Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

सोच लो थोड़ा तुम

क्यों कर रहे हो अत्याचार इस तरह का तुम सोच लो कि वो किसी की मां बहन है। क्या सोच रहेे हो तुम कि वो तुमसे कमजोर है । कमजोर वो नहीं  कमजोर तुम्हारी मानसिकता है। जिस दिन जाग उठेगी  नारी न बचेगी ये कातिल दुनियादारी सोचो तुम कि  ये क्या है? तुम्हारी समझदारी  ।

आसान नहीं है राहे

                   आसान नहीं है राहे फिर भी                    कहूँ  कि तुम्हें रूकना मना है                    रास्ते पर होंगे  कई कांटे                    लेकिन तुम्हें ठहरना मना है                    होगी चन्द मुलाकाते                   तुझें  खुशियों से किन्तु                    मुश्किलों के सामने  तेरा                    झुकना मना है।                              

एक किताब

                          कितना भी व्यस्त रहे जीवन में                 ये किताब हमें एक दिशा देती है                 होते तो काले शब्द ही               लेकिन ये हमें  कितना कुछ सोचने                      को रोक देती है।                 कभी इसेे पढ़कर रो देते है                  तो कभी हँसने की वजह                        ये दे देती है।                

दोस्ती

वो दोस्ती भी क्या दोस्ती थी सुबह जब मिलते थे तो कितना ज्यादा हँस बोल लेते थे। न होती थी चिंता किसी चीज की,  न जाने कितने दिन हम चैन से सोया करते थे। आज मालूम पड़ी उस दोस्त की कीमत जिसके जाने से हम अब हम रोए करते है। हर दुआ पूरी हो मेरे दोस्त की ऐसी खुद से  हर रोज दुआ किया  करते है।

संविधान

                                                             "हे दिया जिसने बिना किसी भेदभाव के नागरिको ं को  अधिकार बताऐ क्या है? नागरिकों के हाथ में  उनके अधिकार "                                    भारत का संविधान भारत का संविधान विश्व सबसे लम्बा संविधान है जिसमें  कई विशेषता है जिसमें एकल नागरिकता,संविधान का संशोधन,लिखित एवं विस्ततृ संविधान है। भारत के संविधान 395 अनुच्छेद ,8 अनुसूचियां,22 भाग है।   नागरिको को मौलिक अधिकार भी  दिये  गये  है।  जिनमें समता काअधिकार  ,शोषण का अधिकार  है। भारत का संविधान नागरिको को अधिकार के साथ कुछ कर्तव्य भी देता है । अनुच्छेद 21 के तहत 'राइट टू एजुकेशन' का अधिकार  मिला हुआ है। जिसके अनुसार 5 साल की आयु से लेकर 14 साल के बच्चे को म...

भागती हुयी जिंदगी में

                 इस भागती हुयी जिंदगी                 मैं तुम खुद को न भूल जाना                 आऐं कितनी भी दिक्कते लेकिन                 तुम खुश हो जाना न भूल जाना।                                 चाहे लोग कुछ भी कहे               लेकिन कोशिश करना तुम                 न भूल जाना।

एतराज

                एतराज है इस जिंदगी से                सिर्फ आराम ही आऱाम                  करू  नफरत है                  ऐसी जिंदगी से।            वो काम जो में कर सकती हूँ              अगर में वहीं करू           तो कुछ नया नहीं सीखूंगी                   इस जिंदगी से।              वो काम जो तालीम                    दे उस काम से                  खौफ नहीं मुझे।              क्यों कहूँ कि ये  नहीं                     कर सकती         ...

