Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

जिंदगी जीना क्या आसान होता है?

    जिंदगी जीना क्या आसान होता है?  जहाँ पर पथ में मिलते कभी फूल तो कभी कांटे  पर उन कांटों पर अपनों को चलता देखना  क्या आसान होता है?  किसी ने सच ही कहा है...  जिन्दगी खत्म करना आसान होता है  पर हर दर्द को सहते जिंदगी जीना  क्या आसान होता है?  किसी के सामने ऱो देना आसान ह़ोता है  पर अपने आसुओं को छिपाना क्या आसान होता है?  अपना दर्द सब को बताना देना  जी हल्का कर देना होता है  पर उस दर्द को किसी न कहना क्या आसान होता है?  परीक्षा देना तो सामान्य होता है  पर अपनी जिंदगी की उस परीक्षा  में पास होना क्या आसान होता है?  जहाँ पर हमें मिल रही हर एक कदम पर चुनौती  जो मांग करती है हम से  और बेहतर करने के लिए  अपने काम को करते जाना क्या आसान होता है?  आसान नहीं होता जिंदगी में चलते  जाना....  हर विकट परिस्थितियों में  जहाँ पर हर समय हमारा हो रहा इम्तिहान होता है ∣

Real life नहीं होती

  जिंदगी कभी भी 3 घंटे की मूवी की तरह नहीं होती है∣  जहाँ पर नायक एक पल में छोटा, दूसरे पल में बड़ा ,एक पल में असफल दूसरे पल में चुनौतियों को पार कर विजय हो जाता है∣  जहाँ उसका नाम स्वर्ण अक्षरों से अजेय कहलाता है∣ बल्कि जिंदगी तो होती है .... सुख और दुख का पहिया जहाँ सुख कम तो दुख का साया हर पल हमारे जीवन में मंडराता रहता है∣  वहां पर किसी भी मुकाम को पाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है ∣   जहाँ तपते पांव धूप के हो , या काम से थका बदन हो अपने मुकाम को हासिल करने के लिए सिर्फ काम ही करना पड़ता है ∣ जहाँ नहीं होता, अक्सर हमारे बस में अपने जीवन में आने वाली मुसीबतों को रोकना बल्कि वहाँ पर तो हर मुसीबत का सामना करना ही पड़ता है ∣  जिंदगी में ऐसे ही नहीं मिल जाती थोड़े परिश्रम से  सफलता यहाँ तो हर दिन  मूसर की मार को झेलना पड़ता है ∣ क्या आसान होता है ? जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच अपने काम करते जाना जहाँ पर हर घड़ी मन खुद से ये सवाल कर रहा होता है क्या कर पाओगें इस काम को  यहाँ फिर अधूरा तेरा ख्वाब रह जाएगा ?  जिंदगी की सबसे कड़वी सच...

इस पहलू पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए

  जिंदगी मैं अक्सर हमारे चारों तरफ़ से मुश्किलें आ खड़ी हो जाती है ∣ जहाँ पर हमें क ई तरह की परेशानी का सामना भी करना पड़ता है ∣ जिसमें कुछ शारिरिक तो कुछ मानसिक होता है ∣जिसका असर हमारे दिलों दिमाग से लेकर हमारे मन तक में हो जाता है ∣ जिसे  निकालने का हमें कोई मार्ग दिखाई नहीं देता है ∣ जब कुछ पल शांत रहकर हम अपने क्रियाकलाप का विवेचन करते , तो हम पाते हैं कि हम बेवजह ही परेशान ह़ो रहे हैं ∣ जबकि परेशानी इतनी भी बड़ी नहीं जो हमारी दिनचर्या को बिगाड़े बल्कि इसका तोड़ निकला जा सकता है ∣

