसके  पास न तो प्रकृति के साधन होगे न जीवन सुगम जीने का तरीका उसे पानी जैसी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। जब पानी का कोई  स्त्रोत ही नहीं होगा । "हम ज्यादा नहीं तो इतना तो कर ही सकते हैं कि हम अपनी आवश्यकताओं को सीमित करे। कल के लिए आज बेहतर काम करे और जिंदगी को सादगी के साथ बिताऐं। " किसी ने बहुत सही कहा है कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है।            

अभी नहीं जागे तो कब ?

                                                 जब सृष्टि हो जाऐगी                             खत्म  तो क्या तुम तब जागोगे?                                      जरा सोचो तुम                                       कल जब नहीं होगी                                      पेड़ों की उपस्थिति तो                                     क्या तुम तब जागोगे?                    ...

पुरूष प्रधान समाज से प्रश्न पूछती है -थप्पड़ मूवी

अक्सर हम ये देखते आऐ  हैं कि बचपन से ही लड़की को  ये सीखाया जाता है कि वो लड़की है उसे   सब की बात सुनी होगी और वो एक लड़की है उसे दूसरे की बातें सुननी होगी. इस मूवी को जितना में समझ पायी उस में मेरा मानना है कि  थप्पड़   मूवी एक ऐसा सवाल हम सब से पूछती है जिस पर हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया.. १.क्या सबके गुस्सा उतरने के लिए ही एक स्त्री और महिला जाति  ही है ? २.क्या उसका कोई सम्मान नहीं है? " समकालीन समय में भले ही आज लोगों का ये मानना है कि लड़कियां और महिलाएं पहले के मुताबिक ज्यादा स्वतंत्रता है और उन्हें हर तरह से आजादी है पर आज भी ये '     थप्पड़ न जाने कितनी लड़कियों और महिलाएं को जड़ दिया जाता है जैसे वो उनकी गुलाम है, याद रखिये मेरी इस बात का की गुस्सा केवल  लड़कों को ही नहीं आता गुस्सा लड़कियों को भी आता है लेकिन वो  अपना गुस्सा नियत्रि ं त कर लेती है ये गुण इस पुरुष प्रधान समाज को स्त्री जाति से सीखना चाहिए." और हर लड़की को बचपन से ही  खुद का सम्मान करना चाहिए  जब वो खुद का सम्मान करेगी तभी कोई दूसर...

किताब ही अच्छी है

                    किताब ही अच्छी है                                    इसमें कहानी तो सच्ची है                                  आज नहीं दिखती ज्यादा तर                                   लोगों की बात में सच्चाई                                  किन्तु किताब की हर बात                                    सच्ची है।                                     इसकी खूबियां निकलो           ...

हमेशा

कई बार हमें ऐसा लगता है  कि हमें दूसरों  से कम जानते हैं  दोस्तों जरुरी नहीं जिसे सब कुछ आऐं वही जिंदगी में बेहतर करे  "वो इंसान भी बहुत कुछ कर सकता है जो अपने काम के प्रति ईमानदार हो। "                                        

आया रे आया गणतंत्र

                       आया रे आया गणतंत्र                        हर नागरिक                       खुद को करता                        स्वतंत्र।                       " मिली  थी आंधी रात                         को आजादी                                दी थी लाखों                          लोगों  ने कुर्बानी।                                          ...

मना है

                                              तेरा  थकना मना है।                          तु उगता सूरज है                          तेरा थककर बैठना                            मना है।                                        दुनिया  चाहे कुछ भी                       कहे   किन्तु तुझें                         अपने सपनों को                           खिलते  फूल की  ...

समय

आज तुम्हारे पास जो समय है कल उसे कम होगा इसलिए आज के लिये जो काम है उसे आज ही करो पता नहीं कल तुम्हारे लिये कौन सी नयी चुनौती हो और उसे पूरा करने के लिये तुम्हारे पास कितना समय  हो आज में जियो कल के लिये आज बेहतर काम करो. पूजा

रेस

अक्सर हम रेस में दौड़ते हुये कई लोगो को पीछे छोड़ने की कोशिश करते है और स्व़यं को आगे रखने की कोशिश  में.

