कैंसर एक ऐसी लाइलाज बीमारी जिसके नाम से इंसान बहुत डरता है ∣ जो आता तो अकेला पर अपने साथ उस इंसान को ले जाता है ∣ पीछे छोड़ जाता है तो एक डर जो इंसान को कैंसर से नफरत करने को मजबूर कर देता है ∣ आज भी याद है जब हमारे स्कूल में एक लड़की को ब्लड कैसर के चलते स्कूल से घर अक्सर क्लास के बीच जाना पड़ता था। कुछ महीने ऐसे ही चलता रहा और एक दिन हम स्कूल पहुंचे ही थे कि स्कूल की छुट्टी कर दी गयी। बहुत लोगों से पूछने के बाद पता चला की जिस लड़की को ब्लड कैसर था उसकी आज मौत हो गयी है ∣ जिसके चलते स्कूल ने आज छुट्टी की है ∣ उस लड़की की मौत और कैंसर से जैसे हमारा पहला परिचय हुआ था। तब ज्यादा तो नहीं पर इतना समझ आया था कि कैंसर कोई छोटी मोटी बीमारी नहीं होती है ∣ वो दिन था और आज की दिन है जब कैंसर का नाम ही अपने साथ मौत की जैसे आहट लेकर आता है ∣ जिसको लेकर भले पूनम पांडे ने एक पब्लिसिटी की हो किन्तु ये विषय इतना भी मजाक करने वाला नहीं है ∣ आज हमारे देश में कैंसर से होनी वाली मौत के आकंड़े में सामान्य से ज्यादा वृद्धि हो रही है जिसमें महिलाओं को होने वाला बेस्ट कैसर, ...
वो बात जो जरूरी है