Skip to main content

हम युवा बने रहें इसलिए




युवा जो सूरज की पहली किरण हैं
युवा जो हर घड़ी में चलने का
रखता जुनून है।
जिसे काल भी नहीं कमजोर कर पाया हैं
जिसका जीवन के मैदान में उतरना जरुरी हैं
जो हो ऊर्जावान 
इसके लिए उसे खुद को समझना जरुरीं हैं।
जो आशा से भरा
निराशा को पीछे छोड़
आगे बढ़ जाने के लिए
 उसका जीवन को जीना जरुरी है।
ताकि वो युवा बना रहें
उसे जीवन में मुश्किलों का सामना कर
आगे बढ़ना जरुरी हैं
जो चलना जानता है


किसी देश में कितने मंदिर मस्जिद है देश उसे नहीं जाना जाएगा। कोई भी देश उस देश की युवा पीढ़ी से जाना जाएगा। जो किसी भी देश का कल और आज है। उस देश की पूंजी है। जिनके कंधों पर न केवल अपना बल्कि बहुत सारे लोगों का उत्तरदायित्व है।

जो पहले खुद को बेहतर बना ले। इसके लिए उसे आज के समय में बहुत कुछ करना है। छोड़ समय बर्बादी आगे बढ़ना है।जीने के लिए जीते नजर आना जरुरी है।
अपने विचारों में उसे जोखिम लेना का जज्बा रखना है। उससे डरना नहीं बल्कि आगे बढ़ना है। किताबों को अपना हमसफर कहना है।

इससे पहले आशा की एक नयी किरण अपने दिमाग में ले जीवन की हर परिस्थितियों में उसे जलाएं रखना हैं



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..