Risk

                   According to the author "Life is not taken risk your freedom is forfeited. Person take risk reached greatest Hazard ." MY THINK LINE IS UNIVERSAL TRUE BECAUSE PERSON IS TAKE RISK  NOT SUCCESS AIM ,BUT SATIFICATICATION YOUR SELF.

जिंदगी वैसी नहीं जैसे

                           कभी तो लगता सब कुछ पा लिया तो,         कभी जिंदगी ही एक छलावा सा लगती ,                    कितने        लोगो से मिलते है हम कभी तो ये दुनिया ही       मतलबी लगती , हर दिन देते इम्तिहान जिंदगी                का तो           कभी तो मुश्किले भी जुनून के आगे आसान                लगती .

जाना

                  कांच की तरह बिखरा न जाना,                  बारिश तरह भीगा न जाना ,                   और पराऐ की बात पर बहाक न जाना ,                   लोग चाहे कुछ भी कहे लेकिन अपनो                     से कभी दूर न जाना जिनकी करते हो                          फिक्र  उन्हे कभी भूल न जाना.

सोच

किसी को सोच कुछ पाने की होती है तो किसी को कुछ खोने की.दिक्कत हमें तब महसूस होती है जब हम दूसरे के मामले में स्वयं  घुस जाते है . मुकाम पाने के लिये थोडा मेहनती और जूनूनी होना चाहिये क्योकि लोग आपका काम बिगाडने आऐगा बहुत कम ही होगे जो लोग आपको उसका रास्ता दिखाऐगे जिसे आप उसे पूरा कर सके .

विचार

इतना भी कमजोर मत हो जाना कि बात -बात पर रोओ इतना भी मजबूत मत हो जाना कि रो ही न सको. सबसे मुश्किल होता अपनो में ये भेद करना किसका साथ दे किसका न दे.फिक्र करते है न जिनकी हम उनसे ज्यादा लडते झगडते है "जिंदगी की रेस में हर कोई भाग रह है पर फर्क तो इसे पडता हैं कौन इसमें लगातार लगा हुआ है और कौन इसे बीच में ही छोड देता है. "बडा मुश्किल है किसी एक को चुनना जब एक आपकी आत्मा तो दूसरी आपकी जान हो."दर्द तब ज्यादा नहीं होता जब आपके शरीर में दर्द हो बल्कि तब होता है जब आपके अपने दर्द में हो."हम दूसरो को उतना ही गलत कहे जितना हम सुनाने की ताकत रखते है.

विचार

'बेहतर है वो जिंदगी जिसमें तुम कुछ काम करते रहते हो किसी मुकाम पर पहुंचने के लिये तुम कोशिश करते रहते हो , न फीक्र होती रोटी की न मकान की , बस जिंदगी में आगे बढने के लिये तुम कुछ काम करते हो' आज के समय में अगर तुम किसी कार्य में सलग्न हो तो वो बहुत अच्छी बात है . क्योकि तुम उन लोगो से बेहतर हो जो कुछ भी नहीं कर पा रहे है केवल जीवन में साधन और पैसो के अभाव के कारण . तुम जब भी खुद को कमजोर या हार समझो तो तुम एक बार जरूर सोचना.कि तुम आज जिस स्थान पर हो उसके लिये लोगो को कितना संघर्ष करना पडता है .

एक योध्दा का असली रूप दिखाती है तानाजी

"तु क्या मिटाएगा भगवे को जिसका ऐलान खुद भगवान करता है सुबह सूरज उगने से पहले और सूरज ढलने के बाद" तानाजी (अजय देवगन ) ने इस पक्ति में वो सत्य बताया है जिसको सिध्द स्वयं आसमान करता है तानाजी मूवी ये डायलॉग सबसे दमदार है उदयभान सिंह का किरादर निभा रहे सैफ अली खान ने इसमें बहुत अच्छी एकटिंग के साथ ही जोरदार नीति अपनायी है जिसका उतर तानाजी ने दिया. इसमें कहानी के साथ- साथ इसकी लाईटिग,एडिटिग और गफ्किस भी काफी अच्छे है.'जो सोने पर सुहागा है'. ये मूवी में दर्ळको को बांधने में पूरी तरह से सज है . काजोल ने तानाजी की पत्नी की भूमिका निभाई है जो अपने बेेटे के विवाह की तैयारी में व्यस्त है तभी उदयभान के दूवारा कोंडाणा पर हमला करने की ओर बढ चलता है महाराणा प्रताप का किरादर निभा रहे शिवजी(शरद केलकर ) अपने सूबेदार तानाजी मालसुर को ये नही बताते जब तानाजी को ये मालूम चलता है तो वो कहता है कि पहले कोंडणा को हासिल किया जाऐगा फिर मेरे बेटे का विवाह होगा. तानाजी का अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम दिखता है अक्सर बडे युद्ध केवल उसका राजा ही हीरो बनता है पर...