Life of aspects

  N किसी भी चीज़ को पाने के लिए कीमत तो चुकानी ही पड़ती है भले वो हम रोके चुकाए यहाँ हंसकर ये हम पर निर्भर करता है ∣ O जब परेशानी आती है तो चारों तरफ से आती है जो हमारे धैर्य का इम्तिहान ले रही होती है ∣ P जीवन में सबसे मुश्किल वक्त वो होता है ∣ जब हमारे अपने दर्द में हो और हम उनकी मदद न कर पा रहे हो ∣  A दर्द का स्वाद उसे ही हो सकता है जिसने उसे सहा हो ∣ I तमाम मुश्किलें एक तरफ होती है  और हमारी जिंदगी एक तरफ हो जाती है जहाँ पर हमें किसी एक का चयन करना होता है∣ N अक्सर कुछ परीक्षा हमारे जीवन में बिना बताए आ जाती है जिसमें हारने का कोई सवाल ही नहीं होता और जीतने की हजार वजह होती है ∣ N मुकाबला अपने आप से भी करना क्या आसान है जहाँ बाहरी दुनिया की हजार चुनौतियां हमें ये कह रही होती है कि तुम इस चीज में  कच्चे हो ∣ O जिंदगी में जब ये लगने लगे कि अब हम हारने से लगे हैं तब अपने जिंदगी के उस पल को याद कर लेना जिसमें तुमने सबसे ज्यादा मुसीबत सहकर भी खुद पर विश्वास किया ∣ G सबसे मुश्किल काम है किसी अच्छी आदत का पालन हर रोज करना ∣ A जिंदगी में हम कितने भी बड़े...

ऐतिहासिक फैसला होगा

  भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवं निर्मित संविधान है जिसका निर्माण लगभग दो साल में किया गया है जिसके मूल रूप में 22 भाग ,395 अनुच्छेद  और  8 अनुसूचियां थीं जबकि  वर्तमान में 470 अनुच्छेद, 25भाग और 12 अनुसूचियां है ∣ जो भारत के नागरिकों को 6 मौलिक अधिकार प्रदान करता हैं ∣ जिसमें  *अनुच्छेद 14 ( समता का अधिकार)  *अनुच्छेद 19( स्वंतत्रता का अधिकार)  *अनुच्छेद 23( शोषण के विरूद्ध अधिकार)  *अनुच्छेद 25 ( धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार)  *अनुच्छेद 29 ( संस्कृति शिक्षा का अधिकार)  *अनुच्छेद 32 (सवैधानिक उपचारों के अधिकार) की बात करता है जिसमें मुख्य रूप से बन्दी प्रत्यक्षीकरण , अधिदेश, परमादेश जैसी प्रक्रिया शामिल हैं ∣ जो भारत में सुप्रीम कोर्ट को ये अधिकार देती है कि वो हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर सके ∣ अब आप कहेगें मैं आप सब को ये क्या बता रही हूँ इससे हम अवगत है मैं आप सब का ध्यान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस  एनवी रमना के उस वक्तव्य पर दिलाना चाहती हूँ " जिसमें उन्होंने ये कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण द...

कोशिश कभी बेकार नहीं जाती

  जिंदगी में हम सब कुछ सपने ऐसे भी देखते हैं∣ जिसके लिए हमें मालूम है कि   जिसमें हम क ई बार असफल भी ह़ो सकते किन्तु फिर भी हमें  लगातार चलते रहना होगा ∣    इस उम्मीद से की एक सुबह ऐसी भी होगी जब  हम अपने ख्वाब को पूरा कर पाएगें जो हमने देखें थे∣   जिंदगी में हमारी तैयारी करने से पहले  चुनौती अपनी तैयारी  कर लेती है ∣ जो हमें देती है चुनौती खुद को साबित करने की ∣  जिन्दगी के कुछ शब्द अलिखित हो सकते हैं अदृश्य नहीं, कुछ दर्द कम हो सकते हैं खत्म नही, परेशानी ठहर सकती है हमेशा के साथ खत्म नही, नया हमें सीखते रहना होगा कुछ न कुछ क्योंकि हर एक कल के साथ  समय बदल रहेगा,   भले हम नहीं ∣

कैद कर लेना

  जिंदगी के हर उन अनुभव को तुम  कैद कर लेना जो देती तुमको सही राह जीवन में कुछ करने की,  जहाँ आराम नहीं केवल चलना होता है हो थका हुआ बदन फिर भी  मुकाम हासिल करने के लिए काम करना होता है ,  क ई बार आगे बढ़ने के लिए अनेक दर्द को पी जाना होता है जहाँ हमें हमदर्दी मिले  सब से ये जरूरी नहीं पर फिर भी बेखौफ चलना होता ,  क्या यू ही चढ़ जाता है इंसान  शून्य से शिखर तक  उसके लिए इंसान को कठोर परिश्रम करना होता है ∣ इस उम्मीद से की आगे मिल ही जाएगा और न भी मिला  तो रहेगा सुकून की  प्रयत्न किया उसे पाने में दिन चैन और रात की नींद  तो ये शरीर ले पाएगा,  इन अनुभव को कर लेना तुम कैद जिसमें तुम्हें मिले जिंदगी जीने की सीख ।

