Skip to main content

काश अभी हम बच्चे होते

काश अभी हम बच्चे होते
दिल के तो सच्चे होते,
जो बात अच्छी लगती उसे करते
जो समझ से परे होती उसे हम कभी न करते
बस होता हंसना,रोना  और मनाना
किसी की शिकायत हम कभी  न करते।
एक सिफारिश करते सिर्फ खुदा से
कि हम बच्चे ही रहते
इस दुनिया को हम न समझते।
आज तो लगता कि हम क्यों नही पूरी
 जिंदगी बच्चे ही रहते।
अपने सपनों के बारे में बचपन में
 खुला कर  के तो कहते
आज तो लगता है इस बेरुखी दुनिया को देखकर
कि "जिंदगी में केवल हम आज व्यस्त ही रहते"
न चिंता होती किसी की ओर न हम सुस्त रहते
करते घंटो काम लेकिन हम खुश तो रहते।
 "जिंदगी कभी रूलाएगी कभी हँसाएगी"
तोड़ा तू धैर्य रखना  ,तुझे
एक नया सुरज दिखाएगी ।
कहां गुम हो गयी, तेरी मस्ती
ये तुझे फिर याद दिलाएगी
"अहमियत करना अपनी जिंदगी की
क्योकि ये "जिंदगी तुझे गिरकर ही  उठना सिखाएगी  "
'इस भीड़ में तु खुद को मत खोना यहीं तुझे
नयी पहचान दिलाएगी।'

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..