Skip to main content

Posts

Showing posts from December 22, 2022

कोरोना वायरस का कहर

कोरोना वायरस का कहर क्या फिर छाने वाला है दुनिया में करीब तीन साल के बाद कोरोना का बदलता हुआ स्वरूप एक बार फिर दुनिया को डराने सा लगा है ∣  इस वायरस का सामना कर रहे चीन का अभी बुरा हाल है जहां पर लोग कोरोना वायरस से बुरी तरह से पीड़ित है∣ वहीं दूसरी ओर अब कोरोना का नया वैरिएंट BF. 7 के मामले अन्य देशों में भी पाए जाने लगे हैं ∣  ऐसे में सवाल उठता है क्या दुनिया इस वायरस से निपटने के लिए तैयार है ?  जहां एक ओर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति चरमारा सी गयी है∣ वहीं चीन में बढ़ते कोरोना के मामले अब दुनिया को डराने से लगे हैं ∣ भारत में अब तक इस न ए वैरिएंट के कुछ चार मामले पाए गए हैं ∣ वहीं दूसरी ओर जापान में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं ∣ आपको को बता दें कि वैरिएंट BF. 7  ओमिक्राॅन वेरिएंट के BA. 5 का नया स्वरूप है ∣ जो कि बहुत तेजी से फैलता है ∣ एक संक्रमित व्यक्ति करीब 10 से 18 लोगों को इससे संक्रमित रखने की क्षमता रखता है ∣