सफलता नहीं देखती

  हम सब की जिंदगी में ऐसे पल जरूर आते हैं ∣ जब हमें लगता है कि हम उस चीज के काबिल है पर हमको वो चीज नहीं मिली, कहते हैं मांगने से भीख भी नहीं मिलती सफलता क्या चीज है ∣  इसलिए तो कहते हैं कुछ चीज पाना है तो उसके लिए जी तोड़ मेहनत कीजिए क्योंकि मेहनत नहीं देखती लिंग, जाति, और पार्टी, पक्ष, विपक्ष वो केवल आपकी मेहनत और उस चीज में काबिलियत देखती है ∣  जिंदगी में हमें किसी चीज को पाने के लिए अत्याधिक सहनशील होना चाहिए और विश्वास केवल खुद पर करना चाहिए क्योंकि लोग आपके बारे में नहीं जानते  पर आप खुद के बारें में सबकुछ जानते हैं ∣ कि  आप ने अपने जीवन की किन विकट परिस्थितियों में काम किया जब लोगों ने केवल आपको जलील किया ∣

जानें, क्यों मनाया जाता हैं विश्व रोज डे

  आज पूरी दुनिया में विश्व रोज डे मनाया जा रहा है ∣ जिसे मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के मूल्य को बताना है साथ ही उनका हौसला बढ़ना और उनके जज्बे को सलाम करना है ∣ अगर हम इस दिवस के इतिहास पर गौर करे तो जानेगें  कनाडा के 12 वर्षीय मे़लिंडा रोज के नाम पर ये विश्व रोज दिवस मनाया जाता है ∣ जिसे 12 साल की उम्र में ब्लड कैंसर हो गया था डाॅक्टर ने रोज को कहा था कि  वो केवल दो हफ्ते ही अब जीवित रह पाएगें, किन्तु रोज ने अपने सकरात्मक विचार के चलते 6 महीने जीवित रहे थे तब से कैसर पीड़ित लोगों को जीवन के मायने को बताने ये दिवस मनाया जाता हैं ∣. जिसका मुख्य लक्ष्य कैसर पीड़ित लोगों के जीवन में खुशियां लाना होता है ∣

हर कली का खिलना जरूरी है

  जो बाजुओ में दम हो पैरों में  हो तेजी तेरे हाथ में सुरक्षा का औजार  लिए अब उतरो युवा  कली की श्रेणी  जिसके लिए तुझे खिलना जरूरी है ∣  हर दिन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़कर  तुझे अपने अस्तित्व को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है ∣ वक्त नहीं किसी  भेद का मोहताज  अब अपनी सुरक्षा तुझे स्वयं  करनी है ∣ अब भरनी होगी हुंकार तुझे  रण में उतर  सैनी है चारों तरफ तेरी सुरक्षा को  लेकर जग में त्राहिमान त्राहिमान तोड़ बेड़िया जो जकड़े है तुझको   आज कर अपनी सुरक्षा तु  पहचान अपनी शक्ति को ∣  जो दर्द से जन्मी  दर्द को सहकर बड़ी हुई तु एक वंश को चलाने वाली  आज तु फिर उतर  रण में खुद की सुरक्षा करने को  ∣  याद रख तु उसी मिट्टी को जिससे जन्मी   लक्ष्मी तो होल्कर की सुन बाई  अहिल्या तो   बनी  वो मशाल और बदली परिभाषा हर उस कली की  जो जन्मी कांटों के बीच  और अक्सर उन कांटों की चुभन  ने ही  उसे दिया  वरदान हर चीज को सहन करने को  पर जब बात तेरे आत्म सम्...

