Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

हमारी नजरों में जो हमेशा गलत होती

नगर में ये खबर जोरों से है  कि उसकी बेटी भाग गयी हर कोई उसे जलील करने में लगा है इस बीच किसी ने ये खबर न ली कि वो आखिर भागी किस के साथ अपने सपनों के साथ या अपने हमसफर के साथ  अफवाहों  के बीच मालूम चला कि वो भागी नहीं  उसे मार दिया गया ताकि वो न भर सके  अपने सपनों की ऊंची उड़ान। सुनो सुनो गांव में ये खबर फैली घराने की बहु ने मार दिया अपने पति और जेठ को  बनी बहु शेरनी ,सुनो सुनो हर अखबार में ये खबर की सुर्खी बनी किसी ने ये फुरसत न ली  कि आखिर वो ममतामायी से क्यों हत्याराना बनी?   क्यों उसने   अपने सिर सफेद ओढ़नी को चुनी क्यों बहु अपने ही परिवार की  दुश्मन बनी। जिसे सिर्फ अत्याचार सहने के लिए बनाया गया  अब जब वो इंसान बनी तो क्यों उसे इंसान नहीं समझा जा रहा है ?  जिसको लेकर हर किसी का अपना दोगलापन रहा है।  जो केवल तब तक ही नारी  जब तक वो हर अत्याचार को सहे  सवाल करने पर लोग उसे डायन कहें ये सवाल तब क्यों नहीं होता  जब किसी लड़की के गले का फंदा उसका अपना  शादी का जोड़ा होता। हमें तब भी बुरा उतना ही लगन...

वो आत्महत्या नहीं सिर्फ हत्या है

जो की जाती है  परिवार,  समाज  के द्वारा जहां किसी को  उसके जीवन का अंतिम लक्ष्य केवल एग्जाम  पास करना  करार कर दिया जाता है। फिर चाहे खुद हो उसे पास  करने की इच्छा या न  एक जिंदा इंसान को लाश   बनाने की कोशिश में हर कोई लग जाता है। जिसमें वो सब जिम्मेदार है जो उसे ये अहसास करते है कि ये एग्जाम ही उसकी दुनिया है जो उसे तनाव की दुनिया में ले जाता है। जो सफल हो जाता है वो   इस दुनिया में  अपना नाम बनाता है जो हार जाता है वो इस दुनिया से कहीं गुमनाम हो जाता है । जो असफलता उसे हर तरह से हारा देती है  जो उसे अपने प र विश्वास करना भूला देती है कुछ नंबरों पर निर्भर उसकी जिंदगी हो जाती है जो उसे भीड़ में भी अलग खड़ा कर देती है। आसान नहीं  होता है  एक प्रतियोगी परीक्षा को पास करना जहां जैसे आर या पार की लड़ाई होती है। जो  उसे धीरे धीरे खत्म कर देती है जो थोड़ी बहुत उम्मीद उसे होती है वो तब खत्म हो जाती है जब उसे ये चुनौती मिलती है किसी भी हाल में उसे ये एग्जाम पास करना है।  जहां से उसकी जीने की इच्छा  ध...

इसलिए पढ़ी जानी चाहिए 'सत्य के प्रयोग'

आज जब हर कोई देश के राष्ट्रपिता 'महात्मा गांधी' के संघर्ष को भूल उन्हें भला बुरा कहने पर उतारु हो गया है। जिसका मनाना है कि देश की आजादी में गांधी का कोई भी योगदान नहीं है। जो गांधी को भारत के दो टुकड़े का जिम्मेदार मनाते है ।  ऐसे समय में गांधी को पढ़ा जाना और भी ज्यादा जरुरी है। इसके लिए हमें गांधी की आत्मकथा 'सत्य के  प्रयोग ' को पढ़ाने  की आवश्यकता है जो हमें  उनके बारें में एक कठु सत्य बताती है।  जिसमें हम गांधी वास्ताव में कौन है उनकी अच्छाई बुराई का विश्लेषण कर पाते है।  एक लापरवाह लड़के से देश की आजादी के प्रणेता के जन्म को जाना पाते है। उनके उस संघर्ष को काफी करीब से देख पाते है जिसने उन्हें 'बैरिस्टर बाबू ' से एक लगोट धारी बना दिया। उनके प्रयोग को पढ़ हम जानेगें कि आखिर ऐसा क्या कारण था ,कि गांधी राजाओं को आभूषण पहने नहीं देखना चाहते थे? अहिंसा का मार्ग अपनाने के पीछे की मुख्य वजह को हम पहचानेगें। जलियावाला बाग हत्याकांड से  गांधी का  किस तरह से हदय परिवर्तन हुआ इसका दर्द हम जानेंगें। आखिर क्यों गांधी ने अंग्रेजों के विरोध में स्वर तेज क...

