हौसला रखना

तू कर सकता है बहुत कुछ हौसला रखना
तू गिरता है तो गिर लेकिन अपने  हौसले को कम न रखना ,
आगे का समय तेरा हैं तू खुद को बेहतर करना
तेरा वजूद क्या है? इसकी फिक्र न करना
बहुत आऐंगे तुझे गिराने लेकिन तू इसकी फिक्र न करना ,आज समय किसी और का है कल तेरा होगा बस तू ये याद रखना ।
जिंदगी में कभी कमजोर पड़े तो  तू खुद का संघर्ष याद रखना ,
तू वो युवा शक्ति हैं जो हर कुछ कर सकता हैं
केवल तू ये याद रखना
जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं जिसे तू नहीं कर  सकता बस तू खुद पर भरोसा रखना
तेरा भी एक दिन आऐगा तू बस ये याद रखना।


Comments