मेरा रोना भी जब हँसना सा लगता है,
कितना अजीब ये नजारा सा लगता है
लोग हँसते है मुझ पर क्योकि मेरा
चेहरा जोकर सा लगता है ।
निर्देशक -टॉड फिलिप
कलाकार-हॉकिन फीनिक्स,फांसिस कॉनरॉय,रॉबर्ट डी नीरी,मार्क मेरॉन,बिल कैम्प,ग्लेन फ्लेशर
जोकर मूवी जिसमें आर्थर नाम के जोकर का मुख्य किरदार होता है। आर्थर को हँसने की बीमारी होती है जिस कारण से उसके हँसने और रोने में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता।जब वो किसी कारण से रोता है तो लोगो को लगता है कि वो हँस रहा है जिस कारण से लोग उसे मारते है।
आगे चलकर आर्थर अपने साथ हो रहे इस जुल्म का बदला लेता है। और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करता है। उसका सपना कॉमेडियन बनने का होता है उसके लिये वो मेहनत करता है़।
इस मूर्वी का फेमस डॉयलाग - "दूसरों के लिये खुद को मत मारो बल्कि अपनी जिंदगी को जियो।"
अगर तुम थककर बैठ गये तो लोग तुम्हें कुचलकर रख देंगे इसलिये अपने लिये खड़ा होना सीखों ।"
आर्थर अपने साथ हो रहे जुल्म को अब और नहीं सहन करता है और वो लोग जो उसे बिना किसी वजह के मारते है वो उनको मौत के घाट उतार देता है
दोस्तो इस मूवी को देखते समय तुम्हें बिलकुल भी बनावटी चीजें नहीं मिलेंगी । बल्कि अपने आस पास हो रही चीजें मिलेगी जो आज के समय में देखी जा रही हैं इसलिये अपने सपनों को पूरा करें और ये कोशिश करें की खुद को न मारे।
ये इल्म लेने वाली बात हैं।

Comments