Skip to main content

तुम नदी हो

 

तुम नदी हो

बहना तुम्हारा काम 

जमाना क्या कहेगा तुम्हारे 

बहने पर 

ये फिक्र करना 

गेरो का काम है

कहने वाले तो हवा पर  भी प्रश्न करते हैं

फिर तुम तो बहती नदी हो

जिसका पानी आज यहाँ 

तो कल वहाँ

क्यों अपने वजूद को तुम खोजती दूसरे की चर्चाओं में

तुम तो करो पहल 

खुद के सपनों को पूरा करने में

तुम हवा की मुस्कान पर खुश हो जाओं

तुम जहाँ कि बातों पर मत जाओं

दुनियादारी से नहीं लेन देना होता

लहरों को

तुम तो पानी की तरह 

खुद के अस्तित्व को बनाने के लिए बह जाओं

एक नयी शुरुआत करो तुम जीवन की

तुम खुद को बनाने में लग जाओं

जब चली हो अपना अस्तित्व बनने 

तो फिर जरा से आधी तुफान से तुम मत डरा जाओं 

करो़ एक नयी शुरुआत जीवन की 

तुम

तुम नदी हो एक बार फिर तुम

पानी 

में लहरों के साथ बह जाओं.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..