बेहतर पाने की उम्मीद में हम भूल जाते हैं बहुत कुछ छोड़ देते हैं बहुत कुछ जो सुना जाना चाहिए था जिसे महसूस किया जाना था जो हमें जीना सिखा सकता था हम भूल जाते हैं बहुत कुछ आगे बढ़ने की इस लड़ाई में हम पीछे छोड़ जाते हैं उम्मीद, आशा यकीन केवल याद रखते हैं एक लालसा जिसे पाने की कोशिश हम आगे बढ़ते हैं।
वो बात जो जरूरी है