Skip to main content

दर्द

              दर्द
तुझें भुल जाऐं तो तु याद
  जल्दी अपनी कर देता हैं
 कितना जुनून है तुझें अपने काम का
इसकी असलियत तुझें दिखा देता हैं
थोड़ा ही सही लेकिन ये दर्द
हमें ये बता देता हैं
कितना सह सकते हैं
हम इस दर्द को ये आईना
हमें दिखा जाता हैं
कभी रोने से जी हल्का कर लेते हैं
तो कभी हम हँसते- हँसते सारे दर्द
सह जाते हैं ।
कीमत पहचानों अपने जीवन की
 वरन कुछ  लोग तो रोते ही रह जाते हैं
एक वादा खुद से करे की अपने लिये
बेहतर काम करेंगे
वरन कुछ लोग तो हाथ
 मलते रह जाते हैं ।

Comments