Skip to main content

Posts

Showing posts from March 3, 2021

कामयाबी

आज जब जापू आईएस के इंटरव्यूह के लिए जा रही है तो उसे अपनी टीचर की वो बात  फिर याद आ गयी कि अगर तुम ऊपर उठना चाहती हो तुम को बहुत कुछ सहना होगा.  जिस ने उसे कभी न हारने वाली जापू बनाया और जापू अपना इंटरव्यूह देने निकली तभी उसने देखा कि आज घर पर सब लोग उसका अपने कमरे से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं कि वो उसे बधाई दे सके कि वो इस इंटरव्यूह में जरूर पास होगी  जापू अपने कमरे से निकली तो सब ने उसको बधाई दी उसकी बहन ने उसको दही मिश्री खिलाया और रोज की तरह माँ ने उसे कहा अच्छे से जाना मुझे मालूम तुम इसमें सफल होगी और पापा ने कहा हमें तो पहले ही मालूम था तुम इसके लिए ही बनी हो   जापू आज भी बस से जा रही है जैसे ही वो बस स्टाप पर पहुंची तो उसने वहाँ खड़े लोगों से पूछा बस निकल गयी क्या ? लोगों ने कहा अभी 5 मिनट हुए हैं, और फिर जापू ने एक दूसरी बस को देखा जो उसे कुछ दूर तक के लिए सही पड़ेगी फिर उसे पैदल चलना होगा जापू ने फौरन उस बस को पकड़ा और एक स्टाप पर पहुंची अब उसे कुछ दूर पैदल जाना है आज जापू को सब लोग थोड़ा अलग तरह से देख रहे हैं जिसकी वजह, सिर्फ ये है कि आज उ...