विचार

१. आप पर निर्भर करता है कि  अपना जीवन कैसे व्यतीत करते है ,आराम करके या संघर्ष करके । २. अगर तुम ज्यादा पाना चाहते हो तो उसके लिये तुम्हें  दूसरे से ज्यादा संघर्ष  करना होगा। ३. समय के साथ खुद में परिवर्तन करना आवश्यक होता है। ४. जब हम परेशनियों का सामना करते है तब हमें वास्तविक परिस्थिति का मालूम होता है। ४.  जिस तरह नमक केवल खाने में ही अच्छा लगता है अलग से नहीं ,ठीक  उसी तरह कुछ चीज विशेष समय  पर  ही चीज अच्छी लगती है।

एहसास

                  अहिस्ते -अहिस्ते चलते जाना                    करना है कोई महान काम                      तो कड़ा संघर्ष करते जाना                     जो वादा खुद से किया है                      उसे तुम भूल न जाना                     जब भी याद आऐं किसी                     बुरे एहसास की तो तुम                   केवल अपने संघर्ष को दिमाग                                में लाना।

टी वी का सफर

                           टी वी  जो कभी किसी के घर में होती थी तो उसका बहुत सम्मान होता था। लोग रामायण, महाभारत देखने दूसरे के घर में जाया करते थे। पहले के समय टी. वी.  लोगों के मनोरंजन का एक अकेला साधन होता था। लोग अपने परिवार के साथ मिलकर टी. वी. देखा करते थे।  जिसका उद्देश्य केवल मनोंरजन भर नहीं था बल्कि लोगो को ऐजुकेट करना  भी  था। जिसे हिन्दी में दूरदर्शन कहते है 21 नवम्बर को  ' विश्व टेलीविजन दिवस' मनाया जाता है। टेलीविजन का इतिहास  टेलीविजन का आविष्कार साल 1927 में अमेरिका के  साइंटिस्ट'जॉन  लॉगी बेयर्ड 'ने किया था।साल 1934 तक टेलीविजन पूरी तरह से  इलेक्ट्टानिक स्वरूप धारण कर चुका था।1938 में औपचारिक तौर पर जॉन  लॉगी बेयर्ड  टेलीविजन  को मार्केट में लेकर आए।इसके दो साल बाद आधुनिक टेलीविजन के स्टेशन खुले और दर्शकों की संख्या बढ़ी। टी वी की असली अहमियत को यूनाईटेड  नेशन ने 1996 में' विश्व टेलीविजन दिवस 'मनाने की घोषाण की। ...

सोचे जरूर

१. जिंदगी सोचने भर से कुछ नहीं होगा उसके  लिये तुम्हें कार्य भी करना होगा। २.जरूरी नहीं कि तुम रेस में तेज  ही दौड़ो किन्तु ये आवश्यक है कि तुम धीरे ही दौड़ो किन्तु दौड़ो। ३. अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने की वजह गुस्सा आने का कारण जाना  आवश्यक है। ४. वहीं काम का भार अपने ऊपर ले जो तुम कर सकते हो। ५. थोड़ा ही सही खुद के लिये खड़े होना सीखिऐं।

बेटी है तो कल है

                                बेटी है तो कल है                           ये ही  तो जिदंगी का  सुंदर                                      पहार है।                               अखिरा क्यों माना लिया                             जाता उसे बोझ                             क्यों नहीं समझते                                बेटी है तो कल है  ।                      ...

पैर जमीन पर

                     कितना भी तु आगे बढ़ जाना                       लेकिन रखना तु पैर जमीन पर।                      दोस्तों के साथ तु न बिगड़ जाना                       थोड़ा कहकर  तु  न रहा जाना।                         होंगे हालात जैसे भी लेकिन                         इस हालात मैं तु खुद को न                          भूल जाना।

बदलाव होगा जरूर

                            बदलाव होगा जरूर                             इस भीड़ में तु खुद को न                             खोना, तु यह पर सम्भालना                             जरूर।                            क्यों चिंता करे इस बात                            कि कोई कुछ खैरात में                             देगा।                             तु अपना काम लगन                     ...

