Skip to main content

Posts

Showing posts from July 15, 2020

𝖙𝖔𝖉𝖆𝖞 𝖂𝖔𝖗𝖑𝖉 𝖞𝖔𝖚𝖙𝖍 𝖘𝖐𝖎𝖑𝖑 𝖉𝖆𝖞

आज भारत में पहले की तुलना में अधिक लोग पढ़ाई कर रहे हैं डिग्री ले रहे हैं किन्तु दुख की बात ये है कि उसमें बहुत कम ही लोग  गुणवता  पूर्ण शिक्षा ले रहे हैं  जिसके कारण संख्या ज्यादा और गुणवत्ता में कमी है.  भारत में   इस समय बहुत सारे  शैक्षणिक संस्थान है  किन्तु उनमें से बहुत कम ही संस्थान ऐसी शिक्षा दे पा रहे हैं जिसकी आज के समय जरूरत है हर चीज में आज बहुत बदलाव आ गए हैं किन्तु हमारे पाठ्यक्रम वही पुराने चल रहे हैं जिस कारण आज भारत में बेरोजगारी जैसी समस्या उत्पन्न  है हर कोई सिर्फ रोजगार पाना चाहता है देना कोई नहीं. इसके विपरीत भारत में एक सकरात्मक पक्ष ये  है कि भारत एक युवा देश है जहाँ सबसे ज्यादा युवा की संख्या है  जिसकी डिक्शनरी में असम्भव कुछ भी नहीं  हमारे देश के युवा  वर्ग जो आज दूसरे देशों में अपनी प्रतिभा दिखा कर काम कर रहे हैं .  आज इस देश में बैठे युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा का उपयोग करना होगा.