हिन्दूवाद

हिन्दू धर्म जो दूसरे धर्म के प्रति सम्मान रखता है और किसी भी धर्म को अपनाने उसका पालन करने की छूट देता है । हिन्दू धर्म बाकी धर्मो से अलग है क्योंकि वो केवल अपने धर्म को ही नहीं बल्कि सभी धर्मो के प्रति आस्था प्रकट करता है । बाकी धर्म से इसलिये वो अलग है क्योंकि वो अपने अंदर दूसरे धर्म को भी समहित कर लेता है। हिन्दू धर्म में ३३ करोड़ देवी देवता है। गणेश "गणेश जो कि अपने भक्तो के सभी विध्न बाधाओ को दूर कर देते है ।" नारी की शक्ति को दिखती है देवियां पौरणिक कथोओ के अनुसार जब महिषासुर दानव का वंध करना था जब इंद्र देव ने कई तरह के पूजन किये थे और शक्तियों को एकत्रित किया था जिसे दुर्गा माता का जन्न हुआ। दुर्गा माता और महिषासुर का नौ दिन तक युध्द चला और फिर महिषासुर का वंध दुर्गो मां ने किया जब से 'नवारंत्र' मानना प्रारंभ हुआ। दार्शानिक रेमन पणिक्कर ने हिन्दू चिन्तन के बारे में कहा है 'मनुष्य के बिना ईश्वर कुछ भी नहीं है सचमुच कुछ भी नहीं है ईश्वर के बिना मनुष्य मात्र एक 'वस्तु' है एक अर्थ हीन और उदेश्य हीन वस्तु। मनुष्य और ईश्वर के बिना सृष्टि सिर्फ कु...

सत्यम शिवम् सुंदरम्

सत्यम शिवम् सुंदरम् इस फिल्म का क्या कहना जिसने समाज और लोगो की मानसिकता को एक अलग ही रूप में दिखया। इस फिल्म में रूपा नाम की लड़की है जिसका आंघा चेहरा जला हुआ है । लोगो उसे 'अभाग्न' कहते है। रूपा की जिंदगी नरक सी है जहां उसके पिता उसके लिये शादी का रिश्ता ढूढ़ रहे होते है । पूरे गांव में लोग उसे पसंद नहीं करते और उसका अपमान करते है। उसकी शादी उसी से होती है जिसे वो बेपनाह प्यार करती है लेकिन दुभाग़्य की बात ये होती है कि वो उसे स्वीकार नहीं करता है और कहता है कि तुम मेरी रूपा नहीं हो। केवल इस कारण कि उसने रूपा के पूरे चेहरे को नहीं देखा । इस फिल्म में एक ऐसे प्रश्न को उठ़ाया है जिसे हम अक्सर देखते है कि लड़की गौरी है कि काली है उसकी लम्बाई कितनी है । जबकि इसके विपरीत लड़के को देखने में कोई ऐसी बात नहीं होती । अत: में रूपा को उसका पति स्वीकार कर लेता है और कहता है कि मुझें से भूल हो गई तुम ही मेरी रूपा हो। " इस फिल्म को देखते समय लोगो की अलग सोच और अलग बाते होगी लेकिन एक बात सामान्य है कि इसमें रूपा की क्या गलती थी जिस कारण रूपा को अपने पति की ये सारी बात...

