Skip to main content

Posts

Showing posts from October 11, 2019

आज होते गांधी तो ये न होता

सत्य की जगह पर असत्य न होता हर जगह केवल भाई -बंधु होता  आज होते गांधी तो  देश में ये न होता ।   हो रही भष्टाचारी लुटते जा रहे है व्यापारी, बढ़ रही है देश में कालाबाजारी। देश में धर्म के नाम पर अ धर्म न होता आज होता गांधी तो  देश में ये न होता। अंहिसा के नाम पर देश में हिंसा न होता केवल देश में अमन ,चैन ,शांति होता ।

हौसला रखना

तू कर सकता है बहुत कुछ हौसला रखना तू गिरता है तो गिर लेकिन अपने  हौसले को कम न रखना , आगे का समय तेरा हैं तू खुद को बेहतर करना तेरा वजूद क्या है? इसकी फिक्र न करना बहुत आऐंगे तुझे गिराने लेकिन तू इसकी फिक्र न करना ,आज समय किसी और का है कल तेरा होगा बस तू ये याद रखना । जिंदगी में कभी कमजोर पड़े तो  तू खुद का संघर्ष याद रखना , तू वो युवा शक्ति हैं जो हर कुछ कर सकता हैं केवल तू ये याद रखना जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं जिसे तू नहीं कर  सकता बस तू खुद पर भरोसा रखना तेरा भी एक दिन आऐगा तू बस ये याद रखना।