गांधी होना आसान नहीं

यू तो हर कोई उस गांधी को भारत के दो टुकड़े की असल वजह  मनाता है पर वो ये शायद ये कम जानता है कि गांधी ने तो कभी बंटवारा चाहा ही नहीं वो तो जिन्ना का 'झूठा सच' पाक हुआ।  जो कहते हैं न गांधी का योगदान भारत की स्वतंत्रता में कुछ नहीं उनका ज्ञान गांधी के आंदोलन के बारे में कम ही होगा जो अंग्रेज़ो से लोहा लेने में कभी पीछे न रहे।  गांधी के बारे में बोलना आसान पर गांधी बनाना बहुत मुश्किल है जिसके चलते भारत आजाद हुआ जिसने गुलामी नहीं क्रांतिकारी सोच को रखा  जिसके चलता भारत भारत हुआ। 

किसी शिक्षक को ये हक नहीं

हम सब की जिंदगी में अनेक  से शिक्षक मिले होगें। जिनमें से एक दो ऐसे जरुर होगें, जिनका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ा होगा। जिनकी वजह से आज हम एक बेहतर स्थान पर खड़े होगे। इस बीच हम उन शिक्षकों को भी याद करते होगें। जो वैसे तो हमें कभी पसंद नहीं आएं। किन्तु उनकी बातें ने हमें जीवन में कुछ करने की वजह दी होगी। उनको गलत साबित करने का कारण दिया। पर इस बीच ऐसे बहुत से बच्चे होगें जिनके लिए शिक्षक की नकारात्मक बातें एक बुरे सपने की तरह रही होगी। जिसका उनके जीवन में बहुत गलत प्रभाव पड़ा होगा। जिसने उनके सपने देखने का साहस तोड़ दिया होगा। ऐसे सभी शिक्षकों को सिर्फ यहीं कहना चाहूंगी कि हमें कोई हक नहीं किसी के जीवन की कोई भविष्यवाणी करने का। हर बच्चा अपने अंदर असीम क्षमता लेकर आता है। जरुरी नहीं कि वो सिर्फ क्लास का टॉपर बनने आया हो। वो औसत नंबर पाकर भी अपने सपने को पूरा करने का साहस रखता होगा। इसलिए हम उसे ऐसी कोई बात न बोले जो उसे किताब उठाने का साहस तोड़ दे। हमारे लिए होगा वो एक लापरवाह बच्चा पर वो भी किसी के लिए उनके सपने पूरा करने की चाबी होगा। जिसके जरिए वो अपने सपने  पूरा करना...

नारी शक्ति गणतंत्र तक सीमित न रहे इसलिए

 किसी भी देश के लिए उसका राष्ट्रीय त्यौहार बहुत महत्व‌ रखता है । जो उस देश की शान होता है ।  पर इस बार का गणतंत्र दिवस किसी और वजह से बहुत खास रहा। वो था  भारतीय महिलाओं का कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होना। उसका नेतृत्व करना। कर्तव्य पथ पर अपने हौसलों को उड़ान देना । इसके अलावा देश के हर कोने से आयी झांकियों में नमन उस नारी शक्ति को था। जो करोड़ों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है ।  जो दृश्य मन को तसल्ली देने वाला था।   हो भी क्यों न आखिर आजादी के बाद आज उस पथ पर चलने वाली वो भारतीय महिला का हौसला था। जो जुनून और आत्मविश्वास लिए कदम से कदम मिला आगे बढ़ रही थी‌।  जो हर उस भारतीय लड़की को प्रेरणा दे रही थी। जो किसी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है ।  किन्तु ये सिर्फ गणतंत्र दिवस तक सीमित न रह जाएं। इसलिए हम सभी को मिल इस तरह का वातावरण बनाना है । ताकि वो बेखौफ होकर चल सके।   कोई भी बेड़ियां उसके रास्ते में न आएं। इसके लिए जरूरी है कि हम और हमारी सोच उस नारी को लेकर भी सामान्य रहे।  

गणतंत्र दिवस के मायने

गणतंत्र से आशय   एक ऐसा तंत्र जिसमें जनता का ,जनता के लिए, जनता के द्वारा   बनाया गया शासन होता है। जहां जनता ही सर्वोपरि होती है। जिसमें जनता का प्रतिनिधि होता है।  वो गणतंत्र कहलाता है।   महत्व 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था।  इस दिन संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना को अपनाया गया था। ये दिवस हमें एक दूसरे के प्रति समानता, बंधुत्व, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को मनाने का अवसर प्रदान करता है। प्रासंगिकता कानून से ऊपर देश का कोई भी नागरिक नहीं है फिर चाहे वो किसी धर्म या जाति का हो । संविधान के आगे सब समान है। जो नागरिकों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का हक देता है। अपने अधिकारों का उपयोग करने का बल देता है। आज के समय में जब सरकारे खुद को राजा समझ जनता को भूलने की कोशिश करने लगी है। तब उन्हें ये याद दिलाना जरुरी होता है कि जो जनता वोट देकर उन्हें जीतना जानती है। वो उन्हें हारना भी जानती है। जिनके एक- एक वोट की कीमत है।   गणतंत्र   और   आज की समस्या  धर्म पर राजनीति - जब राजनीति में धर्म , धर्म में राजनीति आने लगे तब समझ ल...