सफलता पाना

  किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना आसान नही होता उसे पाने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है ∣ जिसके लिए हमें अनेक तरह की चीजों का ज्ञान होना जरूरी होता है ∣ जब जाकर हम उस चीज में हुनरमंद बन पाते हैं इसलिए तो कहते हैं आसान नहीं है, जिंदगी में सफलता पाना उसके लिए जी तोड़ मेहनत करनी होती है ∣ जब जाकर सफलता मिलती है∣ जिसके लिए हमें अपने दिलों दिमाग को मजबूत करने की जरूरत होती है ∣ वर्तमान समय में जब देश में बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है ∣ ऐसे में इस बेरोजगारी से बचने के लिए हमें जरूरी है ,कि हम अपने समय का उपयोग उन चीजों के लिए करें जिस से की हम आने वाले समय में रोजगार प्राप्त कर सके क्योंकि शिक्षा का मतलब आर्थिक आत्मनिर्भरता से भी है ∣

जिंदगी को जीना है तो

  जिंदगी दुख और सुख के मेल से बनती है जहाँ पर कभी खुश तो कभी किसी चीज के लिए हम दुखी हो जाया करते हैं। जिसमें हम सब की होती है दिली तमन्ना की हम भरे ऊंची उड़ान और सच कर जाएं अपने सपने । जो सम्भव हो सकता हैं , अगर हमें खुद पर विश्वास इस कदर हो कि आकर खुदा भी कहे कि नाकाबिल हो तुम तो अपने काम से तुम जीत जाओं उस खुदा से।  इस बीच हो सकता है, एक पल के लिए लगे तुम्हें कि नाकाबिल हो तुम इसके लिए पर  लगातार लड़ना तुम खुद से और कोशिश जारी रखना अपनी मंजिल पाने की क्या पता अगली मंजिल कर रही हो तुम्हारा इंतजार हो जाए तुम्हारे पूरे सपने। जिंदगी जीने का सबसे अच्छा नियम यही है, कि या तो तुम दूसरों की हाथ की कठपुतली बन जाओं। या अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए हर किसी से लड़ जाओं और बातों से नहीं अपने काम से तुम अपनी जीत का परचम लहराओं और  बन जाओं तुम बेशकीमती और पहनों अपने सिर पर  सफलता का ताज । जानती हुं , आसान नहीं है ये करना पर मुश्किल भी नहीं है अगर दिल में तमन्ना अपने ख्वाब को सच करने की । "जुनून हो तो चल आज कर ले  फैसला खुद से  जिंदगी में तु जीत जाएगा  व़ो...

अक्सर कुछ रिश्ते

  जिंदगी को जीने के सब के अपने - अपने तरीके होते हैं कुछ के लिए जिंदगी उनके सपने ही होते हैं  ∣ तो कुछ के लिए मोहब्बत ही उनका सबकुछ हो जाया करती है, सारे दर्द सहकर, कुछ आसूं पीकर वो हर हाल में मोहब्बत करने की कोशिश करते हैं ∣ क्या आसान होता है मोहब्बत करना?  जहाँ पर वो क ई तरह के कांटों पर चलते हैं जहाँ तब भी आगे मालूम नहीं होता है ,कि मिलेगी कामयाबी इस इश्क़ में या छूट जाएगा साथ एक पल में और रह जाएगी सिर्फ यादें गुजरे हुए कल में, इसलिए तो कहते हैं "बड़े खुश नसीब वो लोग होते हैं ,जिनके साथ उनके हमसफ़र होते हैं जिनसे वो करते हैं मोहब्बत वरना तो कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के ही होते हैं"  ∣

नया

   अक्सर हमारी जिंदगी में पुरानी चीजों की जगह कब नयी चीजें आ जाती है हमें मालूम ही नहीं चलता है पुरानी चीजें कैसे हम से छूट गयी पता ही नहीं लगता है जिंदगी में अक्सर नयी चीजों के आ जाने से हम पुरानी चीजों को ऐसे भूल जाते हैं जैसे  वो हमारी कभी रही ही नहीं ∣ शायद जिंदगी की यही वास्तविकता  होती है कि हम कुछ समय तक ही करते हैं पुरानी चीज को याद अक्सर नया आ जाने पर पुराने को जैसे भूल ही जाया करते  हैं  ऐसे जैसे उसका कोई अस्तित्व ही नहीं रहा है हमारे जीवन   इसलिए तो कहते हैं वो लोग  महान  होते हैं  जो कभी पुराने नहीं होते हैं न अपने विचारों से , न अपने काम से जिसके लिए वो लगातार खुद को बेहतर करने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं ∣ हर दिन ख़ुद को आज से बेहतर करने के लिए फोन के एप की तरह अपडेट करते हैं ∣ और   खुद में  वो इतना परिवर्तन कर लेते हैं उनकी जगह कभी भी कोई नहीं ले पाता है ∣ सच में वो बड़े महान लोग होते हैं ∣ "

