दादी, दादी की कहानी को सुनकर बड़ा होने वाला बच्चा ही जान सकता है कि परिवार के आखिर मायने क्या है ∣ जो उनके लिए हमेशा एक साया बनकर खड़ा रहता हैं ∣
जो अपनी कहानी के जरिये उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने की प्रेरणा दे जाता हैं ∣ जो उनके निर्भीकता के गुण, जीवन में मेहनत के मायने को सिखाता हैं ∣
भले चाहे हो कितना भी हो मतभेद किन्तु मुश्किल की घड़ी में सब को एक साथ ला खड़ा कर देता हैं ∣ ये परिवार ही तो है जिनके साथ व्यक्ति अपना सारा दुख दर्द साझा कर लेता है ∣ अगर हो इनका साथ तो वो मुश्किल से मुश्किल बाजी जीत लेता है ∣
प्रत्येक वर्ष 15 मई को 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाया जाता है ∣ इससे मनाने की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र के द्वारा 1989 में की गयी थी। इसके बाद 1994 से इस दिवस को मनाया जाने लगा है ∣

Comments