Skip to main content

Posts

Showing posts from July 8, 2022

गांव की वो यादें

गांव जो हम सब की वो जगह होती है∣ जहां पर हम अपने आप को उन चीजों से जोड़ पाते हैं∣ जिन्हें हम शहर जाते समय ही छोड़ देते हैं∣  गांव की सबसे अच्छी अगर कोई बात होती है∣ तो वो यहीं हैं कि वहां इंसान पैसे से नहीं अपने व्यवहार से पहचाना जाता है∣ जहां हम सब का दिल बसता है∣ जहां पर लोगों के व्यवहार में गुड़ सी मिठास होती है∣ जो अपने काम के तरीके से जाना जाता है∣ इस बरसात में उसी गांव में बनी काबेलू की छत्त की देखरेख के लिए ही शहरवासी को एक बार अपने घर की शक्ल देखने जाना ही चाहिए ∣  जहां भले उसने अपना पूरा बचपन न जीया हो किन्तु असली बचपन उसने इस गांव में ही पाया है ये उसे याद रहे∣ वर्तमान समय में जहां लोग अच्छी सुख सुविधा के लिए गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं∣ वहीं दूसरी तरफ शहर के लोग सुकून की तलाश में ऐसे स्थान की तलाश में है∣ जहां वो प्रकृति के साथ जुड़े हो पर उन्हें शहरी जैसी थोड़ी व्यवस्था मिलें∣