रह जाते हैं

   समय के साथ अक्सर बदल जाते हैं रास्ते जो खाते है लोग साथ जीने मरने की  कसमें वो बीच में ही छोड़कर निकल जाते हैं अपने अपने रास्ते,  जहाँ मिलते हैं अनजान लोग जिनके साथ रहते है हम पुराने दोस्त छोड़ आगे निकल जाते हैं हम तब नही रहती हम में कोई दिलचस्पी  ये जानने की कि क्या कर रहे हैं वो लोग जो निकले थे हमारे संग,  समय के साथ अक्सर बदल जाती है  हमारी पसंद, नापसंद पीछे मुड़कर देखने का तो  जैसे वक्त ही नहीं रहता है हमें,  एक समय  करते थे हम कभी फिजूल बर्बादी समय की पर कब होने लगी  उसकी हमारे जीवन में कमी जैसे पता ही नहीं लगा हमें ,  हम नहीं हमारी परिस्थितियां बदली है जैसे किसी को बताने का वक्त ही नहीं मिला हमें ,  कुछ जबाब तो मिल जाते हैं समय के साथ पर कुछ सवाल तो जैसे सवाल ही रह जाते हैं अक्सर समय के साथ लोग बदल जाया करते हैं ∣

चलते जाना

  हम सब की जिंदगी में ऐसे क ई मोड़ जरूर आते हैं ∣ जब हमें ऐसा लगता है कि अभी हमें थोड़ा जिंदगी को भी जी लेना चाहिए और हम कुछ हफ्ते का कहकर महीने जिंदगी को जीने निकल जाते हैं भले ही हमारा जीवन का उद्देश्य अभी पूरा न हुआ हो और जब हम जिंदगी को जीने के चक्कर में अपने समय को व्यर्थ ही गवां देते हैं ∣ तो आगे चलकर हमें मालूम चलता है कि अब हमें फिर से उतनी दूरी तय करनी होगी जितनी की अभी हम करके आए हैं ∣  तब हमें एहसास होता है कि अभी हमारे जीवन का मुख्य लक्ष्य केवल और केवल अपने ख्वाब को पूरा करना है किन्तु तब तक वक्त बहुत आगे निकल चुका हुआ होता है ∣ और हमारे पास गिनती के दिन होते हैं खुद के ख्वाब को सच करने के सपनों जो हमने ने आंखों में सजाएं थे  हमें अपने जीवन में ये याद रख़ना चाहिए कि जिस जिंदगी को जीने के चक्कर में हम अपने समय की बर्बादी कर रहे हैं वो ही जिंदगी आगे चलकर हमें अपने   ख्वाब पूरा करने का समय नहीं देनी वाली है ∣  "चलते जाना जिंदगी में रूकना मौत के समान है"∣ 

सीख लेनी होगी जरूरी

  आंतकवाद की परिभाषा अंतराष्ट्रीय राजनीति में भले न ए रूप में आ जाएं किन्तु इससे मुकाबला करने के लिए सभी महाशक्ति को एक  होने की जरूरत है ∣ जिससे इसे जड़ से खत्म किया जा सके जो आसान नहीं है पर असम्भव भी नहीं है ∣ जिसके लिए जरूरी है उन देशों को एकमत होना जो सयुंक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्य है जिनके पास वीटो पावर है साथ ही विश्व के सभी वो देश जिनकी सैन्य क्षमता बेहतर है ∣ क्योंकि आतंकवाद किसी एक देश की नहीं अपितु सभी देशों के लिए एक चिंता का विषय है जिसके लिए कोई ठोस कदम उठाना बहुत जरूरी है ∣ आज अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले को पूरे 20 साल हो गए है इस दौरान अमेरिका की सरकारों ने आतंकवाद खत्म करने के लिए अपनी सेना को बढ़ाया साथ ही आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले करवाए  जिसमें वो काफी हद तक सफल भी हुए है ∣ किन्तु अफगानिस्तान की तात्कालिक परिस्थितियां हम सब को इस पर गहन विचार करने को मजबूर कर रही है ∣ कि आखिर किसकी गलती की सजा अफगानिस्तान की मिट्टी चूका रही है जहाँ लोगों को पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है ∣ हम सब को ऐसे देशों पर जरूर  कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो आत...

