न जाने कितने साल वो इस उम्मीद में निकल लेता है ∣ कि वो भी एक दिन इस मंच पर जरूर आएगा। 'देवियों और सज्जनों' आप देख रहे है कौन बनेगा करोड़पति अभिताभ बच्चन के मुंह से बोला गया ये शब्द न सिर्फ उस मंच में बैठे प्रतिभागियों और दर्शकों को भाता है। बल्कि घरों में देख रहे लोगों को भी अपने पन का अहसास करता है ∣ जहां जीत तो एक प्रतिभागी रहा होता है पर उसके साथ खेलता पूरा देश है ∣ "जो हर किसी के संघर्ष की कहानी को बयां करता है ∣ " जो महज एक रियलिटी शो नहीं बल्कि हर भारतीय का सपना है। जो वो अपनी जिंदगी में कभी न कभी देखता है। ये देश का एक मात्र ऐसा शो है जो लोगों को उनके सामान्य ज्ञान की बदौलत उन्हें करोड़पति बनने की ओर ले जाता है। यहीं एक ऐसा मंच है जहां जहां बिग बी लोगों के अनोल मोल आंसूओं को पोछने के लिए उन्हें रूमाल देते तो कभी देवियों सज्जनों के नाम से उन्हें सम्बोधित कर आम जनता का दिल जीत लेते हैं ∣ जो असाधारण होकर भी लोगों के बीच आम होते हैं ∣
वो बात जो जरूरी है