Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

जब बात रिश्तों की मजबूती की हो

हर बेबसी से जो बचा लेते है दर्द हमें हो पर वो बांट लेते है जिनको फिक्र होती है हमारी जो जीवन के हर मुश्किल पल में हमें जिंदा रहने  की वजह दे जाते है। इस दुनिया में जहां बात मतलब से शुरूऔर उस पर ही खत्म हो जाती है। ऐसे समय में केवल रिश्ते ही होते है जो हर मतलब से परे होते है।  जो सफलता में हमारा हौसला बढ़ते तो असफलता में हमारा साथ दे जाते है।  जिनको फर्क नहीं पड़ता हमारे रूप रंग से जो  हमें जीवन में कुछ बेहतर करने की सीख दे जाते है।  ये रिश्तें ही तो है जो पूरी दुनिया को एक साथ बांध कर रखते है।  जो इंसान को रंगबिरंगी दुनिया से वास्तविक दुनिया की ओर ले जाते है। जो उन्हें खुद के होने का अहसास करते है। ये रिश्ते ही तो होते है जो मुश्किल वक्त में काम आते है वरना आज के जमाने में बहुत कम ही वो लोग है जो बेमतलब ही किसी को याद कर लिया करते है।   भारत में रिश्तों की अपनी एक परंपरा है जहां अनजान व्यक्ति से भी हमारा रिश्ता बन जाता है। जैसे बरसों से जानते हो उस शख्स को जहां ट्रेन के डिब्बे में खाली बैठा इंसान भी खुद को अपनों के बीच पाता है। जहां पेड़ोसी को भी ...

वो राखी

दुनिया की सारी खुशी एक जगह ओर भाई बहन के रक्षाबंधन पर मिलने की खुशी एक तरफ ही होती है। आखिर हो भी क्यों न, ये  रक्षाबंधन का त्यौहार ही तो होता है। जब भाई- बहन एक दूसरों की अहमियत को समझते है। जहां बहन अपने भाई की सलामती की दुआ करती है,वहीं भाई बहन को  उसकी रक्षा का वचन देता है।    पर अफसोस आज भी कितने ऐसे भाई- बहन है जिनके लिए ये राखी सूनी सी है।  हर बहन की तरह उषा भी रक्षाबंधन के दिन अपने भाई का बेसब्री से इंतजार किया करती थी।  शायद ही ऐसी कोई राखी गई होगी। जब उषा ने अपने भाई को  राखी न बांधी हो। पर एक दुर्घटना ने जैसे उषा की पूरी जिंदगी बदल दी।  दरअसल कोरोना काल से पहले उसके भाई की एक हादसे के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी।  वो दिन था और आज का दिन है जब राखी तो हर साल आती है। पर उषा के लिए राखी का अब कोई खास मतलब नहीं बचा है। अब उषा का वो भाई उससे कहीं दूर जा चुका है। वो राखी अब सिर्फ एक धागा नहीं उषा के लिए एक यादगार लम्हा बन  चुका है ∣ जिनकी यादें के सहारे उषा को अपनी आगे की जिंदगी को जीना होगा। 

खूबसूरती के आज के समय में बदलते मायने

धरती से देखों तो आसमां अच्छा लगता है आसमां से देखों धरती अच्छी लगती है अपने से बाहर सबकुछ अच्छा लगता है। इस दुनिया में वैसे तो हर इंसान खुद को खूबसूरत मानता है किन्तु जब वो दुनिया के सामने जाता है तब वो खुद को कम ही समझने लगता है। जहां हर कोई उसे ये बताने में लगा रहता है कि जो मेकअप न करें वो इंसान में इस दुनिया में  सबसे पिछड़ा है। आज के समय में जब बात खूबसूरती की आती है तब लोगों के बीच उसके मायने अलग पाते है जहां सफेदी के आगे उजाला ही हर किसी को नजर आता है। जहां बिना मेकअप के चेहरे की किसी को कीमत कहां समझ आती है।  ऐसे में बदलते वक्त में कुछ लोगों की सोच हमें खूबसूरती के प्रति एक नया नजरिया दे जाती है । कि बिना मेकअप के भी सुंदर लगा जा सकता है। 

जब बात भाई बहन के रिश्ते की डोर की हो

दुनिया की सारी खुशी एक तरफ हो जाती है। भाई बहन के मिलने की खुशी तब बड़ी हो जाती है।  भाई बहन ये रिश्ता इतना खास होता है। जहां सारी दुनिया हो जाएं यहां से वहां  पर ये दोनों एक दूसरे के साथ होते है।  इस दुनिया में जब बात रिश्तों की आती है तब माता - पिता के बाद भाई बहन का रिश्ता ही एक ऐसा सी डोर होती है। जो पूरी दुनिया को आपस में बांधने का काम करती है।   बचपन में भले ज्यादा समझ न पाएं इस रिश्ते को किन्तु समय के साथ हमारे  खुशी और गम में खड़े होने वाले वो हमारे अपने ही होते है।  अक्सर जब हमें लगाने लगता है कि वो हमारी जिंदगी में महत्व ही क्या रखते है?   ऐसे समय में अक्सर देर से ही अपनों की कीमत हमें  मालूम जरूर होती है।  अपना- अपना देखने की फिदरत जो हमें कहीं दूर ले आती है। कई बार रिश्तों की डोर को मजबूती से बांधने की हमें जरूरत होती है ∣

