Skip to main content

Posts

Showing posts from December 4, 2020

एक वजह

जिंदगी में हम सब के पास किसी काम को करने की एक वजह   होती है जो हमें हर परिस्थिति में काम करने को मजबूर करती है जिसके चलते कुछ लोग गिरते चढ़ते इतनी ऊंचाई पर पहुँच जाते हैं जिसके ऊपर सिर्फ आसमान की ऊंचाई होती है हम सब की जिंदगी में परेशानी आती जाती रहती है समय के साथ रह जाता है कुछ अनुभवों और अच्छी बुरी -यादों का चिट्ठा. समय के बीतने के साथ कुछ नए लोग हमसे मिल जाते हैं जबकि कुछ पुराने लोग हमसे छूट जाते हैं   जिंदगी का सच होता है किसी चौराहे में खड़े होकर अपनी मंजिल को चुनाव करना एक गलत कदम हमें  बेबुनियाद रास्ते पर ले जा सकता है.