Skip to main content

उस अंतिम ऊंचाई तक पहुंचने से पहले


जब हम हम असफल होते है


जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यक्ति को निरंतर प्रयास कर संघर्ष की आग में जलना पड़ता है। इसके बावजूद सफलता मिले ये अक्सर जरुरी नहीं होता है।

हम सब के जीवन में एक पल ऐसा जरुर आता है। जहां हम सब उस जगह पर खड़े होते है। जिसके एक तरफ हमारा ख्वाब दूसरी तरफ अपने सपनों का टूटना होता है। जहां केवल समय ही जानता है कि आखिर हमारे जीवन का अगला मोड़ अब कहां है?


जहां हमारे मन में खौफ सौ प्रतिशत होता है। जिसके लिए हमने अपनी जिंदगी का बहुत वक्त दिया होता है।

जो लोग कहते है न कि कितना वक्त ही बिता होगा। उन्हें कौन समझाएं देखते ही देखते हमारा साल दर साल उठता एक जनाजा सा है।

जिस सरकारी नौकारी के लिए हम सब भाग रहे है। उसका सच बड़ा ही कड़वा सा होता है। जहां केवल फेल और पास होने के बीच लटका हमारा जीवन होता है।

जहां रिजल्ट आने पर केवल वहीं सामने आते है जो पास हो जाते है। बाकी तो अंधकार के गर्त में कहीं पीछे छूट जाते है।

जिनके बारे में हमें जानने में कोई दिलचस्प नहीं होती है। 

इसी बीच जो थोड़ा बहुत आत्मविश्वास अपने पास रखते है वो उस वक्त बिखर जाते है। जब उनकी किताबों को बोझ, पढ़ाई को उनकी मुसीबत मान लिया जाता है।

उस अंतिम ऊंचाई पर पहुंचने से पहले कई फूल मुरझा जाते हैं। कई दिशाहीन बन जाते हैं ∣ कई तो बस निशाना छोड़ जाते हैं ∣ 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..