अपने सोशल मिडिया अकांउट पर, न करें ये गलती

आज जहां एक तरफ इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान बन दिया है। वहीं उसके चलते आज हमारी जिंदगी में अनगिनत परेशानी खड़ी हो गयी है। इसको लेकर अगर हमने  समय रहते ध्यान न दिया तो आगे चलकर हमारे लिए वो मुसीबत बन सकती है। आप ने कभी सोच है कि क्या हो जब आपका कोई अकांउट हैक हो जाएं। हैकर्स के द्वारा आपकी व्यक्तिगत जानकारी का गलत उपयोग किए जाएं। आपके अकाउंट से अश्लील चीजे साझा की जा रही है। जो आपकी बनी बनाई छवि को बिगाड़ रही हो। इस तरह की परेशानी से बचाने के लिए जरूरी हो जाता है। कि हम अपनी गोपनीयता का थोड़ा ध्यान रखें।   टू स्टेप्स वेरिफेकशन इसके जरिए आपका अकांउट हैक नहीं होगा। ये आपको एक तरह की सुरक्षा को प्रदान करें।  अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में 'टू स्टेप्स वेरिफेकशन ' करें। अपने फोन में उसे ऑन करके रखें। इन स्टेप्स से  whatsApp में करें Two Step Verification    1.इसके लिए  सबसे पहले आप अपने  Whatapp की Setting  पर जाएं  ∣  2.इसके बाद उसमें Privacy के ऑप्शन पर क्लिक करें ∣ 3.इसके बाद  Two Step Verification के ऑप्शन पर क्लिक करें ∣ 4 . इ...

महिला के हक की बात करता है ये 'WOMEN EQUALITY DAY'

'' औरत पैदा नहीं होती बनाई जाती है।'' एक लड़की को बचपन से ही एक औरत बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है  जिसमें उसे किस तरह से चलना है किस तरह से बैठना है। कहां पर हंसना है कहां कम बोलना है ।  पर अफसोस उसे सबसे जरूरी चीज अधिकारों के बारे में नहीं बताया जाता है । जहां उसके सशक्तिकरण से जैसे किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। उसे केवल हाउसवाइफ के कैरेक्टर में फिट करने की कोशिश की जाती है।  ये वहीं हाउसवाइफ है जिसके बारे में बताते हुए अक्सर सबकी गर्दन झुक सी जाती है। वो घर पर रहती है। वो काम ही क्या करती है इस तरह उसकी तारीफ की जाती  है।  गलती से अगर वो घर और बाहर दोनों का काम करने की चुनौती लेती है तो जैसे सारी कोशिश उसे घर पर बैठाने की आ जाती है।  ऐसे समय में WOMEN EQUALITY DAY'   पर बात करना जरूरी हो जाता है। जो महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की बात करता है।  इसके चलते  हर साल 26 जुलाई को 'WOMEN EQUALLY DAY' मनाया जाता है । अगर हम इसके इतिहास पर गौर करे, तो 1920 अमेरिकी महिलाओं  ने वोट जैसे अधिकार को पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। इसके ...

चांद पर बनी वो फिल्म जो देखी जानी चाहिए

चांद पर वैसे तो बहुत सी फिल्म बनी हैं पर जब हम बात एक ऐसी फिल्म की करते हैं जो इंसान को दोस्ती और प्यार में से किसी एक का चयन करने को मजबूर कर देती है ∣ तब हमें 'चौदहवीं का चांद' मूवी नजर सी आती है ∣ जो मोहब्बत के सच्चे मायने को बताती है ∣ दोस्ती क्या चीज है ये हमें समझाती है ∣ जहां आज के समय में लोग अपने दोस्त की एक छोटी सी सफलता नहीं देख पाते हैं ∣  ऐसे समय में जब कोई दोस्त अपने ही मित्र की प्रेमिका से शादी कर ले , तब उन दोनों के जीवन में किस तरह के तूफान से आते हैं इसका मंजर हम इस मूवी में देख पाते हैं ∣  जब बात मोहब्बत और दोस्ती में से किसी एक को चुनने की आ जाएं तब हमें   किसका चयन करना चाहिए ∣  जो लोग कह देते हैं मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज है उन्हें हम एक बात याद दिलाते हैं ∣  जंग में इंसान को किसी भी हाल में जीतना होता है ∣  जबकि मोहब्बत में कोई जीत हार नहीं बल्कि ये दो अजनबियों के दिल का मिलन होता है ∣ जहां अक्सर जरूरी नहीं होता सबकुछ मिल जाएं। जहां कहानी त्याग से शुरू उसी पर खत्म हो जाती है ∣ इस दुनिया में मोहब्बत करते तो सब है पर इसे निभा कुछ ही...

