Skip to main content

Posts

Showing posts from August 31, 2023

जब बात रिश्तों की मजबूती की हो

हर बेबसी से जो बचा लेते है दर्द हमें हो पर वो बांट लेते है जिनको फिक्र होती है हमारी जो जीवन के हर मुश्किल पल में हमें जिंदा रहने  की वजह दे जाते है। इस दुनिया में जहां बात मतलब से शुरूऔर उस पर ही खत्म हो जाती है। ऐसे समय में केवल रिश्ते ही होते है जो हर मतलब से परे होते है।  जो सफलता में हमारा हौसला बढ़ते तो असफलता में हमारा साथ दे जाते है।  जिनको फर्क नहीं पड़ता हमारे रूप रंग से जो  हमें जीवन में कुछ बेहतर करने की सीख दे जाते है।  ये रिश्तें ही तो है जो पूरी दुनिया को एक साथ बांध कर रखते है।  जो इंसान को रंगबिरंगी दुनिया से वास्तविक दुनिया की ओर ले जाते है। जो उन्हें खुद के होने का अहसास करते है। ये रिश्ते ही तो होते है जो मुश्किल वक्त में काम आते है वरना आज के जमाने में बहुत कम ही वो लोग है जो बेमतलब ही किसी को याद कर लिया करते है।   भारत में रिश्तों की अपनी एक परंपरा है जहां अनजान व्यक्ति से भी हमारा रिश्ता बन जाता है। जैसे बरसों से जानते हो उस शख्स को जहां ट्रेन के डिब्बे में खाली बैठा इंसान भी खुद को अपनों के बीच पाता है। जहां पेड़ोसी को भी ...