Skip to main content

चांद पर बनी वो फिल्म जो देखी जानी चाहिए



चांद पर वैसे तो बहुत सी फिल्म बनी हैं पर जब हम बात एक ऐसी फिल्म की करते हैं जो इंसान को दोस्ती और प्यार में से किसी एक का चयन करने को मजबूर कर देती है ∣
तब हमें 'चौदहवीं का चांद' मूवी नजर सी आती है ∣ जो मोहब्बत के सच्चे मायने को बताती है ∣ दोस्ती क्या चीज है ये हमें समझाती है ∣
जहां आज के समय में लोग अपने दोस्त की एक छोटी सी सफलता नहीं देख पाते हैं ∣ 
ऐसे समय में जब कोई दोस्त अपने ही मित्र की प्रेमिका से शादी कर ले , तब उन दोनों के जीवन में किस तरह के तूफान से आते हैं इसका मंजर हम इस मूवी में देख पाते हैं ∣
 जब बात मोहब्बत और दोस्ती में से किसी एक को चुनने की आ जाएं तब हमें किसका चयन करना चाहिए ∣ 
जो लोग कह देते हैं मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज है उन्हें हम एक बात याद दिलाते हैं ∣  जंग में इंसान को किसी भी हाल में जीतना होता है ∣ 
जबकि मोहब्बत में कोई जीत हार नहीं बल्कि ये दो अजनबियों के दिल का मिलन होता है ∣ जहां अक्सर जरूरी नहीं होता सबकुछ मिल जाएं। जहां कहानी त्याग से शुरू उसी पर खत्म हो जाती है ∣
इस दुनिया में मोहब्बत करते तो सब है पर इसे निभा कुछ ही पाते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..