हाँ बेटियां खतरे में तो है

हाँ बेटियां खतरे में तो है पर वो हमारे समाज से ज्यादा माँ की कोख में है जहां वो इस दुनिया में आने से पहले ही अलविदा कर दी जाती है।  गांव नहीं शहरों में बेटियों की भ्रूण हत्या की जाती है जहां पढ़े लिखे के द्वारा ये रस्म अदा की जाती है।  जो कहते हैं कि हिन्दू लड़कियां आज खतरे में है उनकी बात सही तो है पर वो किसी धर्म से नहीं माँ की कोख में ही मिटा दी जाती है ।  आकड़े देखों तो मालूम चलता है लैंगिक अनुपात में आज उनकी संख्या कितनी कम नजर आती है जहां हर दिन 57 बेटियों माँ के गर्भ से ही विदा कर दी जाती है।  जिसे कोई अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़े लिखों की समझदारी मार देती है जो गरीबों के घर में नहीं अमीरों की दहलीज नहीं छू पाती है। 

भाईचारे की जड़ें जब कमज़ोरे होने लगती है

आज अगर पूछा जाएं कि भारत दुनिया में किसी लिए जाना जाता है?  तब हमारा उत्तर 'अनेकता में एकता'  होगा । जहां वो चाहे किसी धर्म या जाति का हो कहलाता भारतीय है। जहां सबका सम्मान किया जाता है। जो सब धर्मों का मान रखना जानता है। पर वास्तव में क्या आज भी ये सब उतना ही सच प्रतीत होता है? जहां अनेकता को खत्म कर केवल एकता को बल दिया जा रहा है।  जिसे देख जैसे ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जिस संविधान को हम अपनी आत्मा कहते है उसमें निहित बंधुत्वता के भाव को खत्म करने की कोशिश आज जोरों से है। जहां आज एक बार फिर हमें बंधुत्व का आशय समझने की जरुरत है जिसका अर्थ व्यक्ति को किसी भी धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रीयता, बोली को भूलाकर देश की  एकता ,अखंडता को सबसे ऊपर रखनी है।  भाईचारे की भावना को अपने हदय में संजोना है। जिसकी पहली शर्त ही व्यक्ति के सम्मान से शुरु होती है। जिसकी आज वर्तमान समय में सबसे ज्यादा कमी नजर आ रही है जहां हर कोई पहले खुद को किसी खास धर्म प्रतिनिधि समझ बाकी सब को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है। जहां वो अपनी व्यक्तिगत पहचान सबसे आगे बाकी सब कुछ बाद में रखा ...

रामराज्य आना अभी बाकी है

राम आ गए हैं रामराज्य आना अभी बाकी है जहां हो प्रजा सुखी कोई न रहे दुखी सब रहे भयमुक्त गरीबी का न हो कोई रुप वो क्षण आना अभी बाकी है ∣ राम तो आ गए हैं किन्तु राम के आदर्श को अपने  जीवन में लाना अभी बाकी है जहां मन में न हो भेद का कोई भाव मन हो निर्मल वाणी पर हो विवेक वो क्षण आना अभी बाकी है ∣ राम तो आ गए हैं राम का राज्य आना अभी बाकी है ∣

रहस्यमय राम :

आज जहां पूरा भारत राम की धुन मे राममय हो रहा है ∣ हर कोई उनकी छवि देखने को आतुर हो रहा है ∣ ऐसे में  ये जान लेना बहुत ही आवश्यक है कि आखिर कौन है राम?  वाल्मीकि की रामायण के अनुसार, जब अयोध्या के सूर्यवंशी राजा दशरथ को संतान प्राप्ति नहीं हुई तब सम्राट दशरथ ने पुत्र प्राप्ती यज्ञ कराया। जिसके फलस्वरूप उनके पुत्रों का जन्म हुआ। श्रीराम चारों भाइयों में सबसे बड़े थे। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 'राम नवमी ' का पर्व मनाया जाता है ∣ जो कि संस्कृत महाकाव्य रामायण में भी वर्णित है। जबकि कुछ हिंदू ग्रंथों में, राम के बारे में कहा गया है कि वे त्रेता युग में र हते थे।  वहीं पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक राम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। श्रीराम का जन्म त्रेता युग में हुआ था ।    उन्होंने करीब 11000 वर्ष अयोध्या का शासन किया था ।  उन्हें अपने बाल्यकाल में मानव जाति के कल्याण के लिए अनेक ऐसे काम किए । जहां राम अपने गुरु  विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए छोटे भाई लक्ष्मण के साथ मिल ताड़का जैसे कई राक्षस का वंध किया। उसके बाद र...