वो कलाम जो सपना दे गया था, चांद पर जाने का

अभी मत पूछे जाना कहां अभी तो चलने का इरादा किया ।  भारत के चंद्रयान 3 मिशन की सफलता आज कई मायनों में महत्वपूर्ण रखती है। एक तरफ जहां भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला पहला देश बन गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत  सोवियत संघ, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बन गया है  जिसने अब तक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।  चांद पर जाने का स पना  दे गया था कलाम आज जब हम भारत के अंतरिक्ष की उड़ान को देखते है। तब हम कलाम को पाते है जिन्होंने भारत को सपना दिया था विज्ञान के क्षेत्र में उड़ान भरने का। इसके चलते भारत ने बात चाहें परमाणु परीक्षण की हो  या मिसाइल की हर जगह अपनी छाप छोड़ी है।  बता दें कि कलाम पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के चंंद्रयान मिशन के बारे में सोच था। तब कलाम और विक्रमसारा भाई के चलते भारत ने अपनी मिसाइलों को सफलतापूर्वक लांच किया था। चंद्रयान 1 ने की थी ,  चांद पर पानी की खोज    जब हम भारत की चांद पर उड़ान को देखते है तो पाते है कि  भारत का चंद्रयान1 मिशन एक इम्पेक्ट मिशन था। इसके जरिए भारत ने दुनिया को...

भारत बना चांद पर साॅफ्ट लैंडिंग करने वाले चौथा देश

  भारत ने आज चांद पर सफलतापूर्वक साॅफ्ट लैंडिंग कर डाली है। सोवियत संघ ,अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश बन गया है ∣ चंद्रयान मिशन 2 से कितना अलग था ये मिशन-    बता दें भारत ने इस बार चंद्रयान 2 से सीख लेते हुए चंद्रयान मिशन 3 लांच किया है ∣ जहां  चंद्रायान मिशन 2 चांद के केवल 4 किलोमीटर सतह पर लैंड करने वाला था। वहीं चंद्रयान मिशन 3 को उसके 40 गुना किलोमीटर पर लैंड किया गया है।  चांद पर रहेगा रोवर इतने दिन-   भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैडिंग की है ।  इस मिशन में रोवर को चांद के साउथ पोल पर एक लूना दिन (1 महीने) रहना होगा। चंद्रयान 3 मिशन आखिर क्यों है खास - बता दें कि इस मिशन में कुल सात उपकरण लगें हुए है । इसके अलावा में प्रपल्शन मॉडल जहां के चांद के चारो ओर घूमेगा। वहीं प्रज्ञान चांद पर मौजूद मिट्टी की जांंच करेगा। उस समय विक्रम लैंडर उसकी फोटो खीचेंगा। बता दें कि चांद पर  6 प्रकार के मिशन भेजे जात...

आज के समय में भ्रष्टाचार की सही परिभाषा बताता है हरिशंकर परसाई का 'सदाचार का ताबीज'

यू तो आज हर गली ये खबर तेजी फैली है कि भ्रष्टाचार नाम की ये चिड़िया होती क्या है वो असल में आज भी जानते नहीं है वो लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग है। इसके बावजूद उन लोगों को कौन समझाएं कि जब बात पेंशन की अर्जी लगाने की आती है तब उस पर हस्ताक्षर बड़े साहब तब ही करते है जब उनकी जेब गर्म की जाती है। आज जब देश बड़ी- बड़ी ऊंचाई की ओर कदम से कदम मिला रहा है तब ऐसे समय में ये जरूरी हो गया है हम सब अपनी उन बुराईयों को खत्म करें। जो हमारे देश को दीमक की तरह खोखला बनाती जा रही है।  ऐसे समय में हरिशंकर परसाई के लेख ' सदाचार के ताबीज ' पर बात करना  आज ज्यादा जरूरी हो जाता है। राजा को नहीं पता कौन है भ्रष्टाचारी 'सदाचार के ताबीज' को जब हम पढ़ते है तब पाते है कि किसी राज्य का राजा आजकल बड़ी ही परेशानी का सामना कर रहा है। दरअसल बात इतनी सी है कि उस राजा को  अपने राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करना है किन्तु उसे मालूम ही नहीं है कि ये भ्रष्टाचार किस चिड़िया का नाम है?  ऐसे में वो राजा अपने मंत्रियों से कहकर ऐसे विशेषज्ञों को खोजने की बात करता है जो भ्रष्टाचार को करीब से जानते है। ...