पतंग

पतंग की तरह उड़ सके आसमान में, हर मंजिल मिले इस संसार में पा सके कुछ ऐसा जो बेहतर हो इस दूनिया में तुझें मिले इस साल बहुत प्यार और दूलार दुआ करू कि इस मकरसंक्राति सबकी जिंदगी में लाऐ बहार।

विचार

किताब पढ़ते समय ही दुनिया सही लगती है केवल ध्यान अपना किताब की कहानी या किसी विषय पर होता है और कुछ रोचक चीजो को पढ़ते समय लगातार उसे पढ़ते जाते है और चारो तऱफ के घटनाक्रम की कोई जानकारी हमें नहीं होती। समय के साथ दिन कैसे गुजरते चले जाते है मालूम ही नहीं चलता लेकिन रह जाता तो केवल ये है कि आप ने उस समय क्या किया और क्या कुछ जिंदगी ने आपको सीखया। कभी- कभी सबसे अजीब ये लगता है कि आप जिस पर भरोसा करते हो वहीं आपको धोखा देकर निकल जाता है और आप केवल ऱोते जाते हो। जिंदगी का सबसे अच्छा तरीक आज जियो और जिन से मिलो उन से बात करे बुरा भी अगर किसी चीज का लगा जाऐ तो उसे अपने में लेकर रखो और किसी को ये बताने की जरूरत नहीं। उसकी परिस्थिति को समझने की कोशिश करो। आप भले ही कितने भी उच्च शीर्ष पर पहूँचा जाऐं किन्तु जन्म देने वाली मां,पाठ पढ़ने वाले पिता और गलती पर चिल्लाने वाले आपके गुरू उनका हमेशा सम्मान करो। और कभी इन की बातो से आप असहमत भी है चुपचाप उस रास्ते से निकल जाऐं और उनसे मुंह न चलाऐं। बाद में अपनी उस विषय पर अपनी असहमति के कारणो को बताऐं। पूजा

महसूस करने लगे है

अब लोग कुछ मौसम की तरह बदलने लगे है हम ये महसूस सा करने लगे है। कभी हँसना होता था हमारे साथ किन्तु अब रोने से लगे जो कभी बात- बात पर हम टोकते थे अब वही लोग बेटी जैसे हमें पराय करने लगे है कभी जिनकी बातों से हम खुद होते थे अब उनकी बातें ही हमें बोझिल सी लगाने लगी है। कभी बारिश की बूंदे अच्छी लगती थी लेकिन अब अपने भी पराऐ से लगने लगे है जो भी करते थे काम तारीफ अब वो ही थोड़ा बोझिल सा लगे है।

हां मना हमाने भी कभी न कभी

इम्तहान का महत्व हमारी जिंदगी में हो या न हो लेकिन ये हमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहूंचता है। 'शून्य से शिखर' तक पहुंचने के लिये हम कई तरह के इम्तहान देने पड़ते है कई बार हम इसे अपना पीछा छूटाते है तो कई बार हम इसमें फंस ही जाते है स्कूल के इम्तहान और जिंदगी के इम्तहान में फर्क सिर्फ इतना होता है कि स्कूल के इम्तहान में हम पढ़कर पास होते है। " किन्तु जिंदगी के इम्तहान में हमें अपने इम्तहान का पेपर स्वयं बनना पड़ता है और भरना भी हमें खुद ही होता है और इसे चेक भी स्वयं को ही करना पड़ता है।

विचार

अपने काम में इतना व्यस्त रहे कि लोगों की नकरात्मक बातों पर ध्यान ही न जाऐं। हर दिन कुछ नया और अनोखा काम कीजिऐ। कुछ लोगो से सीख सकते हम जीवन जीने का तरीका इतना व्यस्त रहने के बावजूद दूसरो के बारे मेें सोचते है। दूसरो के मुकाबले वो लोग ज्यादा अच्छे होते जो आपकी गलतियो को आपसे कह देते है । अच्छी नींद के लिये दिन भर काम करते रहना जरूरी होता है। थोड़ा ही सही लेकिन उन लोगो को याद रखिऐ जिनके कारण आज आप ये जिंदगी जी रहे है। आपको कोई भी किसी भी कहानी का सार बता सकता है किन्तु आपको जीवन में क्या करना स्वयं के लिये क्या बेहतर है ?इसका पता तो आपको ही लगना होगा।

