Skip to main content

Posts

Showing posts from April 21, 2020

कोरोना वायरस में

भूख एक थाली एक रोटी की कीमत शायद मैं और आप बहुत कम समझते हैं लेकिन वो लोग हम  से ज्यादा समझते हैं जिनको  दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है आज हम इस जंग में केवल कोरोना वायरस  से ही नहीं लड़ रहे हैं बल्कि रोटी जैसी चीजों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. आज हम चाहे जितने भी शान शौकत में जीवन जी ले लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग भी है जो छोटे से घर   में रहने को विवश है वहीं कुछ लोग जो खाने के लिए सुबह 6 बजे लाईन में लगते हैं जब जाके 12 बजे उन्हें खाना मिलता है.