आज के समय में एक आदर्श टीचर का महत्व बताता है 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल

‌ आज के समय में जब एक शिक्षक को केवल इसलिए उसके काम से निकल दिया जाता है कि उसने अपने छात्रों केवल ये कह दिया है "वोट किसी शिक्षित इंसान को ही देना। " ऐसे समय में सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में 'हम सबको एक बहुत बड़ी प्रेरणा दे जाता है जहां ईशान एक लड़की को इंसाफ ये जानकर दिलाता है जिसके खिलाफ वो लड़ रहा है वो उसके कॉलेज के ट्रस्टी का बेटा है ∣  दोस्तों आज के समय में जब किसी को कुछ कहने का मतलब अपनी नौकरी गंवा बैठना है ऐसे समय में ऐसे शिक्षकों की हिम्मत की तारीफ की जानी चाहिए। जो इसको जानते  अपने छात्रों को सही का पाठ पढ़ा रहे हैं ∣  

वो जो इतिहास बन जाते है

वो जो इतिहास बन जाते है जो हर मुश्किलों को पार कर आगे निकल जाते है। जिन्हें फिक्र नहीं होती कि लोग क्या कहेंगे  जो अकेला चलना सीख जाते है। वो एक दिन आगे जाते है जिनको डर नहीं लगता है उनकी विफलता से वो ही एक दिन इतिहास बना पाते हैं। जो जुनून मेहनत के नाम पर खुद को बेहतर कर जाने की  कोशिश कर जाते है।  वो एक दिन आगे जाते है।

संघर्ष और जुनून की है ये कहानी

कहते है कि किसी चीज को अगर दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की साजिश करती है। पर अफसोस इन शब्दों का अर्थ तब फीका सा हो जाता है जब वो एक' गुदड़ी के लाल' की तरह होता है जिसे हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके बावजूद उसके सारे सपने सच हो जाएं ये अक्सर जरुरी नहीं होता है। सब की तरह अभावों के बीच पले बच्चों का सपना भी बचपन से कुछ अच्छा कर जाने का रहता है । बड़े स्कूल में पढ़ने का रहता है। जहां बाकी बच्चों की तरह वो भी गर्व से ये कह सके है कि फला स्कूल हम पढ़ने जाते हूं किन्तु अफसोस पैसों के अभावों के चलते एक छोटे से ही स्कूल में वो अपनी आधी से ज्यादा पढ़ाई करते हैं ∣   पर कहते है न  मेहनत बड़ी चीज होती है। जो अक्सर इंसान को उसकी असली जगह पहुंचा ही देती है।   

Today has Birthday my blog

''consistency  is key of success'' this phrase followed in my own blog. today I have big announcements about in my blog. I have completed successfully 4 year in my own blog. I have written blog in running in my mind continues to search for topic. today this journey to taught  me then each person not master of any  hobby but when taken of risk and continue to practice you are become impossible to any think impossible work.   I know that I have not written to every day perfect content but only trust to upcoming day I will become honest better writer. life is not certain. but your work has certain then you to better approach. least but not least To laugh is to risk appearing the fool,  To weep is to risk appearing sentimental.  To reach out for another is to risk involvement,  To expose feelings is to risk exposing your true self.

जब प्रलय आती है

जब प्रलय आती है तो साथ अपने बहुत कुछ ले जाती है लग जाती है उस समय आरोप प्रत्यारोप की झड़ियां पर अपनी गलती कहां मानी जाती है। जहां अंधाधुंध विकास के नाम पर  कितनी चटृानों को यू ही तोड़ दिया जाता है। बन जाएं चाहे जितने भी कानून उस पर अफ़सोस उसका हाल कहां कोई ले पाता है।  भले तुमने कर ली अंतरिक्ष की सैर  पर अपने आस पास के वातावरण को  तुम कहां समझ पाते हो करते हो उपभोग उसका जब तक उसकी जान नहीं निकल जाती है और फिर कहते है  ये तो 'गॉड ऑफ एक्ट' है  इस नाम पर तुम प्रलय से अपना पीछा छूटाते हो। मंजिल तो तन लेते हो गंगनचुभी पर उसकी मजबूती कहां देख पाते हो। ऐसे में ये कहने में बिल्कुल हर्ज नहीं होती  तुमने इंसान को हाथ दिए काम के लिए पर मस्तिष्क क्या उसे  वातावरण के विनाश के लिए दिया है।  कभी हिमाचल, कभी उत्तराखण्ड होती है तुम्हारी गलतियों का  शिकार  जहां  मजबूती के नाम पर तुम विकास के पैमाने तो खड़े कर देते हो । ऐसे में ये कहने में देर नहीं लगती तुमने इंसान को हाथ क्या सिर्फ हर  बार- बार प्रकृति के सामने फैलाने को दिए है जो प्रकृति क...