लेटर

आज मैने नेहरू के दूवारा लिखित इन्दिरा गांधी को लिखेे लेटर को पढ़ा जिसे पढ़कर मैने नेहरू के बारे कुछ और नयी चीजे जानी। वे इन्दिरा गाँधी को इसके जरिये देश- विदेश की घटनाओ को बताते थे उसी के साथ उन्हें जीवन में आगे क्या करना है ?इसके लिये उन्हें प्रेरित करते थे। मैने इन लेटर को पढ़ते समय कई बातों जीवन में लागू करना है ।इनकी जरूरत समझी नेहरू इन्दिरा से कहते है कि तुम्हारी मां की तबीयत खराब है और उसमें कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जिस कारण से मैं कही -कही कमजोर भी पड़ जाता हूँ किन्तु जीवन का असली मतलब ही कड़ी परिस्थितियो का सामना करने और स्वयं को एक नयी राह की ओर ले जाने वाला होना चाहिये। जिस कारण आज मैं अपने कार्य को कर रह हूँ। ।

स्वामी विवेकानंद के विचार

१. बल पुण्य है और कमजोरी पाप है। २. किसी भी देश की प्रगति के लिये महिला का सशक्त होना जरूरी है। ३. किसी भी देश के विकास के लिये युवाओ का योगदान आवश्यक है । पढ़ाई केवल वो नहीं जिसे हम किताब से पढ़ते है उसका असली मतलब हमारी व्यावहरिक जानकारी और समझ है। ४. जीवन का उद्देश्य अपने जीवन को सार्थक बनना है। ५. हमेशा कुछ सीखने के लिये तत्पर रहो। 'उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक मंजिल न मिल जाऐं। '

युवा

"मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है" युवा ये नाम ही हमारे मन में एक ऊर्जा सी पैदा करता है। युवा को हमेशा कुछ नया सीखने की ललक होनी चाहिये। अपनी सीमा से बाहर निकल कर काम करना चाहिये।जो वो है उसे बेहतर बनने की कोशिश करना चाहिये। ऐसा कोई भी काम नहीं जो ये नहीं कर सकता । पूरा करने के लिये जज्बा चाहिये। आज के समय में युवा के सामने सबसे बड़ी समस्या इतने सारे भटकाव का होना है। उसे सही राह दिखाने वाले की कमी है । जिस कारण से वो बहुत थका और स्वयं को हार हुआ समझने लगा।जबकि संचाई इसके विपरीत है । वो कमजोर नहीं बल्कि भटका हुआ जहां उसे सही रास्ता दिखाने की जरूरत है । स्वामी विवेकानंद जिनके जन्म दिवस को 'युवा दिवस ' के रूप में मनाया जाता है उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये विवेकानंद का पूरा जीवन दूसरो की सेवा करने में लगा रहा यहां तक की जब वो विदेश के दौरे पर गये तब भी वो अपने भारत देश को नहीं भूले। उनका शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भाषण इतना अच्छा था जिस काऱण से पूरे विश्व भर में उनके नाम के साथ भारत का नाम भी प्रसिध्द हुआ। मुझें स्वामी विवेकानंद के जीवन क...

विचार

कभी कभी अपने आप की भी सुन लेनी चाहिये। ज्यादा तेज मत चलो और ज्यादा धीरे भी मत चलो एक गति से चलो । इम्तिहान से पहले भी जीवन में कई इम्तिहान देना पड़ता है। इम्तिहान देने से भी ज्यादा मुश्किल उसके परिणाम के लिये राह देखना होता । दिखावे से भी ज्यादा अच्छा सादगी में जीवन जीना होता है।

सफर

जिंदगी का सफर भी कितना अलग होता है कभी किसी से मिलने का मन नहीं होता तो कभी किसी के दूर जाने से ऐसा लगता है कि सारी दुनिया अजनबी सी होगाई है । कोशिश करके जिसे मनाया करते थे आज उसे ही रूठे हुये है। एक गलतफहमी के कारण उसे दूर हुये है दोस्तो उन लोगो का दिल हमें कभी नहीं दुखना चाहिये जिन पर हमने सबसे ज्यादा गुस्सा किया क्योकि गुस्सा हम उन पर ही करते है जिन्हें हम अपना मनाते है । मैं अपने सभी दोस्तो से ये कहना चाहूंगी कि ये जिंदगी इतनी भी बड़ी नहीं कि आज आप जिस दोस्ता को नाराज कर रहे उसे रूला रहे वो आपको कल भी मिले। किसी ने बहुत सही कहा है " दोस्ती की कोई खोज नहीं होती दोस्ती हर किसी से रोज नहीं होती मिलते है तन्हा लोग इस जिंदगी में लेकिन पलके आंखे पर कभी बोझ नहीं होती है।"

