अक्सर जीवन में हर आकर्षक दिखने वाली चीज केवल तब तक ही खूबसूरत नजर आती है। जब तक हमें उसके बारें में सब कुछ मालूम न हो। उसके बाद तो जैसे जिंदगी झूठी सी नजर आने लगती है। अफसोस इसके बावजूद कुछ लोग सोशलमिडिया पर चुटकियों में सफल हो जाने वाली टिप्स लेकर खुश सा हो जाता है। इसके पीछे की सच्चाई कुछ ही लोग जान पाते है।
आज इस रंगबिरंगी दुनिया के बीच सच और झूठ में फर्क करना तो मुश्किल ही हो गया है। जहां हर कोई हमें एक अलग ही काल्पानिक दुनिया में ले जाने का सोच रहा है जिसका वास्तविक दुनिया से कोई रिश्ता ही नहीं है।
Comments