उस अंतिम ऊंचाई तक पहुंचने से पहले

जब हम हम असफल होते है जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यक्ति को निरंतर प्रयास कर संघर्ष की आग में जलना पड़ता है। इसके बावजूद सफलता मिले ये अक्सर जरुरी नहीं होता है। हम सब के जीवन में एक पल ऐसा जरुर आता है। जहां हम सब उस जगह पर खड़े होते है। जिसके एक तरफ हमारा ख्वाब दूसरी तरफ अपने सपनों का टूटना होता है। जहां  केवल समय ही जानता है कि आखिर हमारे जीवन का अगला मोड़  अब  कहां है? जहां हमारे मन में खौफ सौ प्रतिशत होता है। जिसके लिए हमने अपनी जिंदगी का बहुत वक्त दिया होता है। जो लोग कहते है न कि कितना वक्त ही बिता होगा। उन्हें कौन समझाएं देखते ही देखते हमारा साल दर साल उठता एक जनाजा सा है। जिस सरकारी नौकारी के लिए हम सब भाग रहे है। उसका सच बड़ा ही कड़वा सा होता है। जहां केवल फेल और पास होने के बीच लटका हमारा जीवन होता है। जहां रिजल्ट आने पर केवल वहीं सामने आते है जो पास हो जाते है। बाकी तो अंधकार के गर्त में कहीं पीछे छूट जाते है। जिनके बारे में हमें जानने में कोई दिलचस्प नहीं होती है।  इसी बीच जो थोड़ा बहुत आत्मविश्वास अपने पास रखते है वो उस वक्त बिखर जाते...

कोचिंग के पीछे छुपा वो काला सच

हर कोचिंग तुम्हें बताएगी  उनकी कोचिंग से कितनों का सिलेक्शन हुआ किन्तु वो ये नहीं बताएगी उस बीच कितनों के सपने चूर चूर हुए जो ये तो बताएगी आसान नहीं होगी जंग पर ये कहने से कतराएगी कि तुम्हारा जीवन सिर्फ कुछ नंबरों पर ही निर्भर होगा। कोचिंग जिसका नाम अभी गूगल करें, तो अनगिनत संख्या में हमें कई कोचिंग सेंटर के लोक लुभाने नाम मिल ही जाएंगे । जहां जितना ऊंचा नाम उतना ही मोटी रकम उस के लिए ली जा रही है जिसमें न अमीर न गरीब दोनों इस जाल में फंसते नजर आ रहे है। जिसने आज शिक्षा को पूंजीकरण के केन्द्र में ला खड़ा कर दिया है। जहां हर चीज की कीमत सिर्फ पैसों से लगायी जा रही है।   जहां कोचिंग का नाम जितना ज्यादा आकर्षक लगता है। उसके पीछे का सच उतना भयनाक नजर आता है। जिसमें कई सपने दिखाएं जाते है। जो अक्सर  इंसान को  वास्तविकता से कहीं दूर ले जाते है। जहां उन्हें सपना तो सरकारी नौकारी का दिखाया जाता है। किन्तु उसके पीछे के सच को अक्सर छिपाया जाता है। जो सिर्फ कुछ नंबरों पर निर्भर होता है। असफल होने पर शुरुआत फिर से करना होता है।  जिसके पीछे केवल तनाव ही होता है। जहां कि...

साहस और जुनून के बीच पकती है अन्नपूर्णी की कहानी

कितनी अजीब बात है न वो स्त्री जिसकी आधी से ज्यादा जिंदगी रसोई में ही गुजर जाती है∣ जब बात आती है उसकी इससे पहचान की तब वो कहीं पीछे ही रह जाती है ∣ अगर आज हम से पूछा जाएं कि हमारा फेवरेट शेफ कौन है ? तब हमारे मुंह से जितने नाम निकलेंगे, वो सब पुरुष के ही होगें। जिस कारण हमारे पुरुष प्रधान समाज की वो सोच है जो केवल गरम रोटी से मतलब रखते है। जिन्हें स्त्री केवल घर के काम करते हुए पसंद है। जिसे आज भी समाज की बेड़ियों ने जकड़े हुए रखा है। ऐसे में हमें पुरुष प्रधान समाज को चुनौती देते हुए अन्नपूर्णी की कहानी बड़ी प्रेरणा देती है । जो अन्नपूर्णी नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे टेस्ट को लेकर बहुत जानकारियां है। जो आंख बंद करके भी बता सकती है कि वो कौन सी डिश है। ऐसे में जब उसे अपने दोस्त के पिता द्वारा ये मालूम चलता है कि खाना बनाने वाले के लिए भी एक बेहतर करियर है जिसके लिए उसे होटल मैनेजमेंट करना पड़ेगा। तब अन्नापूर्णा मास्टर शेफ बनने का ख्वाब अपनी आंखों में सजोती है। हर कहानी की तरह उसके जीवन में भी अनेक चुनौतियां आती है। जहां कभी उसे अपने विचार, तो कभी अपनों से लड़ाई लड़नी पड़ती है। ...