बदलाव

खुद को बदलने की जरूरत है क्यों सोचे की हम कमजोर है अब तो गिरकर सम्भालने की जरूरत है। ख्वाहिश है जिन्हें पूरा करने की उन्हें अब पूरा करने की जरूरत है क्यों सिर नीचा कर चले अब सिर उठाकर चलने की जरूरत है । जो लोग हमें कमजोर समझते उन्हें बताने की जरूरत है हर परिस्थिति में जो करती काम उसे डरने की क्या जरूरत है ? वो पुरानी सोच नहीं जिसमें औरो के सामने सिर झुकाने की जरूरत है । क्यों दूसरो के लिये सोचकर हम अपने सपनो को मारे। बदल है जमना अब तो तुझे भी बदलने की जरूरत है । जहां गलत हो वहां आवाज उठाने की जरूरत है । मंहगे तुम हो तो सस्ते हम भी नहीं, अब समाज को आईना दिखाने की जरूरत है।

छोटे छोटे सुख

कितना अच्छा लगता है आज भी भीड़ के साथ चलना छोटी - छोटी बातों पर खुश होना । किसी प्रोग्राम में अगर गये है तो सीट मिलने पर खुश होना। आज हम बहुत कुछ पाने के चक्कर में इन छोटी खुशी को भूला सा गये है। मुझे इस विषय पर बात करते हुये लेखक रामदरश का निबंध 'छोटे -छोटे सुख 'याद आया। जिसमें उनके निबंध की वो लाईन "मैं छोटा हूँ छोटा आदमी ही बना रहना चाहता हूँ।" मुझें भीड़ में जाना पसंद है लोगो के बीच चाय पीना पसंद है और ऱोज सुबह चायवाले के पास अखबार पढ़ना पसंद है। मैं बहुत बड़ा आदमी नहीं बना चाहता जिस कारण से लोग मुझें बड़ा आदमी कहकर पुकारे । मैं कहीं जाऊं तो लोग मुझे चाय नाश्ता दे जहां मुझें नहीं बुलाया गया हो वहां में नहीं जाऊं। चौबीसो घंटे मीडिया की मुझ पर नजर हो, मेरा उठना बैठाना सब सार्वजनिक हो। मुझे उनके इस निबंध ये पंक्ति बहुत सही लगी कि मे़ैं अपने काम का स्वयं उतरदायी हो। कोई भी छोटा काम जैसे बस में सीट मिलने पर खुश हो जाऊं।

एक अनसुनी कहानी

क्या आप सोच सकते है कि कोई बच्चा बूढ़ा पैदा हो और वो दिखाने में तो नवजात शिशु की तरह हो पर उसकी शक्ल सूरत बूढ़े जैसी हो मैं कोई अनोखी सी बात नहीं कह रही हूँ । सन् २००८ में The curious case of Benjamin button film के बारे में बात कर रही हूँ जिसमें मनुष्य के जन्म और उसके रूप को इस तरह से दिख़ाया गया है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है। इस फिल्म का मुख्य किरादर बेजामिन बटन जो जन्म से बूढ़ा पैदा होता है उसके साथ कई चीजे अजीब होती है सामान्य मनुष्य की तरह वो नहीं होता है वो पैदा तो बूढ़ा होता है लेकिन मरता बच्चा बनाकर है। " इस कहानी में वो परिदृश्य दिखाया गया है जिसमें वो अपनी प्रेमिका की गोद में मरता है वो दृश्य मोहब्बत के अलग ही रूप को दिखता है ।" आज के समय हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। इस फिल्म को देखते हुये आपके मन में कई प्रकार की प्रश्ना जागगे जिनको उतर आपको इस फिल्म The curious case of Benjamin button में मिल जाऐंगे।