गणेश

    हिन्दू धर्म में गणेश प्रथम पूजे जाने वाले देवता है ∣ ऐसी मान्यता है कि इनके पूजन के बगैर सभी कार्य अधूरे से माने जाते हैं ∣  इसलिए सर्वप्रथम गणेश का पूजन किया जाता है ∣  जिनके पूजन से सभी तरह की मुसीबतें  दूर हो जाती है ∣ जो बुद्धि के देवता माने जाते हैं ∣  गणेश को आज हम एक आदर्श के रूप में समझ सकते हैं जिन्होंने अपनी माता पार्वती के आदेश का पालन इस तरह से किया कि अपने प्राणों पर संकट देख भी वो टस से मस न हुए ∣ तो वहीं जब प्रतियोगिता में धरती के एक चक्कर लगाने की बारी आयी , तब   उन्होंने अपने माता - पिता को ही समस्त   दुनिया मान लिया और हमें ये पाठ पढ़ाया कि माता पिता ही हमारी दुनिया है ∣  जिनके जीवन के अनेक ऐसे मार्मिक प्रसंग है, जिनका हम अध्ययन करे तो हम जानेगे उन्हें  हर विपत्ति का सामना साहस के साथ किया लोग क्या कह रहे हैं ,इस पर ध्यान न देखकर उन्होंने इस पर ध्यान दिया कि सही क्या  है ∣  रीतिकाल के प्रमुख कवि केशव दास अपनी गणेश वंदना में कहते हैं "कि गणेश अपने भक्तों के जीवन से कष्ट ऐसे दूर करते हैं जैसे की गुलाब क...

त्यौहारों के अपने मायने हैं

  त्यौहार का नाम आते ही हम सब को न ए - न ए तोहफे, भिन्न तरह के पकवान सब घरों में चहल पहल दिखाई देने लगती है ∣ जहाँ  पर अभी अभी व्याही बेटी  अपने पीहर आयी होती है जहाँ उसे अपनी दादी माँ से मिलती सीख घर को चलाने की, तो माँ से मिलते नुस्खे घर को सहजने  की  बात चाहे  तीज की हो या छठ की हर त्यौहार में छा जाती  घर में खुशी की  जैसे बसंत की मधुर बेला सी ,   सुहागने रचाती मेंहदी  पिया के नाम अपने और घर परिवार फिर होते संग संग हम साथ साथ जैसे एक डाली के फूल है सब घर के सदस्य जैसे  ये परंपरा और रीति रिवाज ही तो है जो हम सब को आज भी जोड़े हुए  है ∣ जहाँ पर हम सीखते न ए सदाचार के गुण और बड़ो से किसी चीज के नेतृत्व और संयम के मूलभूत गुण  समकालीन समय में जब हम सब हर चीज पाश्चात्य सभ्यता के जैसे करने की सोच रहे हैं  हमें काफी हद तक अपने तीज त्यौहार से लगावा थोड़ कम सा हो गया है ∣ तब  ऐसे में ये तीज त्यौहार ही तो है जो हमें अपने परिवार और अपनों से जोड़े हुए हैं ∣ जो हमें लाते है नजदीक त्यौहार के कारण  वरना आज भी बेटी, ...

कोशिश सब को करनी पड़ती है

  क ई बार हम को लगता है, कि हम ही केवल इस दुनिया में ऐसे लोग है। जो किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए जी तोड़  मेहनत करते हैं, और उससे सीखने के चक्कर में अक्सर अपने जीवन की अन्य गतिविधियों को बहुत संयमित कर देते हैं। जबकि हमारे जानकारी के बहुत से ऐसे लोग होते है ,जो हर चीज में अपना सुख चैन की तलाश करते हैं। पर जिंदगी के कुछ अनुभव हमें बताते हैं। कि इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं जिसे किसी चीज को पाने के लिए बेहिसाब मेहनत न करनी पड़े। समकालीन समय की यहां सच्चाई है कि हम जितना भी कह दे कि बिना काम करें ही सब कुछ हो जाएगा और हम बाद में उस चीज को सीख लेगें ऐसा कभी भी होने वाला नहीं है। क्योंकि जिंदगी में बाद ( कल) कभी नहीं आता वक्त निकल जानें पर केवल हाथ पछतावा ही लग पाता शायद इसलिए कह गए लोग जिंदगी बहुत  कम मोहलत देती है ।कुछ करने की क्योंकि उसके पास नहीं होते हैं, ज्यादा दिन खुद को संवारने के क्योंकि होती है वो एक किराये का घर जहाँ नहीं होता उसका ठिकाना बहुत सारे दिन के।