क्या आज सच में हम अपना विवेक खो चुके है

क्या आज हम भूल गए है अपना इतिहास क्या आज सच में अब शेष नहीं बचा है हम में हमारा विश्वास  आज हमें भले ये न मालूम रहें कि हमारे देश में कौन सी चीजें ज्यादा पॉपुलर है किन्तु हमें ये जरुर मालूम है कि हमारे देश में किन चीजों को बैन करने की बात चल रही है। इसको लेकर लोग हम अपना विरोध जता रहे है जिसमें कभी वो आरोप बेशर्मी का लगते है। तो कभी उसे लव जिहाद बताते है।  शायद यहीं कारण है कि आज हमारे देश में जितना लोग चंद्रयान को नहीं जानते होगें।  उससे कहीं ज्यादा लोग लव जिहाद को समझते है।  ऐसे लोग न जाने तब कहां चले जाते है। जब हमारे समाज के द्वारा किसी निर्दोष को भीड़ अपना शिकार बना लेती है। जहां घर से पढ़ने निकली लड़की की इज्जत सारेआम लूट ली जाती है।  आज हमारे समाज में कुछ भी नया आएं तो उस पर दो चीज सबसे पहले लगती है। जहां या तो उसे अधर्मी बता धर्म नष्ट करने वाला घोषित कर दिया जाता है। यहां फिर  लव जिहादी बता उस बैन करने में लोग निकल पड़ते है। ये उठने वाले हाथ न जाने तब कहां चले जाते है। जब दोषियों को फूल माला पहन उनकी भक्ति की जाती है। जिनको संतों द्वारा क्षमा मिल जा...

अपने आदर्शों को पूरा करने के लिए

सच कहने और उससे लड़ने के लिए हमें जीवन में अक्सर मजबूती चाहिए होती है। जो हमें हमारे आदर्शों पर चलने में मदद करें। जो हर तरह से होती है शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक । जिसको अर्जित करने के लिए हमें अपने विचारों और कर्म में मजबूती लानी होती है। " जिन आदर्शों को पूरा करने के लिए ठोस बुनियाद का होना जरूरी होता है " जो उसे अपने जीवन के सही फैसले लेने में मदद करें। उसका आत्मविश्वास बनाएं रखें। जिससे वो अन्याय के खिलाफ लड़ सके।  आज के समय में कोई इंसान केवल तब ही किसी का अत्याचार सहन करता है ∣ जब वो खुद को बेबस मानता है।  इन सब से केवल तब ही बचा जा सकता है ∣ जब वो इंसान अपने लिए एक तरह की पुष्ठ भूमि तैयार रखें । जो उसे मजबूती प्रदान करें।  इसके लिए इंसान को खुद पर अथक मेहनत करनी पड़ती है ∣ खुद को बेहतर बनाने के लिए एक संघर्ष करना पड़ता है ∣ जिससे वो इतना लायक हो जाएं कि जिन नियम को वो सही समझ रहा है उनकी राह पर वो चल सके। 

आखिर कौन थे केएम करियप्पा , जिनसे जुड़ा है आर्मी डे का इतिहास

अपने लिए तो सब जीते है। पर जो वतन के लिए जीते और वतन के लिए मरते है। उनको हम बलिदानी कहते है। जिनके रक्त की एक एक बूंद वतन के लिए बहती है। जो वतन के लिए हंसते हंसते अपने प्राण दे देते है। उनके बलिदान को समर्पित करते हुए हर  साल हम 'आर्मी डे' मानते है। 'केएम करियप्पा' जो इतिहास में अपना नाम दर्ज करा गए अगर हम इसके इतिहास पर गौर करें, तो सन् 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रासिंस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।  इसी के साथ करियप्पा भारत के पहले कमांडर- इन -चीफ बन गए थे।  करियप्पा के पहले भारतीय चीफ बने के अवसर पर हर साल 15 जनवरी को इंंडियन आर्मी डे मनाया जाता है। सौनिके के  अदम्य, साहस ,शौर्य , को याद करते मनाया जाता है ये दिवस बता दें कि करियप्पा पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें फील्ड मार्शल की फाइव स्टार रैंक दी गयी थी। इस दिन पूरा देश उनके अदम्य ,साहस , त्याग और शौर्य को याद करते हुए ये दिवस मनाता है। अशोक चक्र से नवाजे जाते है वीर सैनिक इस दिन आर्मी के मुख्यालय में  मैलिट्री का शो का आयोजन किया जाता है।  उन सैनिकों को सलामी दी जाती है जिन्होंने...