अपनी उस मानसिकता से आजाद होना अभी बाकी है

जहां आज भी रंग के नाम पर भेद किया जाता हैं बेटा हुआ तो घर का चिराग आया है बेटी हुई है तो घर में लक्ष्मी आयी है  ये कहकर उसे बोझ साबित किया करते हैं ∣ जहां एक लड़की की खूबसूरती ही  उसका सबकुछ हो जाती है कितनी की है उसने पढ़ाई  क्या रखती है वो ख्वाहिशें इससे जैसे किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है ∣  क्यों आज भी लड़की हुयी अगर काली  तो उसका तिरस्कार किया करते है ∣ माँ हाउसवाइफ है ये कहकर जो अपनी आवाज धीमी किया करते हैं  जरा पूछो उनसे उस माँ को कब वो अहमियत दिया करते हैं  जिनके कारण वो सुकून से  अपना काम किया करते हैं ∣ लड़का कमां के आए तो बड़ा गर्व बहु कमाई पायी है क्यों इस पर तंज कसते है ∣ क्यों लड़की को सहनशीलता की मूर्ति बनाने में कोई कसर नही छोड़ते है ∣ जब बात लड़के की आएं तो उसे गुस्से वाला कहकर उसकी गलतियां नजर अंदाज किया करते हैं ∣ क्यों आज भी  लड़की के कपड़ो की लंबाई देख उसके चरित्र को हम तय किया करते हैं ∣

ए मेरे प्यारे वतन

ए मेरे प्यारे वतन तेरी मिट्टी को सदा करें हम नमन मातृभूमि की रक्षा के लिए कर दें  हम अपना सबकुछ कुर्बान,  तुझे आंच न आए कोई इसके लिए करें हम सदा प्रयत्न फहराएं तिरंगा शान‌ से,  तेरी आन, बान‌, शान को करते  शीर्ष नमन  ए मेरे प्यारे वतन।  जब आएं बात तेरी तब सबकुछ छोड़ साथ आएं हम। 

आज के समय आजादी के मायने

आजादी के मायने वो ही समझ सकता है जिसने कभी गुलामी की हो। ये वाक्य कहनें में जितना आसान लगता है वास्ताव में  उतना  है नहीं । हम सब का ये सौभाग्य रहा है कि हम एक आजाद देश में   पैदा हुए हैं।  पर आज जब हम अपने आस पास के लोगों को देखते है तो उन्हें एक तरह की गुलामी का शिकार पाते है। जो इंटरनेट की दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे है।  जो वैसे तो खुद को देशभक्त बताते है। पर जब बात असली सच्ची देशभक्ति की आती है तब वो नज़र नहीं आते है।  वो एक लोकतंत्र वाले देश में है ये भूल जाते हैं ∣   जहां जनता का शासन है। जो  पूरी दुनिया को  'वसुधैव कुटुम्बकम्' का पाठ पढ़ाते आया है। नालंदा ,तक्षशिला जिसकी देन है।   फिर भला क्यों आज हम इतने असहिष्णु हो गए है कि छोटी - छोटी बातों पर वाद विवाद करने लगे है। धर्म, जाति के नाम पर एक दूसरे के दुश्मन हो गए हैं।   हम सबको ये ध्यान देने की जरूरत है कि जिस भूमि पर हम खड़े है उसे आजादी  दिलाने में अनगिनत लोगों का हाथ रहा है।  उस भूमि पर अनेक पराक्रमी लोग जन्मे है जो अपनी प्राचीन सभ्यता के लिए जाना...

समाज को एक नयी दिशा देती है अहिल्याबाई होल्कर

एक तरफ जहां देश आजादी का जश्न मनाना रहा है वहीं दूसरी तरफ अभी भी घर आयी नयी नवेली दुल्हन को उसकी सीमाएं बताने की कोशिश की जा रही है कि वो चाहे कितनी समझदार हो उसे यहां रहना तो ससुराल के मुताबिक ही है। ये सोच आज शहरी लोग की है जो अपने आप को शिक्षित कहते हैं। फिर गांव के लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में आज अहिल्याबाई होल्कर का जिक्र करना जरुरी हो जाता है जो हर भारतीय नारी के लिए एक प्रेरणा है। जिनकी बदौलत आज नारी शिक्षा जैसी मूलभूत चीज को ले पा रही है।  हालांकि जब हम भारतीय इतिहास को गौर से देखते है तो पाते है प्राचीन समय में भारतीय नारियां न सिर्फ शिक्षा को ग्रहण करती थी बल्कि रण में जाकर युद्ध भी लड़ती थी। पर जैसे जैसे सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत पर अंग्रजों ने आक्रमण किया उनकी स्वतंत्रता जैसी छिन सी गयी। इसके परिणामस्वरूम  आने वाले समय में उन्हें परदा ,सती प्रथा जैसी कुरीतियों का सामना करना पड़ा।  इसके बावजूद प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति को कैसे भूला जा सकता है जिसमें रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दि...

