Skip to main content

Posts

Showing posts from May 15, 2023

बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है परिवार

दादी, दादी की कहानी को सुनकर बड़ा होने वाला बच्चा ही जान सकता है कि परिवार के आखिर मायने क्या है ∣ जो उनके लिए हमेशा एक साया बनकर खड़ा रहता हैं ∣  जो अपनी कहानी के जरिये उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने की प्रेरणा दे जाता हैं ∣ जो उनके निर्भीकता के गुण, जीवन में मेहनत के मायने को सिखाता हैं ∣ भले चाहे हो कितना भी हो मतभेद किन्तु मुश्किल की घड़ी में सब को एक साथ ला खड़ा कर देता हैं ∣ ये परिवार ही तो है जिनके साथ व्यक्ति अपना सारा दुख दर्द साझा कर लेता है ∣ अगर हो इनका साथ तो वो मुश्किल से मुश्किल बाजी जीत लेता है ∣ प्रत्येक वर्ष 15 मई को 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाया जाता है ∣ इससे मनाने की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र के द्वारा 1989 में की गयी थी‌। इसके बाद 1994 से इस दिवस को मनाया जाने लगा है ∣