कड़वे अनुभव जब मिठास में बदलते है

अक्सर हमने लोगों से सुना है कि सच अक्सर कड़वा होता है। जिसे सुनना इंसान के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इसके बावजूद जो इंसान सच सुनने की हिम्मत रखता है। वो एक दिन जरुर जीवन में मिठास पाता है। बड़े खास होते है वो लोग जो जीवन में कड़वे अनुभव के बावजूद अपने विचार में एक तरह की मिठास रखते है। वो भले थोड़ा कड़वे वचन सा बोले किन्तु उनके विचार में एक तरह की मिठास होती है जो हमें उस वक्त भले ज्यादा समझ न आएं किन्तु एक वक्त के बाद उसकी अहमियत हमें होती  है। इंसान के लिए  हर चीज का अनुभव के वक्त के साथ बदलता रहता है।जो भले उसे कई बार कड़वा सा लगे । लेकिन आगे चलकर वहीं हमारे जीवन में मिठास ला देता है। जैसे जैसे हम अपने जीवन में आगे बढ़ते है।  जीवन के उतार चढ़ाव आते जाते रहते है। जो कभी हम जोड़ते तो कभी तोड़ कर रख देते है। जिसमें भले हमें जीवन के अच्छे दिन ज्यादा याद न रहें किन्तु कड़वे अनुभव हमेशा याद रहते है।  जो हमें जीवन में कुछ कर जाने की प्रेरणा देते है।  कई बार जरुरी नहीं होता है कि कड़वे अनुभव हमारे लिए बुरे ही साबित हो। कई बार उसके चलते ही हम जीवन में मिठास के ...

राम पर कुंवर नारायण की कविता पढ़ी जानी चाहिए

राम जो आस्था, विन्रमता का एक रूप है ∣ राम नाम न सिर्फ इंसान अपने जीते बल्कि मुक्ति के लिए करता प्रयोग है ∣   जब वो इस दुनिया को छोड़ आगे निकलता है तब उसकी मुत्यु पर 'राम नाम सत्य है' का एक नारा सा लगता है।  जो शिव की तरह ही सत्य और सुंदर है ∣ जिसके लिए हर कोई समान है ∣  आज जब उस राम के नाम पर कही वोट , तो कहीं अपनी ताकत का प्रभुत्व दिखाया जा रहा है ∣   जहां आज राम के नाम पर राजनीति चरम पर है ∣  जहां राम नाम से भी ऊपर देश का कोई नेता है ∣  ऐसे समय में कुंवर नारायण की उस कविता का सारांश समझे जानें की जरूरत है ∣ जो हमें आज की वास्तविकता को दिखाती है ∣ जहां कुंवर नारायण अपनी कविता में कहते हैं कि दुनिया का कड़वा सत्य हमारा जीवन है ∣ जहां इंसान अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करता है ∣  जहां सुख और दुख का आना लगा ही रहता है ∣  जबकि राम एक महाकाव्य है ∣ जिसके अनेकों सर्ग है ∣ जिसे समझने के लिए व्यक्ति को थोड़ा वक्त चाहिए।  जहां आज उस राम की लड़ाई 1० सिर वाले रावण से नहीं बल्कि करोड़ों अविवेकी लोगों से है जिन्हें धर्म के मुद्दे पर कभी भी लड...

आज के युवाओं की परेशानी ही यहीं है

  क्या आज का युवा वास्तव में सोया हुआ है। जहां वो ये न हीं देख पा रहा है कि वो स्वयं ही दूसरें के जाल में फंस अपनी जिंदगी को कर रहा बेहाल है। जहां उसकी जिज्ञासों को खत्म करने की वजह उसे बेबुनियाद सी बातोंं के पीछे लगा दिया जा रहा है। शायद यहीं वजह है कि जब देश में कम पढ़े लिखे लोगों को फूलों की माला और पढ़े लिखें लोगों  को पुलिस की मार मिलें तो इस पर ज्यादा आश्चर्य नहीं करना चाहिए। जिससे हम युवाओं का कोई मतलब ही नहीं है। बुरा तो केवल हमें तब लगता है। जब बात हमारी परीक्षा के रिजल्ट की हो। जब भाई बहन को गर्लफ्रेंड और ब्रायफ्रेंड समझ किसी से मार मिलें। तब बात सही और गलत की आ जाती है।  तब हमें आस पास की परेशानी समझ आती है। तब भी हम केवल गाली राजनीति को ही देते है। किन्तु उसकी जड़ तक पहुंचने से आज भी हम डरते है। अफसोस उसे हम अपनी लाचारी बना ऐसे लोगों के सामने पेश करते है। जैसे हम युवा न होकर केवल लाचार इंसान है। शायद यहीं कारण है चुनाव में रोजगार भले गायब रहें किन्तु धर्म के नाम पर की जा रही राजनीति जारी रहती है। जहां हम नायक फिल्म के हीरों की तरह करना तो बहुत कुछ चाहते है। पर...