इन तमाम बातों के बावजूद

कितना अजीब है न कि जब हम कुछ नया या अलग करने की सोचते है तब हमारै सामने ऐसी मुश्किले खड़ी हो जाती है जिनका हमें सामना कर आगे बढ़ना होता है । अपनी पेशेवर जिंदगी और व्यक्तिगत जिंदगी में किसी एक को चुनना होता है या दोनो के बीच तालमेल बैठाना होता है। जो अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और पेशेवर जिंदगी को अलग रख के काम करता है वहीं सफालता के शीर्ष पर पहुंचता है। इन तमाम बातों के बावजूद सबसे अहम बात है जो अपनी अपनी जिंदगी की प्रतियोगिता में आगे निकलना चाहता है और अपने सपनो को पाना चाहता है। उसके पास सबसे अहम गुण प्रतिबध्दता और सहनशीलता का होना चाहिये ।

आज की सचाई

" इस जमाने में बड़ा कैसे बनूँ इतना छोटापन मेरे बस का नहीं" आज के समय जब हमें हर दिन ये लगता है कि हमें कुछ नहीं आता हम खुद को बहुत छोटा समझने लगाते है उनके लिये उर्दू कविकार वासिम जी की ये पक्ति बहुत सही है । वैश्वीकरण के समय में आज हम दूसरो को हमसे ज्यादा जानकर समझने लगते है और खुद को कमजोर मनाने लगते है यकिन मनिये मेरी इस बात का कि इस धरती पर ईश्वर ने सभी को एक न एक ऐसी खूबी दी है जिसका उपयोग कर वो खुद की पहचान बना सकता है। मैं उन लोगो का उत्साहवर्जन करना चाहूंगी जो आज इस भागते हु़ये दौर में खुद को कमजोर समझने लगे है । दोस्तो हर दिन खुद को कम आंकने की वजाऐ खुद की खूबी को बढ़ाईऐ। "विक्राम साराभाई के कथन अनुसार दूसरो से स्वयं की तुलना करने की वजऐ अपनी प्रतिभा को बढ़ाने की कोशिश करे।"

किताब

 किताब  में कितनी ज्यादा ताकत  होती है। जब भी हम कोई जानकारी सम्बाधित किताब पढ़ते है तब हमें कोई नयी चीज जानकर ऐसा लगता है कि अब  तक हम इसे अनजान थे और इसे आगे पढ़ने की ललक हमें जाग  जाती है । निर्मला वर्मा का निबंध' साहित्य क्या करती है क्या करती है उसकी कलाऐ'  मुझे कई बाते सही लगी जब हम कोई कविता या  कहानी पढ़ते है तो वो हमें जिंदगी की हड़बड़ के बीच रोक देती। हम कितनी भी परेशानी में हो हम कहानी को पढ़ते समय सब कुछ भूल जाते है और केवल उसे पढ़ते जाते है।              कला का जादू ये होता है     " कि किताब में होते तो काले शब्द ही है लेकिन वो हमें लगातार पढ़ते रहने को विवश करते है उसमें न तो कोई फिल्म दिखाई देती न ही कोई संगीत सुनाई देता है  फिर भी हम उसे लगातार पढ़ते जाते है।"      

ये कैसा न्याय है?

कल रात जेएनयू में हुयी घटना एक ही सवाल उठाती है कि क्या अपने अधिकारो की मांग करना इतना गलत है जहां किसी विश्वविघालय में घुसकर वहां के स्टूडेंट को मारा जाता है। क्या आज अपने अधिकारो के लिये लड़ना इतना गलत है ? इस पूरी घटना में बीस स्टूडेंट जो घायल हुये है उन की जिम्मेदारी कौन लेता है। जामिया के बाद अब जेएनयू अखिर कब तक बेगुनाहा लोगो को यू ही मारा जाऐगा। मै जेएनयू में हुयी इस घटना की कड़ी निंदा करती हूँ और दुआ करती हूँ जो भी स्टूडेट इस घटना के दौरन घायल हुये है वे जल्द से जल्द ठीक हो जाऐं और उनको न्याय मिले।

