Skip to main content

कामयाबी


आज जब जापू आईएस के इंटरव्यूह के लिए जा रही है तो उसे अपनी टीचर की वो बात 

फिर याद आ गयी कि अगर तुम ऊपर उठना चाहती हो तुम को बहुत कुछ सहना होगा.

 जिस ने उसे कभी न हारने वाली जापू बनाया

और जापू अपना इंटरव्यूह देने निकली तभी उसने देखा कि आज घर पर सब लोग उसका अपने कमरे से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं कि वो उसे बधाई दे सके कि वो इस इंटरव्यूह में जरूर पास होगी 

जापू अपने कमरे से निकली तो सब ने उसको बधाई दी उसकी बहन ने उसको दही मिश्री खिलाया और रोज की तरह माँ ने उसे कहा अच्छे से जाना मुझे मालूम तुम इसमें सफल होगी और पापा ने कहा हमें तो पहले ही मालूम था तुम इसके लिए ही बनी हो 

 जापू आज भी बस से जा रही है जैसे ही वो बस स्टाप पर पहुंची तो उसने वहाँ खड़े लोगों से पूछा बस निकल गयी क्या ?

लोगों ने कहा अभी 5 मिनट हुए हैं, और फिर जापू ने एक दूसरी बस को देखा जो उसे कुछ दूर तक के लिए सही पड़ेगी फिर उसे पैदल चलना होगा जापू ने फौरन उस बस को पकड़ा और एक स्टाप पर पहुंची अब उसे कुछ दूर पैदल जाना है आज जापू को सब लोग थोड़ा अलग तरह से देख रहे हैं जिसकी वजह, सिर्फ ये है कि आज उसने साड़ी पहनी है जो कि वो बहुत खास अवसर पर ही पहनती है रास्ते में जापू बहुत तेजी से चल रही थी कि वो कही इसके इंटरव्यूह के कही लेट न हो जाए जैसे ही वो वहां पहुंची जा उसका इंटरव्यूह लिया जा रहा है उसने राहत की सांस ली और इंटरव्यूह देने वाले कक्षा में गयी इंटरव्यूह में उसे दो ऐसे प्रश्न पूछे गए जो उसकी सोच पर निर्भर करते हैं कि अगर आप कलेक्टर बना गयी है तो लड़कियों के लिए ऐसा क्या काम करेगी जो उनके सपने पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है जिस पर जापू ने कहा कि, 

मैं कहुंगी कि कभी खुद किसी से कम मत समझों जरूरी नहीं तुम जैसा सोचतीं हो वैसा ही सब सोचे और अगर तुम ये सोचती हो कि लोग तुम्हारी बात सुने तो पहले तुम इसके लायक बनों.

अगला प्रश्न जापू की मुश्किल बढ़ने वाला था? 

'नारी नेतृत्व एक समान भविष्य की ओर'

इसके लिए जरूरी है कि पहले नारी खुद को ये समझे कि वो नेतृत्व करने के लायक है उसमें संवाद करने की वो शैली है जिसे वो सबसे काम कर सकती है साथ ही उसे समझना होगा जो जिसे व़ो काम करा रही है उनमें कोई ऐसा गुण है जो सब में नहीं लोगों के बीच में समन्वय बैठना होगा.

जापू के उत्तर से जज थोड़े से नाखुश दिखाई तो दिया किन्तु जापू के इस बात को इतने आत्मा विश्वास से कहने के कारण जज ने उसके उत्तर का सम्मान तो नहीं किया किन्तु उसका अपमान भी नहीं किया और जापू का इंटरव्यूह सफल रहा है और जापू इंटरव्यूह कक्षा से निकलते ही खुद को 

आसमान में उड़ते देखने लगी.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..