सीख लेनी होगी जरूरी

 

आंतकवाद की परिभाषा अंतराष्ट्रीय राजनीति में भले न ए रूप में आ जाएं किन्तु इससे मुकाबला करने के लिए सभी महाशक्ति को एक  होने की जरूरत है ∣ जिससे इसे जड़ से खत्म किया जा सके जो आसान नहीं है पर असम्भव भी नहीं है ∣

जिसके लिए जरूरी है उन देशों को एकमत होना जो सयुंक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्य है जिनके पास वीटो पावर है साथ ही विश्व के सभी वो देश जिनकी सैन्य क्षमता बेहतर है ∣

क्योंकि आतंकवाद किसी एक देश की नहीं अपितु सभी देशों के लिए एक चिंता का विषय है जिसके लिए कोई ठोस कदम उठाना बहुत जरूरी है ∣

आज अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले को पूरे 20 साल हो गए है इस दौरान अमेरिका की सरकारों ने आतंकवाद खत्म करने के लिए

अपनी सेना को बढ़ाया साथ ही आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले करवाए  जिसमें वो काफी हद तक सफल भी हुए है ∣ किन्तु अफगानिस्तान की तात्कालिक परिस्थितियां हम सब को इस पर गहन विचार करने को मजबूर कर रही है ∣ कि आखिर किसकी गलती की सजा अफगानिस्तान की मिट्टी चूका रही है जहाँ लोगों को पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है ∣

हम सब को ऐसे देशों पर जरूर  कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो आतंकवादी को अपने देश में पनाह देते हैं , और उनकी किसी प्रकार से वित्तीय मदद करते हैं ∣

Comments