वो जो युवा होता है

युवा जो असम्भव काम जो सम्भव करने की क्षमता रखता है। वो युवा जिसके लिए असम्भव कुछ भी नहीं है। जो हर मुश्किल को पार कर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। वो युवा जो तूफानों से लड़कर आगे बढ़ने की ताकत रखता है। वो युवा जो अपनी हर असफलता में सफलता को पाने की दम रखता है। जो मंजिल को पाने के लिए हर मुश्किल को पार कर जाता है। चाहे आ जाएं कितनी भी बाधाएं पर वो आगे चलने का हौसला रखता है।  आज के समय में जब भटकावों की कमी नहीं है ऐसे में वो युवा जो हर भटकाव के बीच आगे बढ़ने की दम रखता है।  जब चारों तरफ छाया हो निराशा का घेरा ऐसे में आशा की किरण वो युवा होता है।

सच जो अटल होता है

सच जो अटल होता है सूरज को भी भला कोई छिपा पाया है जो सबको समान रोशनी देता है ∣ वो सच जो सब के लिए एक सा होता है ∣ सच जिसे भला क्या बदला जा सकता है ∣ सबको खुश करने के लिए नहीं बल्कि सबको आइना दिखाने का वो काम करता है ∣ सच जिसके आगे हर कोई बौना होता है ∣ इसे कहने की हिम्मत कहां सबमें होती है कुछ ही के पास इसे कहने का सामर्थ्य होता है ∣

व्यंग्य कितनी तीखी चीज है बताता है 'भोलाराम का जीव'

व्यंग्य एक कलामकार के लिए वो हथियार है जिसके जरिए वो हमला भी कर देता है और ज्यादा चोट भी नहीं लगती है।  जो बात भी सीधे कहना मुश्किल हो जाता है। उसे व्यंग्य के जरिए आसानी से कह दिया जाता है। सत्ता में बैठी सरकार से प्रश्न पूछ लिया जाता है। आज के समय में जब मानहानि फिल्म के टीजर से ज्यादा लोकप्रिय है ऐसे समय में व्यक्ति को अपनी बात कहने के लिए बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ती है वरना उसे जेल की हवा खाने में देरी नहीं लगती है। वहीं जब कोई व्यक्ति अपनी बात  अपनी रचनाओं के जरिए कहता है किसी घटना पर तंज कसता है । तब वो समाज के व्यक्ति को  हंसने का काम तो करता है इसके साथ ही समाज को वास्तविकता का आइना भी दिखाता है तब वो 'व्यंग्य' की श्रेणी में आता है। किन्तु आज के समय में व्यंग्य करना भी आसान काम नहीं रह गया है जहां सच बोलने पर सजा, झूठ बोलने पर तारीफें मिलती है।  ऐसे में जब हम हरिशंकर परसाई का व्यंग्य 'भोलाराम का जीव' पढ़ते है तो पाते है कि आज भी भष्ट्राचार की भेंट कितनी जिंदगी चढ़ जाती है। जहां उनकी चपले घिस जाती है अर्जी लगते हुए पर काम नहीं हो पाते है। 'वजन' रखने क...

आदिवासियों के हितों की बात करता है 'वर्ल्ड ट्राइबल डे'

जल‌,जंगल और जमीन के सच्चे रखवाले‌ वो 'आदिवासी' होते हैं ∣ जो अपनी जान की परवाह करें बगैर प्रकृति संसाधनों को बचाने की कोशिश करते हैं ∣  पर अफसोस जब बात उनके  अधिकारों की आती हैं ∣ तब विकास के नाम पर उनके अधिकारों  छिन लिये जातें है ∣ आज भी गांव में उन्हें जाति प्रथा के नाम पर सबसे नीचे रख दिया जाता है ∣  आदिवासी जो आज भी उतने पीछे है जितना की पहले थे।  आदिवासी समाज का वो तबका जो विकास की प्रगति में कहीं पीछे छूट गए हैं ∣ उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ये 'वर्ल्ड ट्राइबल डे' दिवस मनाया जाता है ∣ इसका उद्देश्य आदिवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ∣ 

भारतीय विविधता की झलक दिखाता है रेल का सफर

रेल का सफर एक ऐसी यात्रा है जहां इंसान को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ खाली वक्त मिलता है। आगे बढ़ने की तेजी में जो वो जो पीछे छोड़ आया है ∣ उसे याद करने का एक मौका मिलता है।  इसी बीच रास्ते में होती है उसकी अलग -अलग लोगों से मुलाकात जो भले न उसके जैसे हो उनकी भाषा और परिधान से अलग किन्तु उनके चेहरे के भाव एक से होते हैं ∣   समाज में परिवर्तन किस तरह का हो रहा है इसका असली पता रेल के डिब्बों में चलता है। जहां समाज की विविधता नजर आती है।  वो देश जहां दो कोस पर भाषा, और पानी बदलता है वो सब एक ही सांचे में ढ़ले हुए होते हैं ∣ जो भारतवासी ही कहलाते हैं ∣ ये भारत की खूबसूरती है जहां अनजाने लोग अपने हो जाते है। ये विविधता का ही तो जादू है जहां चाहे हो भाषा अलग हो,या परिधान सब एक ही देश के वासी कहलाते है