स्वामी विवेकानंद को महान बता हम भूल गए कि

  किसी इंसान के जीवन के संघर्ष को समझने से बहुत आसान होता है ∣ कि उसे 'अद्वितीय' करार कर दिया जाएं। जिससे उनके जैसे बनना तो दूर, लोग उनकी तरह सोचने से भी पीछे हटे।  ऐसा ही कुछ हमने 'स्वामी विवेकानंद' के साथ किया है ∣ जिनके विचारों को हम पढ़ते तो है ∣  परन्तु कभी ये नहीं सोचते हैं कि उन्होंने ये सब किया कैसे है?   जहां आज 2023 के जमाने में हम किसी अंधविश्वासी इंसान से ये नहीं कह सकते हैं कि आप गलत सोच रहे हैं ∣ आप झूठ बोल रहे हैं।  ऐसे में भला जब देश अंधविश्वासी लोगों से भरा था। तब स्वामी विवेकानंद ने किस तरह लोगों के बीच ज्ञान का दीप जलाया था।  ये आज प्रश्न किया जाना जरूरी है?   जहां हमें केवल उनके जीवन का एक पक्ष दिखाया जाता है कि वो किस तरह से नरेंद्रनाथ से स्वामी विवेकानंद हुए।  पर उनके इस बीच की यात्रा को हम देखना ही भूल जाते हैं जहां स्वयं उनके देश वालों ने उनके साथ अन्याय किया। उनकी मदद करना दूर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया।  फिर भले आज वो लोग स्वामी विवेकानंद को भारतीय पुकारते   है ∣ पर वास्तविकता तो यहीं हैं कि जब उन्हें हमारी जरूर...

आज के समय में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता

जब धर्म और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को तर्क के विरोध लाकर खड़ा कर दिया जाएं। जो अप्रमाणित हो।  ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना जरुरी हो गया है ∣    जो किसी भी तरह की अंधभक्ति से बेहतर नास्तिक इंसान को मानते है ∣ जो किसी भी तरह के अंधविश्वास में नहीं फंसता है ∣ इसके विपरीत दूसरी ओर बड़ी संस्था खोल धर्म के नाम पर आज लोग पाखंड का प्रचार कर रहे हैं ∣ जो लोग स्वयं को भगवान साबित करने की बात करते हैं ∣ ऐसे लोगों से बचने के लिए जरूरी है कि हम आध्यात्मिक का असली विचार जानें। जो मन और आत्मा के जोड़ की बात करता है ∣ जो मन को एकचित्त करने पर जोर देता है ∣  उनसे अच्छा तो बुद्ध का विचार है जो इंसान की मुक्ति के ऋलिए उसे तत्पर रहने की बात करता है ∣ इसके अलावा स्वामी विवेकानंद ने उन लोगों का विरोध किया है ∣ जो लोग मानव जाति को बचाने की वजह पशु पक्षी को बचाने की बात करते हैं ∣ उनका मानना है कि आज व्यक्ति जिस दुदशा  में है ∣ उसका कारण वो स्वयं ही है ∣ स्वामी विवेकानंद ने व्यक्ति को ज्ञान आर्जित करने से पहले खुद में इतना बल अर्जित करने को कहा है ∣ ताकि व...

हिन्दी बोलने में फिर क्यों पीछे हटते है हम जब

विश्व हिन्दी दिवस की उन सभी को ढ़ेरों शुभकमानांंए। जो बोलते तो  हिन्दी है पर  अंग्रेजी में उसे लिखते है। जो आज लोगों के बीच हिन्दी बोलने में भी शर्म सा महसूस करते है। जिनकी नजरों में हिन्दी भाषा आज अनपढ़ों की भाषा , जबकि अंग्रेजी पढ़े लिखों की भाषा है।  जहां आज अंग्रेजी सिखाने की होड़ में हिन्दी अपने अस्तित्व से लड़ाई लड़ रही है। वहां आज  हर कोई  केवल अंग्रेजी में ही बात करना चाहता है। फिर चाहे वो सब रटी रटाई ही क्यों न अंग्रेजी बोले। ऐसे में जैसे वो बात सही सी लगती है कि हम स्वयं ही खुद को बेहतर नहीं मानते है और दोष दूसरों को लगाएं बैठे है? यहीं हाल आज हमारी हिन्दी का है। जिसे कहते तो हम अपनी मातृभाषा है किन्तु  वो मातृ न होकर केवल हमारे लिए ये एक भाषा के अलावा कुछ नहीं है। जहां हम दूसरे लोगों से तो ये उम्मीद करते है कि वो लोग हिन्दी को मानें उसका उपयोग करें। किन्तु जब बात स्वयं की आती है तब हम इससे अपना पीछा छूटाते है।  जहां जरुरी नहीं वहां भी हम अंग्रेजी का उपयोग करते है। ऐसे मैं भला हम किसी दूसरे से कैसे उम्मीद कर सकते है कि वो हमारी हिन्दी का सम्म...

