रामराज्य आना अभी बाकी है



राम आ गए हैं
रामराज्य आना अभी बाकी है
जहां हो प्रजा सुखी
कोई न रहे दुखी
सब रहे भयमुक्त
गरीबी का न हो कोई रुप
वो क्षण आना अभी बाकी है ∣
राम तो आ गए हैं
किन्तु राम के आदर्श को अपने 
जीवन में लाना अभी बाकी है
जहां मन में न हो भेद का कोई भाव
मन हो निर्मल
वाणी पर हो विवेक
वो क्षण आना अभी बाकी है ∣
राम तो आ गए हैं
राम का राज्य आना अभी बाकी है ∣

Comments