Skip to main content

Life of aspects

 



N किसी भी चीज़ को पाने के लिए कीमत तो चुकानी ही पड़ती है भले वो हम रोके चुकाए यहाँ हंसकर ये हम पर निर्भर करता है ∣

O जब परेशानी आती है तो चारों तरफ से आती है जो हमारे धैर्य का इम्तिहान ले रही होती है ∣


P जीवन में सबसे मुश्किल वक्त वो होता है ∣ जब हमारे अपने दर्द में हो और हम उनकी मदद न कर पा रहे हो ∣ 


A दर्द का स्वाद उसे ही हो सकता है जिसने उसे सहा हो ∣


I तमाम मुश्किलें एक तरफ होती है 

और हमारी जिंदगी एक तरफ हो जाती है जहाँ पर हमें किसी एक का चयन करना होता है∣

N अक्सर कुछ परीक्षा हमारे जीवन में बिना बताए आ जाती है जिसमें हारने का कोई सवाल ही नहीं होता और जीतने की हजार वजह होती है ∣


N मुकाबला अपने आप से भी करना क्या आसान है जहाँ बाहरी दुनिया की हजार चुनौतियां हमें ये कह रही होती है कि तुम इस चीज में 

कच्चे हो ∣


O जिंदगी में जब ये लगने लगे कि अब हम हारने से लगे हैं तब अपने जिंदगी के उस पल को याद कर लेना जिसमें तुमने सबसे ज्यादा मुसीबत सहकर भी खुद पर विश्वास किया ∣


G सबसे मुश्किल काम है किसी अच्छी आदत का पालन हर रोज करना ∣


A जिंदगी में हम कितने भी बड़े हो जाएं किन्तु हमें कभी भी उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने मुसीबत के समय में हमारा साथ दिया हो ∣

I जीवन की क्या उस पीड़ा को लिखा जा सकता है जिसे हम हर रोज जीते हैं ∣

N हर इंसान की जिंदगी में ढेरों चुनौती तो दर्जनों परेशानी है जिनका वो हर दिन सामना कर रहा होता है जिसे कोई बता देता है तो क़ोई छुपा लेता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..