गणतंत्र होने के होने असल मायने

'गणतंत्र' एक ऐसा तंत्र जिसमें जनता का प्रतिनिधित्व होता है। जहां जनता अपनी सरकार का स्वयं चयन करती हो। वहां जनता के लिए, जनता के द्वारा बनाया गया शासन रहता है जिसे हम गणतंत्र की संज्ञा देते है। किन्तु जब बात भारत की आती है तब हम उसके एक अलग ही रुप को पाते है। जो वहीं भूमि है जहां पर त्रासदी से त्रस्त लोग जब निवास करने आएं तब उन्हें ये सुकून था कि वो यहां पर सुरक्षित रहेंगे। जहां आज भी अनेकता में एकता की बातें की जाती है।  जहां दो कोस पर भाषा और बोली बदल जाती है। किन्तु अगर बात इस अनेकता को खत्म कर केवल एक ही को सम्पूर्ण ताकत देने की आ जाएं, तब इस प्रश्न करना जरुरी हो जाता है  पूरी दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का पाठ पढ़ाने वाला क्या आज अपने देश में ही इसका पालन कर रहा है? तो इसका उत्तर हां है,  जहां  आज भी भारत एक ऐसा देश है। जहां विविधता के बावजूद सब एक ही झंडे के नीचे खड़े हुए नजर आते है। भले उनका धर्म अलग हो किन्तु सबके दिल सिर्फ भारत के लिए धड़कते है।   इसके बावजूद कुछ लोग है जो इस विविधता को खत्म करने की कोशिश करते नजर आते है। किन्तु वो शायद ये भूल जाते है...

क्या वाकई आज अंधा कानून है

आज भी जब हम कोर्ट के नाम का जिक्र करते है। तब हमारी आंखों के सामने सबसे पहले जिसकी तस्वीर आती है। वो हाथ में तराजू लिए एक महिला की होती है। जिसकी आंखों में पट्टी बंधी रहती है जिसका मतलब है कि न्याय के समक्ष सब समान है जिसमें  कोई विशेष नहीं है ।  इसके बावजूद क्या आज न्याय सबको समान रुप से मिलता है? जहां गलत और सही पद और पैसा देखकर ठहराया जाता  है। न्याय की आश में कितने बुगुनाह लोगों की जान ऐसे ही निकल जाती है। जहां गरीब के साथ न्याय न्याय नहीं जबकि अमीरों के साथ जरा सी भूल होने पर उनको न्याय देने की जल्दी की जाती है।   जहां अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत हो जाएं। तो उसे अपराधी का  एक जु्र्म साबित करने में सालों लग जाते है।  वहीं एक अपराधी को अपराध से मुक्त में होने में जरा सा भी वक्त नहीं लगता है। जिसके चलते वो अपराधी तो मुक्त हो जाता है। जबकि जिस लड़की के साथ ये गलत काम हुआ उसकी पूरी  जिंदगी  खराब हो जाती है। जिसकी पूरी जिंदगी एक शहर से दूसरा शहर बदलने में निकल जाती है।  जिसके चलते है ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होता है कि ये अंधा कानून है जह...

वतन से रवानगी और वापसी की चाह को दिखाती है 'डंकी' मूवी

आज से नहीं बल्कि बरसों से लोगों का विदेश जाने का सपना रहा है। जहां हर कोई अमेरिका जाना चाहता है। जहां पहुंचने के दो तरीके है पहला वीसा लेकर । जिसके  लिए इंग्लिश आना जरुरी है। वहीं दूसरा अवैध रूप से जाना है  जिसे 'डंकी' के नाम से जाना जाता है। इसी अवैध रुप से पंजाब के गरीब लोगों का विदेश जाने के संघर्ष को निर्देशक राजकुमारी हिरानी ने अपनी फिल्म 'डंकी' में दिखाया है। जिसमें चार दोस्तों की कहानी को बताया गया है जो लंदन जाना चाहते है। जिसमें  उनकी मदद पूर्व आर्मी मैन हार्डी करता है। ऐसे में ये पूरी फिल्म में वो दोस्त किस तरह से लंदन जाते है वो फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होता है। जो कभी हमें हंसाती है कभी रुलाती है। इस बीच हार्डी और पन्नू की मोहब्बत हमें उसके सच्चे मायने बताती है। हालांकि हार्डी ने पन्नू के  लिए 25 साल रुकने का क्यों फैसाला किया। इसका कोई वाजिब कारण पन्नू की एक्टिंग में हमें दिखाई नहीं देता है।    इस फिल्म को क्यों देखा जाना चाहिए ? तो इसका उत्तर है कि इस फिल्म में हम विदेश जाने के उस काले सच को देखते है जो अक्सर हम से छिपा दिए जाते ...