हे! तकलीफ किसकी

                         तुझें तकलीफ किसकी                           कि तुझें काटे भरे                           रास्ते पर जाना हैं।                          थोड़ा धीरे से ही                          किन्तु तुझें चलते जाना है।                          किसी दूसरे की खुशहाल                            जिंदगी  को देखकर                            तु ईर्ष्या का भाव न रखा                         ...

मुस्कान

                                 मुस्कान                      थकावट सी जिंदगी में                     एक नन्ही सी मुस्कान                     कितनी खुशी सा दे देती है।                    जब भी देखे किसी नादान                               चेहरा                    तो वो  जीने की असली वजह                          दे देती है।                      क्यों गम रखे जिंदगी का                   जिंदगी पूरी गमों से...

मां

तुझें देखती हूँ तो समझ में आता है मां खाली बैठने से कुछ नहीं   जीवन में मेहनत ही ऱंग लाती है मां कैसे कर लेती हो तुम इतना सब कुछ समझ नहीं आता है मां।   जाना जल्दी हमें होता है उठ तुम जाती हो मां, तबीयत हमारी खराब होती है घबरा तुम जाती हो मां हर रोज जीवन में नयी सीख दे जाती हो मां। तुम्हारी हिम्मत देखा कर  न जाने कितने लोग अपने सपने को पाते है मां। जिंदगी में असली संघर्ष क्या है? ये तुम बता जाती हो मां।  आज कोई भी इंसान अगर अपने पैर पर खड़ा है तो उसकी वजह सिर्फ तुम हो मां।

खुशी

जीने की वजह हजार रखना कभी -कभी ही लेकिन तु हँसने की वजह रखना। थोड़ा ही सही लेकिन तु खुद की हिफाजत करना किसी और का नहीं तो   खुद  का ही ख्याल रखना। एक छोटी सी ही मुस्कान तु अपने चेहरे पर सदा रखना। अपने लिये नहीं तो किसी और के लिये अपने हँसने की वजह रखना ।

नेहरू

                              नेहरू आलोचना - नेहरू के अनुसार अपनी आलोचना करने वालों से लड़ना नहीं चहिये बल्कि उनकी बातों को गम्भीरता से लेना चाहिये क्योकि वही एक इंसान होते है जो तुम्हार  बिना किसी  स्वार्थ के गुण दोषों का बखान करते हैं। कष्ट- का  असली मतलब ये नहीं होता कि तुम अपने ऊपर आ रहे कष्ट  को सह रहे हो क्योकि उसे तो तुम्हारा किसी न किसी तरह से लाभ ही होता है वे लोग जो तुमसे  स्नेह करते है  अगर तुम उन पर आने वाली मुसीबत के बारे में  सोचते हो तो तुम कष्ट सह रहे है।

विचार

१. कभी - कभी हमें ऐसा  लगता है कि हमारे पास कितनी सारी समस्याऐं हैं यकीन मनिऐ इस बात का कि सब  के पास कोई न कोई समस्या है लेकिन फिर भी वो हम से  बेहतर जिंदगी जी रहा हैं। २. खुद  को कभी कम मत आकना जब तुम ऐसा करोगे तो लोग तो  तुम्हें कम ही आकेंगे। ३.कितना अजीब होता जब कहीं जाना हो और पूरी बस भरी मिले फिर भी हम उस बस में चढ़ जाते हैं। क्योकि हमें दूसरी बस के आने का इंतजार नहीं कर सकते जब हम बस में चढ़कर दूसरी जगह जाने  मैं इतना संघर्ष कर सकते है तो फिर अपनी जिंदगी में क्यों नहीं । ४. करेले की सब्जी से समझ सकते है कि हर कड़वी चीज बुरी नहीं होती। ५.अपनी बात जब भी किसी के सामने रखिए  तो उसे ऐसे रखिये कि सामने वाला  उसका उत्तर देने को बाध्य हो जाऐं। ६.जब जिंदगी जीनी है तो खुला कर जीऐ आज कहां, फिर कल कहां किस को मालूम।