मालूम न चला

  कब हम वक्त से आगे निकल गए जैसे पता ही न चला दोस्त कब पीछे छूट गए जैसे मालूम न चला,                                 समय को खबर न लगी  हम आगे बढ़ते गए जिंदगी के दुख, सुख का स्वाद लेते हम एक जगह से दूसरी जगह  चले गए,   जिंदगी के लिए एक कदम और आगे रखने के इरादे  से हम कुछ जिंदगी के स्मरण को  भुलाने की जैसे कोशिश करने लगे,   जिंदगी में पीछे छूटते रिश्तों  का धागा कब टूटने सा लगा हमें जैसे खबर ही न लगी बिता गए हफ्ते  लग गए महीने और सब चल दिए  अपने अपने रास्ते ।

जिंदगी शायद यही है

  जिंदगी शायद यही है जहां पर हमें अपनों संग पास बैठने का वक्त बहुत कम मिलता है  ∣ कभी दिखाई देते बादल तो कभी बेवजह ही बारिश का पल हमारे जिंदगी के करीब है ∣  जहाँ हर किसी को है, उससे कुछ न कुछ शिकायतें परेशान इस राह पर हर मुसाफिर हैं ∣      तो वही कुछ लोग तो परफेक्शनिस्ट बनने के चक्कर मैं अक्सर एक ही प्याले को सजाते जिंदगी बिता देते हैं ∣ जबकि आधी दुनिया प्याले की सजावट के बाहर है जहाँ परफेक्शनिस्ट नहीं परफेक्ट बनने की कोशिश में लगे लोगों की जरूरत है ∣  "जिंदगी यही है जहाँ पर सीखने की प्रक्रिया निरंतर रखनी पड़ती,  समय की पाबंदी के बीच खुद को बेहतर बनाने की कोशिश हर दिन करनी पड़ती हर वक़्त इम्तिहान की घड़ी हमारा इंतज़ार कर रही होती  न ए न- ए अहसासो के साथ चली जिंदगी जहाँ किसी के आने की आहट  तो किसी के पीछे छुट जानें की चिंता हमें रहती पर जिंदगी रूकती नहीं चलती जाती जहाँ पर एक नया आलोक कर रहा हमारा इंतजार क्योंकि जिंदगी शायद यहीं हैं जहाँ हर दिन एक नयी खोज में निकलते हम हर दिन खुद को बेहतर बनाने की चाह में करते कोशिश फिर चाहें ये ज...

Constitution Review

  भारत के संविधान के बारे में हम सब मूलभूत चीजों को जानते समझते हैं ∣ जो हमें जानना जरूरी है ∣ जैसे कि हमारा संविधान कब लागू हुआ, इसका निर्माण कितने समय में हुआ, इसका विश्व के संविधान में कहां पर स्थान है ∣ किस देश से क्या लिया गया है भारत के संविधान की विशेषता,और उसकी प्रस्तावना आदि ∣   पर क्या आप जानते हैं ?  भारत के संविधान में ही संविधान की समीक्षा का भी थोड़ा बहुत जिक्र मिलता है ∣ जिसमें भारत के आजादी के बाद के घटनाक्रम को राजनीतिक , आर्थिक पहलुओ पर सफलता, असफलता में अलग- अलग करके विस्तार से दिया गया है ∣ जिसे हम विस्तार से पढ़े तो ऐसी बहुत सी बातें जानेगें जिसके बारे में हमने अब तक विचार नहीं किया किन्तु हमें इसे जानना जरूरी है ∣

जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं

अक्सर हम लोगों की पहचान उनके पहनावे से करने लगते हैं ∣ जो आगे चलकर हमारी बड़ी भूल बन जाती है ∣ क ई बार हम किसी के रहन सहन को देखकर उसे गरीब समझ लेते हैं ∣ तो क ई बार उसे अमीर ∣ किसी के सख्त व्यवहार को देख कर हम अक्सर उसे बुरा व्यक्ति समझने लगते है ∣  जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है वो इंसान मन का उतना ही साफ व्यक्ति होता है ∣ हम सब अक्सर किसी व्यक्ति के बारे मेंं इतने जल्दी अपना विचार बना लेते हैं ∣ जैसे हमने उसके बारे में सब कुछ जान लिया जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है ∣ हर किसी चीज के दो पहलू होते है, पर अक्सर हम उसका एक पहलू को देखकर उसके बारें में अपना मत बना लेते हैं ∣ जिंदगी में अगर हम कभी किसी शख्सियत का मूल्यांकन कर रहे हैं तो केवल इसे न करे कि हमने लोगों से उसके बारे में ऐसा ही सुना है बल्कि उसका मूल्यांकन उसके जीवन के सभी पहलुओं को देखकर करें क्योंकि अक्सर जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं है∣

