Skip to main content

किशोर कुमार का ये गीत बहुत कुछ सिखाता है




गीत वो जो हर व्यक्ति का दर्द बांट लेता है। जब इंसान जाने लगता है गम और अवसाद के गर्त में तब ये ही तो उसे उबरने में सहायता करता है। कुछ गीत चाहे कितने पुराने क्यों न हो जाएं पर वो हमारे लिए उतना ही  महत्व रखते है जितना की पहले में रखते थे। समय के साथ उनसे हमारा जुड़ाव और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।
उन्हीं में से एक गीत किशोर कुमार का है जो हमें जीवन का मर्म सीख देता है बता देता है कि जिंदगा आखिर चीज क्या है।
तो आइए आज किशोर कुमार की जन्मदिन पर उनके उस गीत की बात करते है, जो हम में से ज्यादातर का मनपसंदीदा  है।

जिंदगी के बारे वैसे तो अबतक बहुत कुछ लिखा जा चुका है। इसके बावजूद जो गीत हमें लगातार सुनते रहने को मजबूर करता है। वो किशोर कुमार का गीत 'जिंदगी के सफर गुजर जाते है'।

इस गीत को सुन हम जीवन में दौड़ते भागते समय की सच्चाई को पाते है। जीवन में अनिश्चितता को जान पाते है कि आज जिस इंसान से मिल रहे है कल भी उससे मुलाकात होगी ये बिल्कुल जरुरी नहीं है। आज जो हमारे सामने मुस्कुराता खड़ा है वो हमें फिर मिले ये अक्सर जरुरी नहीं है।
इस बीच शेष केवल उन लोगों की यादें बचती है। जो हम से आगे निकल चुके है।  
ये वक्त वक्त की बात है जहां कुछ शेष यादें में हमें कैद कर लेती है
कुछ से ताउम्र के लिए पीछे हम छूट जाते है
जिंदगी के सफर गुजर कर 
फिर कहां वापस आते है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..