जोकर मूवी का रिव्यू

                               मेरा रोना भी जब हँसना सा लगता है,         कितना अजीब ये नजारा सा लगता है         लोग  हँसते है मुझ पर  क्योकि मेरा         चेहरा जोकर सा लगता है ।                                    निर्देशक -टॉड  फिलिप कलाकार-हॉकिन फीनिक्स,फांसिस कॉनरॉय,रॉबर्ट डी नीरी,मार्क मेरॉन,बिल कैम्प,ग्लेन फ्लेशर    जोकर मूवी जिसमें आर्थर नाम के जोकर का मुख्य किरदार होता है। आर्थर   को  हँसने की बीमारी होती है जिस कारण से उसके हँसने और रोने में कोई ज्यादा फर्क  नहीं होता। जब वो किसी कारण से रोता है तो लोगो को लगता है कि वो हँस रहा है जिस कारण से लोग उसे मारते है। आगे चलकर आर्थर अपने साथ हो रहे इस जुल्म का बदला लेता है। और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करता है। उसका सपना कॉमेडियन बनने का...

गुरूनानक देव जी के विचार

                                           गुरूनानक देव १नानक के अनुसार सच्चा साधक वो व्यक्ति है  जो अपना काम करते हुये स्वयं को याद रखता है। २. सबसे बेहतर काम अपने कमाऐ हुये पैसों से किसी गरीब का पेट भरना हैं। ३.व्यक्ति अपनी जाति से नहीं बल्कि अपने कर्म से जाना जाता हैं। ४.धर्म  और जाति के  मुताबिक कोई व्यक्ति आपस में बांट नहीं हैं ।

रास्ता

 रास्ता भी तुमसे सवाल पूछता है तुमसे ये जबाब पूछता है  चौराहे से समझ सकते हो रास्ते की कीमत क्योंकि यही तुम्हारी जिंदगी का इम्तिहान पूछता है।

फिर क्यों तुम उदास हो।

थोड़ा ही लेकिन तुम क्यों उदास हो थोड़ी सी कोशिश से तुम क्यों निराश हो एहसान मानों इस जिंदगी का कि तुम अपनी मंजिल के इतने पास हो। क्यों थकाकर बैठ गये हो तुम इसलिये कि तुम सिर्फ उदास हो जब मंजिल पास हो तो मुश्किलों से घबराना कैसा  समय तेरा है उनसे पीछा छूटाना कैसा। तेरा जरा -जरा सी बातो से बिखरा जाना कैसा।

कितनी अजीब है न जिंदगी

ये जिंदगी भी कितनी अजीब  है कभी भागते है उस चीज के लिये तो कभी पीछा उसे हम छूटाते है तो कभी हँसकर  अपना मन बहलाते है। ये जिंदगी भी कितनी अजीब है कभी किसी के पास आते है   तो कभी किसी से दूर जाते है। कभी कोशिश करते है किसी को पाने की तो कभी उसे  ही  अपना  पीछा छूटाते है। कभी किसी का सिर पकाते है तो कभी किसी को हँसते और रूलाते है यार लेकिन जिंदगी के कुछ पल यकीनन बहुत याद आते है। कभी किसी के दुख  हम भी रो जाते है कितनी अजीब है न जिंदगी  कभी किसी के आने का जशन मानते है  तो कभी किसी के दूर  जाने का गम मानते है।

जब तक तुम नही बदलोगो

जब तक तुम नहीं बदलोगो कुछ नही बदलेगा कहते हो  तुम दुनिया को बदलोगे। सचाई में जियो तो बेहतर होगा तुम्हारे बदलने से  कुछ बेहतर  हो या न हो    तुम्हारा ही भला होगा। सोच कर देखो कि तुम किस सपनें में  जी रहेे हो। दुनिया को बदलने चले पहले खुद को तो बदल कर देखो।   