विचार

हम जब दूसरे की परिस्थ़िति देखते है तब हमें समझ आता है कि हम कितनी सुविधापूर्ण जिंदगी जी रहे है फिर भी हमें संतोष नहीं। किसी को कुछ भेंट देने के लिये  बड़े होने का नहीं बल्कि आपकी सोच बड़े होने की जरूरत है । रात को सोते समय एक बार आवश्यक सोचिऐ कि आज मैने पूरे दिन में ऐसा कौन सा काम किया जो मैने आज करने को सोचा था।

कविता का सार

आज मैने के इग्लिश कविता पढ़ी जिसकी पंक्तियो ने मेरे साथ - साथ कई लोगो के उत्तर दे दिये कि अगर तुम जोखिम लेते हो और लोग तुम पर हंसते है तो वो लोग उस फूल के समान होते है जो फूल होने के बावजूद खुशबू नहीं फैलाते। हमें जीवन में जोखिम लेना चाहिये  । मैने हिन्दी के कवि आचार्य रामचन्द्द शुक्ल का एक निबंध पढ़ा था जिसमें उन्होने एक बहुत अच्छी बात कही थी कि अगर तुम प्रयत्न करते हो और उसमें तुम सफालता प्रात्त नहीं करते तो तुम्हें इस बात का तो सुकुना रहेगा कि तुमने प्रयत्न किया क्योकि तुमने उस दौरना अनुशासन पूर्ण जीवन जिया।  ये कविता जो जोखिम पर लिखी गयी है उसमें एक बहुत अच्छी बात कही गयी है कि जोखिम लेने वाले व्यक्ति  के हाथ भले ही सफालता न लगे फिर भी वो भीड़ से अलग होगा और एक मुकाम पर जाऐगा ।

जागरूकता

उन चीजो के लिये जागरूक हो जाईऐ जिनका सामना आपको हर समय करना पड़ता है भले फिर वो कोई बुरा अनुभव या आपकी कोई परेशानी  हो जो सिर्फ आपकी नहीं बल्कि और लोगो की भी है लेकिन वो शर्म के कारण उसके बारे में बोल नहीं पाते। सच पूछिये तो हम जब भी किसी ऐसी चीजो को नजरअन्दाज करते है तो वो समस्या होती तो हमारे साथ -साथ दूसरो को भी है पर उसमें और हममें कोई फर्क नहीं रह जाता ।

वास्तविकता

"धरती से देखा तो आसमान अच्छा लगता है ,आसमान से देखा तो धरती अच्छी लगती है अपने से बाहर हर कुछ अच्छा लगता है ।" हम कई बार दूसरो की जिंदगी देखा कर अपनी जिंदगी को बहुत बुरा मानने लगाते  है और दूसरो की जिंदगी को स्वयं से बेहतर समझने लगते है जबकि वास्तविकता कुछ अलग होती है वो मुहावरा तो सुना ही होगा कि" दूर के ढोल सोहाने लगते" है । हम हमेशा दूसरो की जिंदगी को देखा कर ये सोचने लगते है  कि उसकी जिंदगी में कितनी खुशी है। दोस्तो इस धरती पर सभी व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे है फर्क सिर्फ इतना है कि वो उसे अपनी जिंदगी में झलकने नहीं देते ।

दीपक की आत्मकथा

                                         दीपक की आत्मकथा जिसने मैने कई सालो पहले पढ़ा था आज मैने एक प्रेरणा प्रसंग पढ़ते समय उसमें कुछ दीपक की आत्मकथा सा पाया। "ईश्वर उन्हीं लोगो को मुसीबत देता है जिनके पास उसे सहने की ताकत होती है। " ईश्वर ने इस धरती पर हमें किसी विशेष काम के लिये भेजा है जिसके लिये वो हमारा हर दिन इम्तिहान लेता  है। जिसमें या तो हम सफल होते है या हम असफल होते है।             

नव वर्ष

                          नव वर्ष आया                          सब जगह है खुशियां लाया                          कहीं कोई घर को सजता                          तो कहीं कोई घूमने जाता                                       नव वर्ष की अनोखी धूम।                         ये तुम न भूल जाना                         साल का पहला दिन                         अपने साथ अपनो को है                           ...