Skip to main content

Posts

Showing posts from July 30, 2021

सफलता केवल मेडल जीतने में ही नहीं बल्कि

  जिंदगी में हम सब को अनेक सफलता मिलती है ∣ जिसमें  जरूरी नहीं होता है मेडल जीतना बल्कि  कुछ तो आत्म संतुष्टि भी  होती है ∣ ये जरूरी नहीं की इंसान को हर क्षेत्र में मिले सफलता किन्तु जिसे तुम ने बचपन से देखा अपनी आंखों में और जब सफल हो जाओं तुम उस क्षेत्र में तो वो गोल्ड मेडल से भी बड़ी सफलता होती है ∣ जिसमें भले अखबार में न छापे हमारी फोटो किन्तु खुद के अस्तित्व की लड़ाई की एक बड़ी जीत होती है ∣ जिंदगी जीने के दो रास्ते होते हैं एक तो वो जो मिले उसमें खुश हो जाओं तो दूसरा वो जो नहीं मिला उसे पाने के लिए कठोर संघर्ष करो  और पाओं जिंदगी में सफलता जहाँ तुम अपनी जीत का परचम लहराओं जिंदगी में जीत के लिए आवश्यकता है तो केवल खुद पर विश्वास की और जुनून की धुन की क्यों कि हर काली रात के बाद सुबह जरूर होती है ∣