तुम नहीं बदले होगे

कभी आऐगी तुम्हें बहुत सारी चीज पसंद तो कभी वहीं पसंद नही आऐगी लेकिन तुम ये न समझना की तुम बदले होगे बल्कि उस समय तुम्हारी पसंद बदली होगी। कभी पसंद आऐगा तुमको घूमना तो कभी तुम बैठना ही पसंद करेगे। कभी दस दुकाने खोजगे अपनी पसंद की चीज के लिये तो कभी एक दुकान से ही सब खरीद लोगो । लेकिन तुम नहीं बदले होगे।

अहमियत

  अहमियत जब किसी की मालूम होती है  जब वो दूर जाता है कितना ज्यादा हमें  वो याद आता है किसी को पाने की खुशी तो किसी को खोने का गम सताता है कभी -कभी तो वो वक्त बहुत याद आता है कभी भागते है जिंदगी में तो कभी थककर बैठ जाते है आज हमें  वो मीठे पल याद आते है। वो दिन याद आते है हर दिन जियो ऐसे की कमी न हो दिन की क्योकि ये दिन अपनी अहमियत बता जाते है। कभी हम किसी बात पर खुश हो जाते हे तो कभी किसी चीज को सोचकर कितना रो जाते है फर्क पड़ता तो इसे है कि जिंदगी में हर दिन हम कैसे बीतते है। बस छूट जाने पर भी हम इस उम्मीद में दौड़ लगा जाते है।

सुविचार

१.तुम जब किसी को अपमानित कर रहे होते हो तो उस वक्त  अपमानित होने वाले व्यक्ति से ज्यादा तुम  अपमानित हो रहे होते हों। २. दूसरोें पर हँसने से पहले अपनी ओर जरूर देख ले।

विचार

१. अगर तुम दूसरों से ज्यादा  पाना चाहते हो तो तुम्हें दूसरों से ज्यादा    समय खुद को  देना होगा। २. कभी किसी की जीत को देखकर उसे ईर्ष्या न करना क्योंकि उसने इसे पाने के लिये बहुत संघर्ष किया होगा। ३.ऊपर उठने के लिये हमें बहुत कुछ सहना होता हैं। ४. संघर्ष क्या है ये हमें जब मालूम होता हैं जब हम कोई ऐसी चीज सहना कर रहे हो जो बहुत असहनीय हों।

घड़ी

कितनी काम की ये हैं घड़ी सिर्फ तीन कांटो के दम चलती  हैं ये घड़ी कभी तो इतना समय होता हैं कि काम करते ही समय सारा बीत जाता लेंकिन कभी ये समय अपनी कीमत   बता जाता।

दर्द

              दर्द तुझें भुल जाऐं तो तु याद   जल्दी अपनी कर देता हैं  कितना जुनून है तुझें अपने काम का इसकी असलियत तुझें दिखा देता हैं थोड़ा ही सही लेकिन ये दर्द हमें ये बता देता हैं कितना सह सकते हैं हम इस दर्द को ये आईना हमें दिखा जाता हैं कभी रोने से जी हल्का कर लेते हैं तो कभी हम हँसते- हँसते सारे दर्द सह जाते हैं । कीमत पहचानों अपने जीवन की  वरन कुछ  लोग तो रोते ही रह जाते हैं एक वादा खुद से करे की अपने लिये बेहतर काम करेंगे वरन कुछ लोग तो हाथ  मलते रह जाते हैं ।

आगे बढ़ चल तु

तु क्यों उदास है जो काम तु कर रहा हैं उसे दिल से कर क्यों तु इतना हताशा हैं  सोच  तु  और मेहनत कर  तेरे जीवन में  तु कुछ    बेहतर कर   अनजान है रास्ता लेकिन    तेरी मंजिल तो पास हैं।           सोच कर देख कि तु            इस जीवन  से क्यों           निराशा हैं।                                                                            

जिंदगी

      कभी रोना कभी हंसना        जिंदगी में यहीं होना        फर्क पड़ता तो इसे         कि तेरा अस्तित्व होना।                तोड़ा ही सही लेकिन                 कोशिश करते रहना।