आध्यत्मिकता का असली अर्थ बताता है 'गौरा'

उपन्यास की कहानी जानने के लिए यहां क्लिक करें।  https://poojabhopal.blogspot.com/2020/07/blog-post_30.html  हम सबकी धर्म को लेकर अपनी अपनी आस्था है जिसके साथ हम जीवन को जीते है अपने कुछ नियमों का पालन करते है।  आज के समय में जब धर्म के नाम पर दुनिया को जीतने की कोशिश की जा रही है। ऐसे समय में कुछ उन परतों को खोलना जरुरी हो जाता है जो हमें धर्म की असली परिभाषा बताती है।  आज गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोंंर की पुण्यतिथि पर जानते है उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'गौरा' के बारें में जो हमें आध्यत्मिकता का असली अर्थ बताता है। 'गौरा' उपन्यास को जब हम पढ़ ते है तब समाज के एक दूसरे रुप को जानते है। जहां लोग चाहे कितना भी पढ़ लिख ले पर वो दिमाग से कम ही शिक्षित होते है ।  केवल धर्म और जाति के नाम पर खुद को श्रेष्ठ समझने की भूल करते है।  सादियों से बनाये गये रीति रिवाजों को ढ़ोते चले आते है।  पर अफसोस जब उन्हें मालूम चलता है कि जिन नियम विचार का वो पालना करते आ रहे है। वो ही झूठ की बुनियाद पर रखे गए है। तब वो इंसान टूट जाते  है। ऐसे समय में वो एक ऐसे धर्म का सहारा लेते है ...

एक अच्छा दोस्त होने का मतलब

दोस्ती एक बेहतरीन रिश्ता है जो अजनबियों को करीब लाता है ∣ उनके बीच एक रिश्ता बनाता है ∣ चाहे कितने भी व्यस्त हो जाएं वो लोग पर हमेशा उनके लिए समय रखते हैं ।  दोस्ती जो हमारी जिंदगी होती है।  वो दोस्त जो फिर कभी न मिलें किन्तु उनकी यादें सदा हमारे बीच होती हैं  ।  दोस्ती का रिश्ता जीवन में एक ऐसे रिश्ते होने का मतलब जो दो  दिलों को साथ जोड़ने का काम करता है।  इस दुनिया में दोस्ती तो कर लेता है हर कोई पर इसे निभाना सबसे मुश्किल होता है। कुछ कहते है  कि दोस्त है तुम्हारे , कुछ कहते नहीं दोस्ती का फर्ज निभाते है। कुछ बन जाते है ऐसे जो ताउम्र साथ रह जाते है।  जहां कोई मतलब नहीं, ईर्ष्या जैसी कोई चीज नहीं होती है। दोस्ती केवल दोस्ती वो तराजू में वजन कर लेने जैसी कोई वस्तु नहीं होती है। इस दुनिया में मिल जाएं अच्छे दोस्त तो ये दुनिया जन्नत से कम नहीं होती है। आज के समय दोस्ती के मायने भले बदल गए हो किन्तु उसमें कोई अगर चीज बाकी है तो वो है अपनापन ।  तो चलिए आज जानते है एक दोस्त होने का क्या मतलब होता है 1. जो सच की बुनियाद पर टिका हुआ होता है आज जब ...

किशोर कुमार का ये गीत बहुत कुछ सिखाता है

गीत वो जो हर व्यक्ति का दर्द बांट लेता है। जब इंसान जाने लगता है गम और अवसाद के गर्त में तब ये ही तो उसे उबरने में सहायता करता है। कुछ गीत चाहे कितने पुराने क्यों न हो जाएं पर वो हमारे लिए उतना ही  महत्व रखते है जितना की पहले में रखते थे। समय के साथ उनसे हमारा जुड़ाव और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। उन्हीं में से एक गीत किशोर कुमार का है जो हमें जीवन का मर्म सीख देता है बता देता है कि जिंदगा आखिर चीज क्या है। तो आइए आज किशोर कुमार की जन्मदिन पर उनके उस गीत की बात करते है, जो हम में से ज्यादातर का मनपसंदीदा  है। जिंदगी के बारे वैसे तो अबतक बहुत कुछ लिखा जा चुका है।  इसके बावजूद जो गीत हमें लगातार सुनते रहने को मजबूर करता है। वो किशोर कुमार का गीत 'जिंदगी के सफर गुजर जाते है'। इस गीत को सुन हम जीवन में दौड़ते भागते समय की सच्चाई को पाते है। जीवन में अनिश्चितता को जान पाते है कि आज जिस इंसान से मिल रहे है कल भी उससे मुलाकात होगी ये बिल्कुल जरुरी नहीं है। आज जो हमारे सामने मुस्कुराता खड़ा है वो हमें फिर मिले ये अक्सर जरुरी नहीं है। इस बीच शेष केवल उन लोगों की यादें बचती है। जो ह...

