Skip to main content

कड़वे अनुभव जब मिठास में बदलते है



अक्सर हमने लोगों से सुना है कि सच अक्सर कड़वा होता है। जिसे सुनना इंसान के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इसके बावजूद जो इंसान सच सुनने की हिम्मत रखता है। वो एक दिन जरुर जीवन में मिठास पाता है।

बड़े खास होते है वो लोग जो जीवन में कड़वे अनुभव के बावजूद अपने विचार में एक तरह की मिठास रखते है। वो भले थोड़ा कड़वे वचन सा बोले किन्तु उनके विचार में एक तरह की मिठास होती है जो हमें उस वक्त भले ज्यादा समझ न आएं किन्तु एक वक्त के बाद उसकी अहमियत हमें होती  है।

इंसान के लिए हर चीज का अनुभव के वक्त के साथ बदलता रहता है।जो भले उसे कई बार कड़वा सा लगे । लेकिन आगे चलकर वहीं हमारे जीवन में मिठास ला देता है।

जैसे जैसे हम अपने जीवन में आगे बढ़ते है।  जीवन के उतार चढ़ाव आते जाते रहते है। जो कभी हम जोड़ते तो कभी तोड़ कर रख देते है। जिसमें भले हमें जीवन के अच्छे दिन ज्यादा याद न रहें किन्तु कड़वे अनुभव हमेशा याद रहते है। जो हमें जीवन में कुछ कर जाने की प्रेरणा देते है। 

कई बार जरुरी नहीं होता है कि कड़वे अनुभव हमारे लिए बुरे ही साबित हो। कई बार उसके चलते ही हम जीवन में मिठास के मायने समझ पाते है।
अच्छे बुरें में ठीक से अंतर कर पाते है।
ये कटु अनुभव ही इंसान को बदलने की वजह देते है जिसके चलते वो जीवन के हर उस बुरे अनुभव को लेने को तैयार रहता है। जो उसे आगे चलकर कुछ बेहतर करने की वजह देते है।



Comments