Skip to main content

Posts

Showing posts from January 19, 2026

There is something greater than talent

टैलेंट से बड़ा भी कुछ होता है  एक अच्छी जॉब के लिए सिर्फ अच्छा कौशल ही आवश्यक नहीं बल्कि इसके लिए आपके पास ऐसी बहुत सी चीजें होनी चाहिए जो आपको किसी भी फील्ड में सही स्थान पर ले जाएं। जिसमें सबसे पहले आता है आपका रिफरेंस जिसको आप ऑफिस में जानते हो जो आपके काम की तारीफ कर सके। जो आपको सैलरी ठीक सी दिला सके। अगर आपको किसी भी ऑफिस में ऐसा व्यक्ति नहीं मिलता है तो तैयार हो जाएं कॉरपोरेट वर्ल्ड के शिकार होने के लिए जहां आपसे काम पूरा करवाया जाएगा। पर आपको सैलरी न‌ के बराबर दी जाएगी ‌। जहां आपका हर तरह से केवल शोषण होगा। इसके बावजूद अगर आप उस फील्ड में बने रहे तो आपको कदम कदम पर सिर्फ समझौते ही करने होंगे केवल इसलिए क्योंकि आपको अपनी मेहनत के बल पर पहुंचना है।