Skip to main content

Posts

Showing posts from September 3, 2022

दुनिया के लिए ब्रांड का मतलब

आज के समय (Time) में अगर कोई इंसान बहुत साधारण (simple)से कपड़े में हैं जो दिल का बहुत अच्छा और अपने पास किसी भी तरह का घमण्ड नहीं रखता है ∣ निश्चित (Certainly) ही कुछ लोगों की नजर में वो दुनिया (World) का सबसे बड़ा मूर्ख होगा, क्योंकि वो दुनिया के अनुरूप नहीं है ∣  आज इंसान के कपड़े से उसकी पहचान बनाने लगी है न कि उससे, आज अच्छा दिखने का मतलब सिर्फ ब्रांड की चीजों को लेना है ∣  फिर भी इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग मौजूद है ∣ जिनके लिए ब्रांड जैसी कोई चीज नही है ∣ बल्कि वो स्वयं खुद के ब्रांड है ∣ जो भले दुनिया की नजरों में बहुत अमीर है फिर भी वो सादा जीवन  उच्च विचार ही रखते हैं सच में ऐसे लोगों को देखकर ही इस दुनिया पर एक सकरात्मक विचार आता है कि झुंड से अलग भी  एक अनोखी और बेहतरीन दुनिया है ∣