Skip to main content

Posts

Showing posts from February 4, 2024

जब प्यार किया तो डरना तो होगा

मुगले आजम फिल्म का ये गान 'जब प्यार किया तो डरना क्या' भले सबसे ज्यादा सुन जाने वाला गीत है। जो आज भी करोड़ो लोगों की दिल की आवाज है। जिस सुन हर कोई एक वक्त के लिए खुद को हर पाबंदी से आजाद पाता है किन्तु सच्चाई यहीं है। कि आज भी हर किसी को प्रेम करने से पहले कई लोगों से डरना पड़ता है। जहां प्यार बाद में उसके अंत के बारें में पहले सोचना पड़ता है। प्यार तो कर लेता तब भी इंसान, पर शादी तो उसे किसी ओर से ही करना पड़ता है। आसान नहीं होता है किसी से प्यार करना । जहां चारों तरफ बंदिशों में दोनों को रहना पड़ता है। गलती से हो जाएं दोनों का विवाह तो उसकी कीमत उन्हें 'ऑनर किलिंग' से चुकाना पड़ता है। आज भी हमारा वो समाज जो लाख रेप के केस सहन कर लेता है। जिंदा जली ससुराल में बेटी की लाश पर अपना दुख रो लेता है। वो आज भी एक बेटी का प्रेम विवाह स्वीकार करने से डरता है।  तब ही तो कहती हूं प्यार किया तो डरना तो होगा। हर उस चीज से जिस पर तुम्हारी निर्भरता है। जिसे तुम अपना मानते हो। उन सब के लिए फिर भले तुम जिंदा लाश बन जाओं। पर तुम्हें खोखले रिवाजों को लेकर चलना तो पड़ता है।