वक्त की बंदिश में

अक्सर लोग निकल जाते हैं  समय से भी आगे एक न ए रास्ते की खोज में,   समय की बंदिश में ऐसे बदल जाती है राह जैसे पूर्व, पश्चिम मोड़ में,    समय की पाबंदी में रास्ते वहीं होते हैं पर अक्सर उस रास्ते पर चलने वाले लोग  बदल जाते हैं ,    हर दिन होते वहीं घंटे और रात - दिन पर न जानें कैसे समय के उपयोग  बदल जाते हैं ∣ समय आने पर अक्सर दोस्त बदल जाते हैं जो खाते है कभी साथ कसमें जीने मरने की ,  जो रास्ता होता है अपना कभी खास अक्सर वो रास्ता कब अजनबी बन  जाता जैसे मालूम ही नहीं चलता है,  मौसम की तरह कब रिश्ते बदल जाते हैं रेत पर लिखे नाम कभी टिकते है  पत्थर पर लिखे नाम कभी मिटते है,  जो नहीं मिटते कितनी कोशिश के बाद भले अक्सर इस कोशिश में हम लोग मिट जाया करते हैं ∣

धूल

  अक्सर जिस घर में नहीं होते  है लोग  वहाँ लग जाती है धूल ,  जैसे अस्तित्व ही नहीं अब वहाँ लोगों का घर के बंद कमरे को देखकर ही मालूम चल जाता है  ∣ कि इसका निवासी छोड़ गया इसे अब नहीं है कोई रखवाला इस आशियाने    का  ∣ कहने की बातें होती है कि जिससे ज्यादा लगाव हो उसे भूलाया नहीं जाता ,अक्सर  इतनी जल्दी लोग भूल जाते हैं किसी चीज को जैसे  अपना कभी था ही नहीं वो ∣ जिस तरह एक   आलीशान घर में रहने के बावजूद उसकी खिड़कियों में जाले और घर के गेटों पर धूल जम जाती है ∣ ध्यान नहीं देने पर वैसे ही जिंदगी का संस्मरण धूल की गिरफ्ता में हो जाया  करता है, नजर अंदाज करने पर ∣ धूल और जाले अक्सर बता जाते हैं, किसी घर की हालात को कि कितना ध्यान दिया जाता है उस घर में ∣  भले वो बड़ा  हो या छोटा बनता वो जब ही वो   घर -घर है ∣ जहाँ उसे कोई अपने प्रेम से सीचता   द्वारपाल बनकर  उस घर के आंगन लगे फूलों को जिसकी खूबसूरती बयां कर जाती किसी घर के सुख चैन को  ∣ जिंदगी में अक्सर हम इतने आगे निकल जाते हैं ∣ कि कहने...

शुरूआत

  इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ कल के मिले लोगों की आज मिलने की सम्भावना कम होती है वहीं हार के बाद जीत के लिए एक कोशिश शुरू होती है कुछ खोना ,कुछ पाना यहीं तो जिंदगी है जहाँ एक कहानी खत्म तो दूसरी शुरू होती है,  किसी को जिंदगी से भले हो  कितनी शिकायत  पर हर उलझन के बावजूद एक  स्पष्ट रास्तें की चाह सब की होती है,  भले कोई कितना भी हो  अगम्भीर अपने जीवन को लेकर पर एक अच्छे भविष्य की चाह  सबकी आंखों में होती है,  यहीं तो है जिंदगी  जहाँ एक उम्मीद खत्म तो हजारों उम्मीदों एक दुनिया शुरू होती है,  चलते जाना इस जिंदगी में गिरते पड़ते जहाँ कुछ चोटों की निशानी नयी- पुरानी होती है,  भागते दौड़ते आगे चलते जाना  कभी सुबह तो कभी शाम जिंदगी को एक न ए अहसास के साथ  जीना ही तो जिंदगी होती है ∣