आखिर क्या है उन्मेष जिसकी हो रही है इतनी चर्चा

उद्घाटन सत्र के समापन की एक झलक जिसमें राष्ट्रपति दौपद्री मूर्मू उपस्थित रही  उन्मेष मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाला  अंतराष्ट्रीय  साहित्य फेस्टिवल है जो कि दिनांक 3 अगस्त से 5 अगस्त तक रवींद्र भवन में चलने वाला है ∣ इसमें देश के हर कोने से आएं लेखक अपने रचना को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही देश की जनजातियों के द्वारा अपनी लोककला की अभिव्यक्ति की जाएगी।  इसका कारण खास है ये फेस्टिवल  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साहित्य अकादमी और संस्कृति मंत्रालय के साथ मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से ये तीन दिवसीय महोत्सव चलाया जा रहा है ∣ इसका उद्देश्य साहित्य के मंच पर लेखकों को एक साथ लाना है ∣ उत्कर्ष का क्या है इस फेस्टिवल से सम्बंध उत्कर्ष जिसका आशय उन्नति से है ∣ इस फेस्टिवल में देश के हर कोने से जनजाति अपनी लोककला का प्रदर्शन करने वाली है ∣ मध्यप्रदेश में क्यों हो रहा है ये फेस्टिवल जैसा कि हम जानते हैं कि मध्यप्रदेश गाँव का प्रदेश है ∣ जहां पर राज्य की आधी से ज्यादा जनता गांव में निवास करती है ∣ वो एक जनजाति बहुल राज्य है ∣ ऐसे में इस फेस्टिवल को यहां पर ...

आखिर क्या है साहित्य जिसकी हो रही है इतनी चर्चा

साहित्य के जरिए व्यक्ति कल्पना की दुनिया प्रवेश में कर जाता है  अपने किरदारों के जरिए नयी बात कह जाता है । भले चाहे हो कितनी भी नयी कहानी पर हर पाठक को ये एहसास कर जाता है कि ये मेरे बारे में तो कहा गया है ∣ साहित्य जो हर अनुभव को अनुभूति कर शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्ति कर देता है ∣ साहित्य जो कहानी के जरिए अनकही बातों को भी कह देता है ∣ अपने शब्दों में रखता है एक ऐसा अनोखा जादू जो हर किसी को पढ़ने को मजबूर कर देता है ∣  इसमें छिपी  जिज्ञासा के पीछे न चाहते हुए मनुष्य कितना कुछ पढ़ लेता हैं ∣   एक वक्त के लिए भूल सारी दुनिया वो दूसरी दुनिया में प्रवेश कर लेता है।  ये साहित्य ही तो है जो व्यक्ति के सुख, दुख को‌‌ शब्दों में पिरोकर उसमें जान फूंक देता है ∣ एक छोटे सी घटना पर बहुत कुछ लिख देता है ∣ इसके निशाने से क्या कोई शेष बचता है ∣  साहित्य जो रोते हुए व्यक्ति को हंसने की क्षमता रखता है ∣ 

बहुत कुछ सिखाती है मीना कुमारी की मूवी 'मेैं चुप रहूंगी'

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली मीना कुमारी वैसे तो अपनी हर एक फिल्म के लिए जानी जाती है । पर जब बात उनके सादे व्यक्तित्व की आती है। तब हमारे सामने उनकी मूवी 'मैं चुप रहूंगी' सामने दिखाई देती है। इस फिल्म में मीना कुमारी ने गायत्री नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है। जो अपने धैर्य और संवेदना के लिए जानी जाती है। पर अफसोस जब बात  उसके बेटे की आती है। तब समाज के डर से उसकी झोली से उसकी संतान छिन अनाथ आश्रम में डाल दी जाती है।  फिर शुरू होती है मर्यादा, धैर्य और समर्पण की लड़ाई जहां पर वो सबके खातिर अपने ही बेटे को उसके वास्तविक पिता के बारें में कुछ नहीं बता पाती है। इस पूरी फिल्म में गायत्री की चुपी समाज के मुंह पर वो तमाचा नजर आती है जिसे हमेशा केवल सुनना सिखाया गया है ∣ फिल्म अपने पीछे एक गहरा संदेश छोड़ जाती है कि  हर बार गलती एक मां कि नहीं, उस समाज की भी होती है जो जायज संतान को नाजायज का तिलक लगाने में देरी नहीं करती है इसके चलते न जानें कितनी मां अपने बच्चों से दूर कर दी जाती है।  उसे मजबूर कर दिया जाता है चुप रहने को केवल वो निदोष होकर भी दूसरे ...